Back
रामपुर के जनरल स्टोर में आग, लाखों का नुकसान
AYAmit Yadav
Dec 13, 2025 06:31:53
Jaipur, Rajasthan
पावटा (कोटपूतली) के ग्राम रामपुर में देर रात एक अनाज, किराना और जनरल स्टोर की दुकान में आग लगने से करीब 50 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। हरिप्रसाद पुत्र खेताराम अग्रवाल ने ग्राम रामपुर में किराना जनरल स्टोर के पास गोदाम बना रखा था। रात 8:00 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार अल सुबह ग्रामीणों ने आग की सूचना दी। 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने दुकान खोलकर देखा तो सारा सामान धूं-धूं कर जल रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में लगभग 50 लाख रुपए से अधिक का अनाज, किराना और जनरल का सामान जल गया। सूचना पर कोटपूतली व पावटा से दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग पर बड़े संघर्ष के बाद काबू पाया गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
102
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report