328026
सरमथुरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Sirmathura, Rajasthan:सरमथुरा में जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहराना के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। सरमथुरा थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोठिया पुरा पुल के पास से हरिओम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हरिओम के पास से 52 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर के हाईवे पर आम लदे ट्रक में भीषण आग, दमकलों ने बुझाई आग
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक आम लदे ट्रक में लगी भीषण आग लगने से धू-धू कर जला ट्रक। सहारनपुर से बिहार आम लाद कर जा रहा था ट्रक। अज्ञात कारणों के चलते ट्रक में लगी भीषण आग। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुट। महोली कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर ट्रक में लगी आग।0
0
Report
योगी सरकार के सरकारी परिसरों में वर्षों से मजार, हटाने के संकेत और यातायात बाधित
Fatehpur, Uttar Pradesh:स्लग- सरकारी परिसरों में मजारों की पड़ताल, नगर पालिका परिषद में कई वर्षों से बनी है मजार सूबे की योगी सरकार सरकारी जमीन पर अवैध निर्माणों को लेकर लगातार सख्त है, सरकारी दफ्तर और परिसरों में सालों से अवैध मजरे खड़ी कर उन्हें बड़ा स्वरूप दिया गया, फतेहपुर जिले में भी हमने जब पड़ताल की तो पता लगा कि सदर नगर पालिका परिसर के भीतर एक पिछले कई वर्षों से मजार बनी हुई है, जिसमें बाकायदा तीन कब्रें भी मौजूद हैं, साथ में उनकी पूजा पाठ भी की जाती है, हालांकि यह मাজার कब से बनी है इस बारे में खुलकर किसी ने कुछ भी पता होने से खुद को अनजान बताया, वहीं जानकारों की माने तो नगर पालिका के निर्माण के समय से ही यह मजरे यहां बनी हुई थी, तब से लगातार मजार बनी हुई है, और नगर पालिका के रास्ते पर बनी मजार की वजह से आवागमन में बाधा भी उत्पन्न होती है, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, दबी जुबान लोग मजारों के हटाने की बात कर रहे हैं, लेकिन कैमरे के सामने खुलकर कोई बोलने को तैयार नहीं है0
0
Report
हापुड़ पुलिस चौकी में शराबी युवक दरोगा की कुर्सी पर, सुरक्षा पर सवाल
Hapur, Uttar Pradesh:ज़रा सोचिए... आप पुलिस चौकी में शिकायत लेकर पहुँचे... और वहाँ नशे में धुत एक युवक दरोगा की कुर्सी पर बैठा मिले तो क्या होगा...सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन हापुड़ में हूबहू ऐसा ही हुआ है... ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस चौकी को इस तरह खाली और असुरक्षित कैसे छोड़ दिया गया? और एक शराबी चौकी के अंदर अधिकारी के रूम तक कैसे पहुंच गया?0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर KK Gupta के दौरे से कई विकास पर मुहर
Dungarpur, Rajasthan:बैठक में के के गुप्ता ने शहरी स्वच्छता, जल संरक्षण, हरियालो राजस्थान के साथ शहरी विकास के कार्यो को लेकर समीक्षा की। इस दौरान बैठक में डूंगरपुर शहर व शहरवासियो के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए, जिनमें वसुंधरा विहार में सामुदायिक भवन का निर्माण, पहाड़ी पर बगीचा निर्माण, युवाओं के लिए क्रिकेट बोक्स, रेस ट्रेक और स्केटिंग पिच के निर्माण कराया जाएगा। धार्मिक और पर्यावरण अनुकूल नवाचार: बैठक में नगर परिषद ने पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन को लेकर अनूठे नवाचारों का निर्णय लिया है, जिसमें मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूलों को एकत्रित कर उनसे अगरबत्ती बनाई जाएगी, गौशालाओं के माध्यम से गौ-मूत्र से औषधीय अर्क तैयार किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए गोबर से लकड़ी और दीयों का निर्माण किया जाएगा। बेटी व महिलाओं के लिए जूडो-कराटे क्लासेस: बैठक में प्रधानमंत्री के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' नारे को सार्थक करते हुए नगर परिषद शहर में पूर्व में चलने वाली जूडो-कराटे की क्लासों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। गेप सागर झील का कायाकल्प: डूंगरपुर की ऐतिहासिक गेप सागर झील को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पानी की आवक के सभी रास्तों को खोला जाएगा। खुमाण सागर से गेप सागर में पानी लाना परिषद की मुख्य प्राथमिकता रहेगी। साथ ही, तालाब के पानी को स्वच्छ रखने के लिए झील में 4 लाख मछलियां छोड़ी जाएंगी। झील में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए पुराने ट्रीटमेंट प्लांट्स को दोबारा शुरू किया जाएगा या फिर उनकी जगह नए आधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक और डिस्पोजल कप-ग्लास पर सख्त पाबंदी: स्वच्छता को बनाए रखने के लिए नगर परिषद अब सख्त रुख अपनाने जा रही है। शहर में डिस्पोजल कप और ग्लास के इस्तेमाल पर पैनी नजर रखने के लिए एक विशेष कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। यदि कोई भी इनका उपयोग या बिक्री करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना और दुकान सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी। वसुंधरा विहार में बिना निर्माण वाले प्लॉट होंगे निरस्त: वसुंधरा विहार आवासीय योजना में जिन आवंटियों ने लंबे समय से अपने प्लॉटों पर निर्माण कार्य नहीं किया है, नगर परिषद ने उनके प्लॉटों का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं।0
