Back
चूरू में शांति नगर वेस्ट टू वेल्थ पार्क का शिलान्यास; स्वच्छता का कदम
NPNavratan Prajapat
Dec 21, 2025 15:48:12
Churu, Rajasthan
चूरू
विधानसभा- चूरू
लोकेशन--चूरू
पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत,
चूरू। प्रदेश सरकार की वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा में नगरीय निकायों में वेस्ट टू वेल्थ पार्क विकसित किए जाने की घोषणा के अनुपालना में जिला मुख्यालय पर स्थित शांति नगर कॉलोनी के सेक्टर-बी में 49.98 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले वेस्ट टू वेल्थ पार्क का रविवार को पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने शिलान्यास किया तथा भूमि पूजन कर नींव रखी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि वेस्ट टू वेल्थ पार्क जैसी परियोजनाएं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रदेश सरकार के 02 वर्षों में प्रदेश समेत चूरू जिले में विकास को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री जिले में विकास कार्यों के लिए सदैव मुक्तहस्त से सौगात देते हैं।
उन्होंने कहा कि कॉलोनी क्षेत्र में शहरवासियों की आवश्यकताओं को देखते हुए स्थानीय स्तर पर समुचित प्रयास किए जाएंगे तथा शासन—प्रशासन मिलकर समुचित सहयोग करेंगे। कॉलोनी में वेस्ट टू वेल्थ पार्क कचरे का वैज्ञानिक एवं रचनात्मक उपयोग कर उसे संसाधन में बदलने की दिशा में सराहनीय प्रयोग है। पार्क बनने के बाद क्षेत्र को रमणीक बनाने के लिए स्थानीय निवासी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा यह पार्क आपसी मेल—जोल व भाईचारे का सुदृढ़ करेगा।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि वेस्ट टू वेल्थ पार्क से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि आमजन में कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है और चूरू जिला विकास पथ पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इस पार्क के निर्माण से शांति नगर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रवासियों को एक स्वच्छ, सुंदर एवं उपयोगी सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAlok Tripathi
FollowDec 21, 2025 17:26:160
Report
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 21, 2025 17:17:400
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 21, 2025 17:16:150
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowDec 21, 2025 17:04:380
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 21, 2025 17:03:490
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 21, 2025 17:03:310
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 21, 2025 17:03:140
Report
NKNished Kumar
FollowDec 21, 2025 17:00:470
Report
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर, राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशाशन समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष को होम अरेस्ट किया है। आरोप है कि भाजपा लगातार छात्र हित की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है..!
0
Report
MVManish Vani
FollowDec 21, 2025 17:00:230
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowDec 21, 2025 16:45:150
Report