Back
चांदगोठी पंचायत समिति गठन पर भव्य स्वागत, भाजपा नेताओं की राजनीतिक चाल सामने
NPNavratan Prajapat
Dec 27, 2025 13:19:35
Churu, Rajasthan
चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर स्थानीय-संवाददाता- removed नवसृजित पंचायत समिति चांदगोठी में भव्य धन्यवाद सभा, जनसैलाब उमड़ा, अरुण चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं देवेंद्र झाझड़िया का हुआ भव्य स्वागत राजेंद्र राठौड़ ने सांसद राहुल कस्बा पर कसा तंज, सादुलपुर नवसृजित पंचायत समिति चांदगोठी के गठन पर शुक्रवार को भव्य सभा में जन सैलाब उमड़ पड़ा थीरपाली टोल प्लाजा से डीजे की गूंज और सैकड़ों वाहनों के विशाल काफिले के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का चांदगोठी में फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया। इस मोके पर फीता काटकर चांदगोठी को नई ग्राम पंचायत बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की गई, तो ग्रामीण और महिलाओं ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेंद्र झाझड़िया का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। चांदगोठी मंडल अध्यक्ष धर्मवीर पूनिया व सरपंच भरत सिंह के नेतृत्व में 21 किलो की विशाल माला पहनाकर और पारंपरिक रूप से तलवार भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। सादुलपुर विधानसभा प्रत्याशी रहीं सुमित्रा पूनियां ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि राजगढ़-सादुलपुर क्षेत्र में भाजपा के शासन में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। चूरू विधायक हरलाल सहारण ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिले में सात नई पंचायत समितियों का गठन हुआ है। देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि पंचायत समिति बनने से 36 कौम के लोगों को विकास के समान अवसर मिलेंगे। अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया है। उन्होंने यमुना जल परियोजना व रोजगार कैलेंडर की भी जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने चूरू सांसद राहुल कस्वा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झूठी ट्रैक्टर यात्रा से किसी को कोई लाभ नहीं होने वाला। यह डबल इंजन की सरकार है, जिसमें केवल जनता के हित और विकास के कार्य किए जा रहे हैं। राठौड़ ने यह भी कहा कि पीठ में खंजर घोंपने वालों को जनता पहचानती है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिर्फ राजगढ़ की ही नहीं, बल्कि पूरे चूरू जिले की जनता यह बताएगी कि आखिर किसने विश्वासघात किया है। जनता सब कुछ देख और समझ रही है, और सही समय पर उचित निर्णय करेगी। कार्यक्रम में वासुदेव चावला, मंजू बाला स्वामी, प्रो. दलीप पूनिया, सुरेंद्र सिंह स्वामी, सुरेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता विमल पूनिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNivedita Shukla
FollowDec 27, 2025 15:02:130
Report
KMKuldeep Malwar
FollowDec 27, 2025 15:01:420
Report
0
Report
1
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 27, 2025 14:49:02Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार में चोरी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है- फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी चोर की पहचान करने में जुटी है
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowDec 27, 2025 14:47:360
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 27, 2025 14:47:130
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 27, 2025 14:47:040
Report
AMAjay Mishra
FollowDec 27, 2025 14:46:430
Report
1
Report
1
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowDec 27, 2025 14:37:480
Report
0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowDec 27, 2025 14:37:300
Report