0
Report
टोंक में बांग्लादेशी हिंदू दंपति की पहचान, नागरिकता के लिए आवेदन और जांच
Tonk, Rajasthan:टोंक बांग्लादेशी हिंदू दंपति की हुई पहचान पुलिस जुटी जांच टूरिस्ट वीजा 2012 में खत्म होने के बाद भी नहीं गया दंपति कर रहा टोंक जिले के एक गांव में निवास दंपत्ति ने जिला प्रशासन ओर पुलिस को भारत की नागरिकता के लिए किया आवेदन पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा कर रहे मामले की जांच पुलिस की ओर से सरकार ओर गृह विभाग को भेजा पत्र CAA कानून 2019 के तहत किया नागरिकता के लिए आवेदन0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में करंट से छह वर्षीय सुमित की मौत, मुआवजे पर समझौता
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया में ट्रांसफार्मर से करंट लगने से छह वर्षीय सुमित बंजारा की मौत के बाद शनिवार को जिला अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजन, बंजारा समाज के लोग और जनप्रतिनिधियों ने मुआवजे तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कई दौर की वार्ता के बाद समझौता हुआ। सहमति के अनुसार बिजली विभाग की ओर से 5 लाख, विधायक मद से 2 लाख और विभाग के ठेकेदार की ओर से 4 लाख रुपए, कुल 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ और मृतक के पिता को संविदा पर नौकरी देने पर भी सहमति बनी। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री आवास योजना पर घमासान: 1600 आवेदनों में 1200 रिजेक्ट, गरीब भी मकान से महरूम
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को पक्का घर देने का दावा अब सवालों के घेरे में दिखाई दे रहा है, जगदलपुर नगर निगम में आवेदन और आवंटन के आंकड़ों को लेकर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने हैं, एक ओर नगर निगम का दावा है कि योजना के शुरू होने से लेकर अब तक 2036 आवेदन स्वीकृत हुए और 1855 मकानों पर काम शुरू हो चुका है, वहीं विपक्ष का आरोप है कि करीब 1600 आवेदन आए, लेकिन लगभग 1200 आवेदन विभिन्न कारणों से रिजेक्ट या होल्ड पर चले गए, यानी बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवार अब भी अपने आशियाने का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मकान होने के बावजूद कुछ लोगों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित हो गया है, ऐसे में जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा नहीं मिल पा रहा, इस वर्ष योजना के तहत 346 मकान तैयार किए जा चुके हैं, जबकि 303 हितग्राहियों को ही अब तक आवंटन मिल सका है और 116 मकान अब भी निर्माणाधीन हैं, धरमपुरा और देवकी क्षेत्र में आवास तैयार होने के बावजूद कई पात्र परिवार अब भी सूची और आवंटन का इंतजार कर रहे हैं, नगर निगम ने दावा किया है कि अगस्त महीने में आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बाइट- राजेश चौधरी , नेता प्रतिपक्ष निगम। बाइट - प्रवीण वर्मा , निगम आयुक्त。0
0
Report
CBN ने चित्तौड़गढ़ में 136 किलो डोडा चूरा के साथ कार पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: 136 किलो डोडा चूरा के साथ क्रेटा कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार नशा मुक्त भारत अभियान: चित्तौड़गढ़ में सीबीएन ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर तस्कर को दबोचा कोटा। ''नशा मुक्त भारत अभियान'' के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 136.150 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा और एक हुंडई क्रेटा कार जब्त की है。 गुप्त सूचना के आधार पर सीबीएन कोटा की टीम ने चित्तौड़गढ़ के नेटावल महाराज-ओदुंद मार्ग पर नाकाबंदी की थी। सीकर जा रही संदिग्ध क्रेटा कार को जब रोकने का प्रयास किया गया, तो तस्कर ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। सीबीएन अधिकारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पिस्टल व ट्राइका राइफल से चेतावनी फायर किए और 300 मीटर पीछा कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया。 सुरक्षा कारणों से कार को कोटा कार्यालय लाकर तलाशी ली गई, जहां से 7 बोरियों में छिपाकर रखा डोडा चूरा बरामद हुआ। सीबीएन ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।0
0
Report
हापुड़ में चौकी खाली, थानेदार शराबी बना!
