Back
डंपर के पीछे टकराई बाइक: पति-पत्नी की मौत, एक महिला घायल
ASAkhilesh Sharma
Feb 20, 2026 03:30:22
Dungarpur, Rajasthan
डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बीिछीवाड़ा मार्ग बोरी गांव में बीती रात एक बाइक आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की मौत जबकि एक अन्य महिला गंभीर घायल हो गई। पुलिस के अनुसार ढेड़को का वेला निवासी मगनलाल पुत्र कमलाशंकर खराड़ी अपनी पत्नी विमला खराड़ी तथा भाभी ललिता खराड़ी के साथ बाइक से डूंगरपुर शहर से अपने घर लौट रहे थे। बोरी गांव के निकट उनकी बाइक आगे चल रहे एक डंपर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जाँच के बाद मगनलाल खराड़ी और उनकी पत्नी विमला को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल ललिता का प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर किया गया है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowFeb 20, 2026 05:03:040
Report
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 20, 2026 05:02:130
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 20, 2026 05:01:590
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 20, 2026 05:01:460
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 20, 2026 05:01:290
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 20, 2026 05:00:560
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 20, 2026 05:00:340
Report
VPVasu Parmar
FollowFeb 20, 2026 05:00:170
Report
0
Report
रामपुर ::सदर कोतवाली की साज सज्जा निर्माण और सुंदरता देख गदगद नज़र आए dig मुनिराज जी कई जगह sp sir और
0
Report
रामपुर ::सदर कोतवाली की साज सज्जा निर्माण और सुंदरता देख गदगद नज़र आए dig मुनिराज जी कई जगह sp sir और
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report