328026
सरमथुरा में गणेश चतुर्थी पर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
Sirmathura, Rajasthan:सरमथुरा कस्बे में आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न गणेश मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान गणपति को मोदक का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। हर साल की तरह इस वर्ष भी विनायक भक्त मंडल द्वारा कस्बे के अग्रवाल धर्मशाला पनिहारी गेट पर भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। पंचेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें भजनों की धुनों पर भक्तों ने नृत्य किया और "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारे लगाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सतना में अवैध शराब तस्करी के आरोपी: 105.5 लीटर शराब, बिना नंबर कार बरामद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। अवैध शराब की तस्करी के साथ बड़े पैमाने पर बिक्री के खिलाफ आबकारी अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से 90 हजार की शराब के साथ बिना नंबर की एक कार जब्त कर ली, मगर अंधेरे का फायदा उठाकर 3 बदमाश भाग निकले, जिनके खिलाफ अपराध दर्ज कर धरपकड़ के प्रयास प्रारम्भ किए गए हैं। सहायक आबकारी आयुक्त सुरेंद्र कुमार उरांव के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से खबर मिल रही थी कि आरोपी शामू खान, विक्की उर्फ राहुल सिंह और पप्पू सिंह सटोरिया कहीं बाहर से शराब लाकर अवैध विक्रेताओं से ऑर्डर मिलते ही बिना नंबर की कार के जरिए शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई कर रहे हैं। आरोपियों ने आदर्श नगर में अपना अड्डा बना रखा है, लिहाजा सूचना की तस्दीक करने के बाद मुखबिर के पुख्ता सुराग पर शनिवार रात को आदर्श नगर-हवाई पट्टी में देवी मंदिर के पास बने मकान में दबिश दी, तो टीम को देखते ही तीन लोग अंधेरी गली में भाग निकले और पीछा करने पर भी हाथ नहीं आए। आबकारी अमले ने घर के कमरों की तलाशी ली तो अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हो गई, जिसकी कुल मात्रा 105.5 लीटर और कीमत लगभग 90 हजार रुपए निकाली गई। मकान के ही दूसरे हिस्से में बिना नंबर की कार भी खड़ी मिली, जिसका बाजार मूल्य 7 लाख रुपए आंका गया है। पूछताछ और प्राथमिक जांच में फरार आरोपियों की पहचान शामू, राहुल और पप्पू सिंह के रूप में की गई, जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त मकान का मालिक पिंटू सटोरिया बताया जा रहा था。0
0
Report
झाझा स्टेशन पर गर्भवती यात्री के प्रसव में RPF की तत्परता, मातृत्व शक्ति
Jamui, Bihar:जमुई जिले के झाझा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को RPF की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल सामने आई। हैदराबाद से समस्तीपुर जा रही दरभंगा एक्सप्रेस में सफर कर रही गर्भवती महिला को झाझा स्टेशन पहुंचते ही अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात RPF महिला कांस्टेबल एकता ने तत्काल मोर्चा संभाला और ऑपरेशन ‘मातृत्व शक्ति’ के तहत महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। गाड़ी संख्या 17007 अप दरभंगा एक्सप्रेस करीब 11:04 बजे प्लेटफार्म संख्या-3 पर पहुंची थी। महिला यात्री संगीता कुमारी अपने पति मुकेश मांझी के साथ जनरल कोच में यात्रा कर रही थीं। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उन्हें ट्रेन से उतारा गया। महिला कांस्टेबल एकता ने स्टेशन मास्टर, झाझा से समन्वय कर तत्काल स्ट्रेचर और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद संगीता कुमारी को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल, झाझा भेजा गया, जहां उनकी सकुशल डिलीवरी हुई। महिला और नवजात दोनों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। मुकेश मांझी मुजफ्फरपुर जिले के सुस्ता थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के रहने वाले हैं। लिहाजा, समय पर RPF, GRP, स्टेशन मास्टर और एंबुलेंस सेवा के बीच हुए त्वरित समन्वय से महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सका। बहरहाल, महिला कांस्टेबल एकता की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।0
