Back
जयपुर के बरकत नगर में नकदी से भरी गड्डी लूट, CCTV में कैद वारदात
ASAshutosh Sharma1
Dec 04, 2025 18:45:47
Jaipur, Rajasthan
जयपुर के बरकत नगर में दिनदहाड़े हुई घटना, पीड़ित परिवार शादी में शामिल होने आया था जयपुर के बरकत नगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सड़क पर गिरा नकदी का बंडल देखकर दो बाइक सवार युवक उसे लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे LIVE CCTV में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, बाहर से शादी में शामिल होने आया एक परिवार बरकत नगर क्षेत्र में शॉपिंग कर रहा था। पीड़िता जैसे ही दुकान से बाहर निकली, उसके जैकेट से गलती से 500-500 रुपये के नोटों की 50 हजार रुपये की गड्डी सड़क पर गिर गई। उसी दौरान वहाँ से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों की नजर नोटों की गड्डी पर पड़ी।दोनों में से एक युवक ट्रैफिक के बीच बाइक से कूदकर गड्डी उठाकर भागने लगा। महिलाओं ने दौड़कर युवकों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे तेजी से बाइक पर बैठकर फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद किसी भी राहगीर ने पीड़ित महिलाओं की मदद करने की कोशिश नहीं की।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report
NJNeetu Jha
FollowJan 22, 2026 18:45:360
Report
0
Report
0
Report
1
Report