Back
कैथल शराब ठेके पर फायरिंग: एक घायल समेत 15 राउंड दाग
VSVIPIN SHARMA
Feb 20, 2026 05:00:56
Kaithal, Haryana
शराब के ठेके से कैश लेने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में बलराज नगर निवासी अमित उर्फ सुनील के बाएं हाथ की बाजू में गोली लगी, जिससे उसकी हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जनकपुरी कालोनी निवासी राहुल जिले में सोनीपत की फर्म स्कॉचटैप को अलॉट शराब के ठेकों से कैश कलेक्शन का काम करता है। वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे राहुल अपने दोस्त अमित उर्फ सुनील बच्ची के साथ आई-20 कार में जखोली अड्डा स्थित ठेके पर कैश लेने आया था। जैसे ही राहुल गाड़ी से उतरकर कैश लेने ठेके की तरफ गया, उसी दौरान सड़क पर एक अन्य कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और आई-20 के पास आकर फायरिंग शुरू कर दी। अमित उस समय कार की कंडक्टर सीट पर बैठा था। आरोपियों ने पहले फायर किया, जो खाली निकल गया, लेकिन दूसरा फायर कार का शीशा तोड़ता हुआ अमित की बाई बाजू में जा लगा। गोली लगते ही अमित ने तुरंत गाड़ी की पिछली खिड़की खोली और जान बचाने के लिए अनाज मंडी की तरफ भाग गया। इस दौरान आरोपियों ने राहुल पर भी 4-5 राउंड फायर किए, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। घायल अमित ने बताया कि भागते समय संदीप और अंकित सहारण सहित चार-पाँच अन्य बदमाश उसका पीछा करते रहे और उस पर लगातार फायरिंग करते रहे। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने करीब 14 से 15 राउंड फायर किए। जब आरोपियों की गोलियां खत्म हो गईं तो वह किसी तरह अनाज मंडी के पास बनी झुग्गी-झोपड़ियों में छिप गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार गोली अमित के हाथ के आर-पार निकल गई, जिससे उसकी बाजू की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रणदीप ने बताया कि घायल युवक ने संदीप और अंकित सहारण को पहचान लिया है। दोनों के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 20, 2026 06:35:060
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 20, 2026 06:34:140
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 20, 2026 06:33:040
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 20, 2026 06:32:450
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 20, 2026 06:32:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 20, 2026 06:31:490
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 06:31:400
Report
0
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 20, 2026 06:30:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 20, 2026 06:19:400
Report