Back
अलवर के गोल्डन बाग में पुरानी रंजिश, लाठी-डंडों का हमला अस्पताल में भर्ती
JGJugal Gandhi
Feb 20, 2026 05:01:29
Alwar, Rajasthan
अलवर के गोल्डन बाग क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में बंटी शर्मा नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने तत्काल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़ित बंटी शर्मा ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके पिता और पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में लगातार विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते करीब छह महीने पहले आरोपियों ने उसकी कार में तोड़फोड़ की थी, जिसकी शिकायत उसने पुलिस में दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बंटी शर्मा ट्रेवलिंग का काम करता है। उसके अनुसार, वह कल काम के सिलसिले में गोल्डन बाग इलाके में मौजूद था। तभी पवन, पीतु और पोणा नामक तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसके हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बंटी शर्मा को इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को गंभीर चोटें आईं, हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
पीड़ित کا आरोप है कि समय रहते पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आरोपियों के हौसले बढ़े और यह गंभीर घटना हुई। बंटी शर्मा और उसके परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख़्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल अरावली विहार थाना पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 20, 2026 06:35:060
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 20, 2026 06:34:140
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 20, 2026 06:33:040
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 20, 2026 06:32:450
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 20, 2026 06:32:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 20, 2026 06:31:490
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 20, 2026 06:31:400
Report
0
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 20, 2026 06:30:220
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 20, 2026 06:19:400
Report