0
Report
सरायकेला में डकैती प्लान कर रहे 6 अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला : डकैती की योजना बनाते 6 अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार。 सरायकेला-: चौका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है。 जिला एसपी मनोज स्वर्गीय ने चौका थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 6 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि मतकमडीह पंचायत के चुटीयाखाल टोला स्थित बंद पड़े नव प्राथमिक विद्यालय, बरियाबेड़ा में कुछ अपराधी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना पर एसडीपीओ चांडिल शिवप्रकाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और मौके से 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया。 एसपी ने बताया कि चौका थाना क्षेत्र में 20 अगस्त और 4 सितंबर 2026 को दो लूट की घटनाएं हुई थीं। 19 अगस्त को बनसा शराब दुकान में लूट का प्रयास और उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप पर लूट, वहीं 3 सितंबर को घाटडुलमी स्थित माउंट 10 व्यू होटल में लूट की घटना हुई थी। इसी के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व चांडिल एसडीपीओ कर रहे थे और इसमें चौका व कुचाई थाना प्रभारी भी शामिल थे। पहली घटना में 3 और दूसरी घटना में 4 अभियुक्त शामिल थे। इनके अलावा पर्दे के पीछे दो और लोग थे जिन्होंने हथियार सप्लाई किया और पूरी प्लानिंग की थी। कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें म नसा सिंह मुंडा जो पुराना अपराधी है और कई बार जेल जा चुका है, उसके साथ चम्बुराम मुंडा, सोमा मुंडा उर्फ सब्जी, देबेन मुंडा, सोमा मुंडा उर्फ करपा और रामजीत मुंडा शामिल हैं。 इनके पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 3 पिस्टल, लोहे का हथौड़ा, दाउली और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। आगे अनुसंधान जारी है और जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चुनाव आयोग के सामने बदहाली: पल्ला-बख्तावरपुर सड़क पर गड्ढे और जलजमाव, लोग परेशान
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पल्ला-बख्तावरपुर गांव की सड़कें बारिश के बाद बदहाल हैं. सड़क पर गड्ढे और जलजमाव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हैरानी की बात ये है कि चुनाव आयोग के दफ्तर के ठीक सामने सड़क की ये हालत है, जहां रेवेन्यू, MCD, PWD और फ्लड विभाग के अधिकारियों का लगातार आना-जाना रहता है. आखिर अधिकारियों की नजर इस बदहाल सड़क पर क्यों नहीं पड़ रही? ये तस्वीरें दिल्ली के पल्ला-बख्तावरपुर गांव की हैं... जहां बारिश ने सड़क की सूरत बिगाड़कर रख दी है. कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे हैं तो कहीं पानी का सैलाब... हालात ऐसे कि राहगीरों को समझ ही नहीं आता कि सड़क कहां खत्म हो रही है और गड्ढा कहां शुरू हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क की बदहाली आम लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है, उसी सड़क के ठीक सामने चुनाव आयोग का दफ्तर मौजूद है। यहां रेवेन्यू डिपार्टमेंट, MCD, PWD और फ्लड विभाग के अधिकारियों का लगातार आना-जाना रहता है। लेकिन सरकारी दफ्तरों के बीच मौजूद इस खस्ताहाल सड़क की तस्वीर अधिकारियों की नजरों से कैसे ओझल है. ये बड़ा सवाल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये कोई सामान्य सड़क नहीं है। इस रास्ते से आसपास की कई कॉलोनियां और गांव जुड़े हुए हैं। सड़क के आसपास सरकारी स्कूल भी मौजूद हैं, जिसकी वजह से बच्चों और अभिभावकों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। बारिश होते ही सड़क पर इतना जलजमाव हो जाता है कि गड्ढे दिखाई तक नहीं देते। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार संबंधित विभागों को पत्राचार किया गया। शिकायतें की गईं. लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. सवाल है क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद टूटेगी? एक तरफ दिल्ली को बेहतर सड़क और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देने के दावे किए जाते हैं... दूसरी तरफ चुनाव आयोग जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय के सामने ही सड़क की ये तस्वीरें सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब इस सड़क की सुध लेते हैं और कब गड्ढों और जलजमाव से परेशान लोगों को राहत मिलती है।0
0
Report
छतरपुर में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान; 82 आबकारी मामले दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान शुरू कर दिया है. छतरपुर सीमावर्ती जिला है, जहां से उत्तर प्रदेश की बॉर्डर लगती है, इसलिए यहां शराब तस्करी की संभावना ज्यादा रहती है. एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिर की सूचना और सर्चिंग के दौरान पुलिस ने पिछले 24 घंटे में सभी थानों में कुल 82 आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज किए हैं. जहां-जहां महुआ और अन्य तरीकों से अवैध शराब बनाने की सूचना थी, वहां जिला स्तर की विशेष टीमों ने दबिश दी. एसपी ने बताया कि आम जनता से भी अपील की गई है कि कहीं भी अवैध शराब बनने या बिकने की सूचना मिले तो पुलिस का सहयोग करें. सागर में दर्ज FIR के मुख्य सरगना रवि लखेरा के तार छतरपुर से जुड़े होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि सागर पुलिस की FIR में जो भी नाम सामने आएंगे और छतरपुर से कनेक्शन मिलेगा, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा और स्थानीय नेटवर्क को भी तोड़ा जाएगा. पुलिस ने विशेष रूप से हरपालপুর, नौगांव और बड़ा मलहरा जैसे इंटरस्टेट बॉर्डर वाले थाना क्षेत्रों में SDOP और थाना टीमों की विशेष दबिश बढ़ा दी है.0
0
Report
भोपाल: MP पुलिस के 223 SI को प्रमोशन, वेतनमान Level-10
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP पुलिस के 223 SI को प्रमोशन का तोहफा 223 SI और कार्यवाहक थाना प्रभारी का हुआ प्रमोशन 13 जुलाई के प्रमोशन के बाद अब 223 को मिली पदोन्नति प्रमोशन के साथ Level-10 का मिलेगा वेतनमान 9300-34800 4200 वेतनमान का मिलेगा लाभ सस्पेंड और जांच वाले अफसरों को प्रमोशन का लाभ नहीं दंडित और बिना ट्रेनिंग वाले भी नहीं होंगे रिलीव बिना ट्रेनिंग वालों को रिलीव किया तो इकाई प्रमुख जिम्मेदार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन रहेगा प्रमोशन SC के केस नंबर 13954/2016 से जुड़ा है प्रमोशन अस्थायी प्रमोशन से 223 पुलिस अफसरों को राहत0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी में 54 वर्षीय विक्रम सिंह की हत्या: 7 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:मृतक के घर के बाहर से घटनाक्रम बताते हुए और सीसीटीवी कैमरा दिखाते हुए शनिवार रात को दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना शेत्र के किलोकरी गांव में नार्थ ईस्ट के एक 54 वर्षीय व्यक्ति की कुछ लोगो ने पीट पीट कर हत्या कर दी. शनिवार रात लगभग 11:30 बजे कुछ ढाबे और डिलीवरी कर्मचारी नशे में शोर मचा रहे थे उसी दौरान तीसरी मंज़िल में रहने वाले 54 वर्षीय विक्रम सिंह ने आपत्ति जतायी तो उनके घर पर आके उनपर पर जानलेवा हमला किया. लात घुसो से उनकी पिटाई की, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी भी हैं जिसमे देखा जा सकता हैं की 8 लोग पिटायी करने बाद सीडीओ से नीचे उतर रहे हैं. और दूसरे सीसीटीवी में परिवार के लोग मृतक को गंभीर हालत में नीचे जाते दिखायी दे रहे हैं मृतक पेशे से रिटायर्ड संगीतकार थे जो संगीत सिखाते भी थे और मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले थे. पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगो को गिरफ्तार किया हैं और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया हैं.0