Noida, Uttar Pradesh:हापुड़ में चौकी खाली, तो शराबी बन गया थानेदार!0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव पर ब्रेकिंग: भाजपा 20 हजार वोटों से जीत का दावा
Datia, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग | दतिया उपचुनाव दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दतिया उपचुनाव 20 हजार वोटों के अंतर से जीतेगी। डॉ. मिश्रा ने यह भी कहा कि अवधेश नायक के घर पर भाजपा के जो मंत्री पहुंचे थे, वे उनके रिश्तेदार (रिलेटिव) हैं。 बाइट: डॉ. नरोत्तम मिश्रा.0
0
Report
दतिया उपचुनाव: मतदान से पहले कांग्रेस-भाजपा के बीच तेज राजनीतिक तीखा मुकाबला
Datia, Madhya Pradesh:दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस ने भी अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रामनगर कॉलोनी में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की。 बाइट – जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस वीओ-2 इस चुनाव में एक नया राजनीतिक समीकरण भी सामने आया है। अब तक चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए कांग्रेस नेता अवधेश नायक भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मैदान में उतर आए हैं। उनकी सक्रियता को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी के कुछ पूर्व विधायक अभी भी पूरी ताकत के साथ प्रचार करते नजर नहीं आ रहे हैं। बाइट – अवधेश नायक, कांग्रेस नेता वीओ-3 (समापन) दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए अब केवल 12 दिन शेष हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की संभावना है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में रिश्वतखोर लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार; एंटी करप्शन का दावा
Noida, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर में एंटी करप्शन टीम ने डाला डेरा एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोर लेखपाल गिरफ्तार रंगे हाथ रिश्वत लेते किया गया लेखपाल गिरफ्तार चकबंदी लेखपाल परमेश को किया गिरफ्तार चकबंदी के नाम पर लेखपाल ले रहा था 20 हजार रिश्वत चरथावल क्षेत्र में रूम लेकर बनाया हुआ था दफ्तर थाना तितावी में मुकदमा लिखवा रही है एंटी करप्शन टीम0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के नए कमिश्नर अनुराग कुमार की उपराज्यपाल से अहम मुलाकात
New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस के नवनियुक्त कमिश्नर अनुराग कुमार ने आज लोक निवास में दिल्ली के उप-राज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की है।0
0
Report
एटा हाईवे पर स्टंटबाज़ी: पुलिस करेगी अब क्या कार्रवाई?
Etah, Uttar Pradesh:एटा में नहीं रुक रहा स्टंटबाजी का दौर, युवकों ने गाड़ियों से हाईवे पर जमकर की स्टंटबाजी, वायरल वीडियो में युवक जान जोखिम में डालकर कर रहे स्टंट, रील बनाने के लिए किया जा रहा स्टंट, पूर्व में भी स्टंट का वीडियो आया सामने लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने नहीं लिया कोई संज्ञान, अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के इलाके का बताया जा रहा वायरल वीडियो0
0
Report
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: टोल महंगा, सुविधाएं बेहतर, यात्रा समय घटा
Unnao, Uttar Pradesh:लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे से ग्राउंड रिपोर्ट / वाहन स्वामियों ने कहा टोल महंगा लेकिन सुविधा अच्छी एंकर : लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर यात्रियों का सफर कैसा है, क्या यात्रियों से जो वादे किए गए थे वह पूरे हुए यह जानने के लिए जी मीडिया की टीम लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे पर पहुंची। यहाँ यात्रियों ने बताया कि टोल जरूर महंगा है लेकिन सुविधाएं अच्छी हैं। यात्रियों ने यह भी बताया कि पहले की अपेक्षा अब बहुत कम समय में लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा हो पा रही है। इस दौरान लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे के पेट्रोलिंग टीम से जुड़े हुए अधिकारियों ने भी जी मीडिया की टीम से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया की कोशिश की जा रही है कि यात्रियों और वाहन स्वामियों को अच्छी से अच्छी सेवा दी जाए। टोल के बारे में बताया कि टोल जरूर महंगा है लेकिन सुविधाएं बेहतर दी जा रही हैं। साथी साथ यह भी बताया कि लगभग 13 से 14000 वहान हर 24 घंटे में लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे से गुजर रहे हैं। यह संख्या अभी और भी बढ़ेगी।0
0
Report
Advertisement
