Back
प्रभारी मंत्री की प्रेसवार्ता: 2047 तक राजस्थान को विकसित बनाने वाला बजट
ASAkhilesh Sharma
Feb 15, 2026 11:23:06
Dungarpur, Rajasthan
जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी की पत्रकार वार्ता, गिनाईं प्रदेश बजट की खूबियां, बोले- 2047 तक राजस्थान को विकसित बनाने वाला बजट एंकर इंट्रो- प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रीय विकास तथा डूंगरपुर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए हालिया बजट को शानदार और जानदार बताया। मंत्री खराड़ी ने दावा किया कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा और प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बजट की सराहना करते हुए इसे समाज के हर वर्ग को संबल देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बजट का मुख्य लक्ष्य 2047 तक राजस्थान को एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। इस बार बजट का आकार पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ाया गया है, जो राज्य की मजबूत होती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। बजट को मुख्य रूप से सुशासन, औद्योगिक विकास, डिजिटल प्रगति, पशुपालन, हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे स्तंभों पर केंद्रित किया गया है। खराड़ी ने समाज के वंचित वर्गों के लिए की गई विशेष घोषणाओं पर प्रकाश डाला | उन्होंने बताया कि बजट में शिक्षा से वंचित रहने वाले घुमंतू और अर्ध-घुमंतू वर्ग के बच्चों के लिए चलित शिक्षा का प्रावधान किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री खराड़ी ने विपक्ष पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने कांग्रेस के 5 साल के शासन की तुलना भाजपा के अब तक के कार्यकाल से करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने कम समय में कहीं अधिक बेहतरीन कार्य किए हैं। जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार को लेकर हमारी सरकार का रुख स्पष्ट है। जनता का पैसा किसी को खाने नहीं दिया जाएगा। इस घोटाले में जो भी अधिकारी संलिप्त पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस और बीएपी नेताओं द्वारा लगाए गए बेटे पर लगे आरोपों पर भी सफाई दी | बांसवाड़ा में आदिवासियों की जमीन हड़पने के आरोपों पर जवाब देते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके बेटे द्वारा जमीन की खरीद पूरी तरह से नियमानुसार की गई है और ये आरोप निराधार हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 15, 2026 12:47:470
Report
0
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 15, 2026 12:47:120
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 15, 2026 12:46:580
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 15, 2026 12:46:500
Report
1
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 15, 2026 12:46:290
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 15, 2026 12:46:16Sambalpur, Odisha:ଜୋତା ଚପଲ ଓ କିରାନା ସମାନ ଚୋରି କରି ବୁର୍ଲା ପୋଲିସ ଦ୍ଵାରା ଗିରଫ ହେଲା ମୁଣ୍ଡୋଘାଟ ର ଆକାଶ ବେହେରା
0
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 15, 2026 12:46:040
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 15, 2026 12:45:470
Report
0
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 15, 2026 12:45:170
Report
0
Report
0
Report
0
Report