0
Report
South Campus, South West Delhi में करंट से कर्मचारी की मौत; पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:साउथ वेस्ट दिल्ली साउथ कैम्पस मे करंट लगने से कर्मचारी की मौत. दिल्ली पुलिस पुरी घटना की जांच मे जुटी सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा माली था उससे पोल पर इलेक्ट्रियन का कार्य करवा रहे थे मृतक कर्मचारी रणजीत है साउथ कैम्पस के एक किलोमीटर दूर आस पास कॉलोनी मे रहता है साउथ कैम्पस प्रशासन युवक को सबसे पहले चरक पालीका हॉस्पिटल ले गये तुरन्त दूसरे हॉस्पिटल लेकर गये डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया घटना की पुलिस जा मे जुटी है. जो आरोप कैम्पस प्रशासन लग रहे है कितनी सच्चाई है0
0
Report
दिल्ली सनलाइट कॉलोनी में 54 वर्षीय विक्रम सिंह की पीट-पीट कर हत्या, 7 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:शनिवार रात को दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना शेत्र के किलोकरी गांव में नार्थ ईस्ट के एक 54 वर्षीय व्यक्ति की कुछ लोगो ने पीट पीट कर हत्या कर दी. शनिवार रात लगभग 11:30 बजे कुछ ढाबे और डिलीवरी कर्मचारी नशे में शोर मचा रहे थे उसी दौरान तीसरी मंज़िल में रहने वाले 54 वर्षीय विक्रम सिंह ने आपत्ति जतायी तो उनके घर पर आके उनपर पर जानलेवा हमला किया. लात घुसो से उनकी पिटाई की, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी भी हैं जिसमे देखा जा सकता हैं की 8 लोग पिटायी करने बाद सीडीओ से नीचे उतर रहे हैं. और दूसरे सीसीटीवी में परिवार के लोग मृतक को गंभीर हालत में नीचे जाते दिखायी दे रहे हैं मृतक पेशे से रिटायर्ड संगीतकार थे जो संगीत सिखाते भी थे और मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले थे. पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगो को गिरफ्तार किया हैं और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया हैं.0
0
Report
Advertisement
बंथरा में ड्राइविंग टेस्ट केंद्र से लाइसेंस परीक्षा 14 सितम्बर से शुरू
Noida, Uttar Pradesh:ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब बंथरा में देना होगा टेस्ट। 14 सितंबर से बंथरा स्थित चालक प्रशिक्षण एवं ड्राइविंग टेस्ट केंद्र (ADTC) शुरू होगा। अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को इसी केंद्र पर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाएगा। केंद्र का संचालन निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा; यह करीब 3 महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है। तकनीकी कारणों से रुका संचालन अब परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन की मंजूरी के बाद शुरू होगा। फिलहाल सारथी पोर्टल 4.0 की लॉगिन आईडी उपलब्ध नहीं है, इसलिए टेस्टिंग प्राविधिक निरीक्षक प्रशांत कुमार की निगरानी में होगी। टेस्ट के परिणाम बाद में सारथी पोर्टल 4.0 पर दर्ज किए जाएंगे। केंद्र संचालक कंपनी को 13 सितंबर तक सभी जरूरी मानक और व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदकों की सुविधा के लिए केंद्र का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी। टेस्टिंग ट्रैक पर दो दर्जन से अधिक कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग और उसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र संचालक की होगी।0
0
Report
कमता चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइकों को टक्कर देकर 3 घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ : कमता चौराहे पर तेज रफ्तार कार का कहर अनियंत्रित कार ने 2 बाइकों में मारी टक्कर हादसे में 3 लोग घायल, अस्पताल भेजे गए हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी0
0
Report
पन्ना-सतना नेशनल हाईवे गड्ढों से जर्जर, ट्रक-बस चालक परेशान
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना और सतना जिले को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे गड्ढों से भरा है. गहरे गड्ढे होने से छोटे और बड़े वाहन चालक परेशान हैं; सुधार की गुहार लगाई जा रही है. NHAI विभाग सक्षम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की नहीं सुनता. नेशनल हाईवे 39 पन्ना जिले के देवेंद्रनगर से पन्ना होते हुए बमीठा छतरपुर को की ओर जाने वाला पूरी तरह जर्जर हो चुका है. गड्ढों से भरे इस रास्ते पर चलना राहगीरों के लिए दूभर हो रहा है. छोटे-मोटे गड्ढे नहीं, दो-तीन फीट गहराई और 8-10 फीट लंबाई-चौड़ाई के गड्ढों में चलना बड़े वाहनों के लिए भी खतरे से खाली नहीं है. ट्रक, यात्री बसें और सड़क पर चलने वाले वाहन चालक भय और शंका के बीच अपना सफर कर रहे हैं. बारिश के मौसम में पानी से गड्ढे भर जाते हैं और वाहन चालकों को अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि गड्ढा कितना गहरा है. इन गड्ढों में गाड़ियों को निकालना जोखिम भरा होता है. मडला घाटियों में आए दिन ट्रक पलटते हैं. दुर्घटना की वजह से जाम लगता है. लेकिन इन गड्ढों को भरने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. इस नेशनल हाईवे से गुजरते समय सतना की ओर टोल टैक्स वसूल किया जाता है; ऐसे में गड्ढों भरी सड़क का सफर करके टोल टैक्स चुकाने में लोगों को परेशानी होती है. शिकायतों के बावजूद एनएचएआई ने पुख्ता सुधार नहीं किया. बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति बदत्तर हो रही है.0
0
Report
Advertisement
IMD alert: बिहार के 19 जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में इन दिनों मानसून ऐक्टिव है । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज विशेष रूप से उत्तर-पश्चिम बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य के करीब 19 जिलों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर और उत्तर-मध्य बिहार के इलाकों में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फुरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार समेत 19 जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि पूरे दिन लगातार मूसलाधार बारिश नहीं होगी, लेकिन छोटे-छोटे स्पेल में तेज बौछारें जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। दूसरी ओर, दक्षिण बिहार की बात करें तो पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास और भोजपुर जैसे जिलों में उत्तर बिहार के मुकाबले बारिश का असर थोड़ा कम रहेगा। यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन IMD की ओर से यहां के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश और बादलों के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न जाने की अपील की है।0
0
Report
रपट्टा पुल के तेज बहाव में तीनों बाइक सवार लापता, खोज जारी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बाइक सवार 3 लोग बहे तेज रफ्तार नदी में तीनो लोगो का अभी तक नही चला पता मोबाइल में कैद हुई पूरी घटना घटना की सूचना पर जिला अधिकारी एसएसपी एडीएम ई पहुँचे मौके पर रपटा पुल पार करते समय तेज बहाव में आये बाइक सवार तीनो लोग देर रात ही चलाया गया रेस्क्यू अभियान रेस्क्यू टीम और प्रशासन नदी में कर रहे लापता लोगो की तलाश आँवला थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव के अरिल नदी के रपटा पुल की घटना ।0
0
Report
दिल्ली सत्य निकेतन में गिरी इमारत, पड़ोसी इमारत बीम से सहारा लेकर गिराई जाएगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सत्य निकेतन में 6 सितंबर को गिरी इमारत से सटी इमारत को लोहे के बीम का सहारा दिया जा रहा है और उसे सावधानीपूर्वक तरीके से गिराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
