Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Chittorgarh312001

राखी राठौड़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष बनकर चित्तौड़गढ़ दौरे पर पहुंचीं

ASABHISHEK SHARMA1
Feb 12, 2026 12:03:08
Chittorgarh, Rajasthan
एंकर – भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद राखी राठौड़ पहली बार चित्तौड़गढ़ दौरे पर पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। गंगरार टोल और चन्देरिया में पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद ओछ्ड़ी स्थित भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को केंद्रीय बजट और राजस्थान सरकार के बजट की प्रमुख घोषणाओं की जानकारी दी तथा महिला सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर जोर दिया。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GSGAURAV SRIVASTAVA
Feb 12, 2026 13:33:05
Auraiya, Uttar Pradesh:सांप की केंचुली रख रचा ड्रामा, प्रेमी संग गई युवती ने इंस्टाग्राम पर जारी किया वीडियो औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सींगनपुर में ‘नागिन बनने’ की अफवाह के बीच फरार हुई 21 वर्षीय युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है। वीडियो में युवती ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने शादी कर ली है। उसने अपील की है कि उसके प्रेमी और उसके परिजनों को परेशान न किया जाए। बताया जा रहा है कि युवती ने घर से जाते समय अपने कपड़ों में सांप की केंचुली चूड़ियां एवं सिन्दूर लपेटकर बिस्तर पर रख दी थी, जिसके बाद गांव में उसके ‘नागिन बनने’ की चर्चा फैल गई। परिजनों ने उसे खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले में युवती के पिता ने अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है और गांव के ही एक युवक पर शक जताया है। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है और इंस्टाग्राम आईडी के जरिए लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 12, 2026 13:32:24
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में 6 वर्षीय मासूम से दरिंदगी के खिलाफ उबाल, फांसी की मांग को लेकर सड़क जाम, SDPO ने कहा कानून पर भरोसा मिलेगा सजा , दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में शहर में आक्रोश देखने को मिला। दोषी को फांसी देने और प्रदर्शनकारियो की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर लोगों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के दोनार चौक, मिर्जापुर और भंडार चौक पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ऐसे जघन्य अपराधों में देरी नहीं, बल्कि त्वरित कार्रवाई और शीघ्र सजा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून बनाए जाने चाहिए, ताकि अपराधियों में भय पैदा हो और समाज को न्याय मिल सके। वहीं एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम हटा लिया है और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था घटना के दिन ही । उन्होंने आश्वस्त किया कि कानून के तहत आरोपी को जल्द सजा दिलाने की प्रक्रिया जारी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 13:25:13
Faridpur, Uttar Pradesh:बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। गोपनीय सूचना के आधार पर जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त औषधि, बरेली मंडल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार और अनामिका अंकुर जैन की टीम ने तहसील फरीदपुर के ग्राम पढ़ेरा में छापा मारकर देशदीपक सिंह पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं अवैध रूप से भंडारित मिलीं। बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। विभाग ने सभी औषधियों को नियमानुसार फॉर्म-16 के तहत सीज कर दिया है। साथ ही पांच संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच और विश्लेषण के लिए लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने और विवेचना पूरी होने के बाद संबंधित के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Feb 12, 2026 13:19:12
Jalgaon, Maharashtra:मुक्ताईनगरात संत मुक्ताई यात्रोत्सवाचा भक्तिमय शुभारंभ जळगाव जिल्ह्यातील मुक्ताईनगर येथे आदिशक्ती संत मुक्ताई यात्रोत्सवाचा पारंपरिक उत्साहात ध्वजारोहण करून शुभारंभ करण्यात आला. मंदिर परिसरात धार्मिक विधी, मंत्रोच्चार आणि भक्तांच्या जयघोषात वातावरण भक्तिमय झाले होते. ध्वजारोहणानंतर विशेष पूजाअर्चा व आरतीचे आयोजन करण्यात आले. भाविकांनी संत मुक्ताई यांच्या स्मृतींना अभिवादन करत दर्शन घेतले. यात्रोत्सवानिमित्त भजन-कीर्तन, प्रवचन तसेच विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमांचे आयोजन करण्यात आले असून पुढील काही दिवस भक्तीमय वातावरणात कार्यक्रमांची रेलचेल राहणार आहे. दरवर्षीप्रमाणे यंदाही हजारो भाविक उपस्थित राहतील, असा विश्वास आयोजकांनी व्यक्त केला. यात्रेसाठी मंदिर परिसरात स्वच्छता, पाणीपुरवठा, प्रकाशयोजना आणि सुरक्षेची विशेष व्यवस्था करण्यात आली असून ग्रामपंचायत व मंदिर ट्रस्टने भाविकांच्या सोयीसुविधांकडे विशे लक्ष दिले आहे...
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 12, 2026 13:18:40
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: महाशिवरात्रि से सैंपऊ महादेव मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने महादेव मंदिर का दौरा किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, मेले के मुख्य मार्गों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा, ताकि मेले में आने वाले हजारों भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी, सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ प्रबंधक के लिए प्रवेश और निकास मार्ग सही से निर्धारित किए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न न हो। सभी संबंधित अधिकारियों को समय रहते तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि सैंपऊ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशाल मेला लगता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। प्रशासन ने इस वर्ष मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 12, 2026 13:18:26
Jaipur, Rajasthan:चांदपोल परकोटे के बाहर दरगाह निर्माण का मामला सदन में उठाया, UDH मंत्री बोले मास्टर प्लान के साथ सेक्टर और जोनल प्लान भी बनेंगे जयपुर चांदपोल दरगाह निर्माण का मामला विधानसभा सदन में भी उठाया गया। कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने दरगाह के रुके हुए निर्माण को चालू करने की अनुमति देने की मांग की। सदन में बजट पर बहस के दौरान विधायक अमीन कागजी ने कहा, पिछले 2 साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया, जिससे जयपुर के ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो। उन्होंने जयपुर के मास्टर प्लान का भी किया जिक्र। पिछले रविवार को हुई घटना का किया जिक्र। एक धार्मिक स्थल के बाहर टिन सेट का मामला था, मैंने भी पिछली सरकार में कल्की जी मंदिर में एक करोड़ 80 लाख रुपए लगाए। ताड़केश्वर जी के मंदिर में एक करोड़ 21 लाख लगाए । गोपीनाथ जी के मंदिर में एक करोड़ 14 लाख लगाए। लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक करोड चार लाख लगाए राधा कृष्ण मंदिर में 55 लाख लगाए राधा कृष्ण मंदिर में 55 लाख लगाए,जंगजीत महादेव के मंदिर में 5 लाख निजी लगाकर पुनरुद्धार कराया। हमारे यहां गंगा जमुना तहजीब है । चांदपोल के बाद दरगाह में कुछ छोटा-मोटा बदलाव करना चाहे तो सरकार करें मैं उसकी सहमति सदन में दे रहा हूं लेकिन उसे काम को ना रोके हाथ जोड़कर विनती है।। इस मामले पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा, इस बात की 3 दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई थी ,विभाग से कागज मंगवाकर दिखा देंगे , आज सुबह इन्होंने लिखित में शिकायत दी है कल या परसों में इसके जांच के आदेश हो जाएंगे,जहां तक जयपुर के मास्टर प्लान के बात की है । पहली बार समझ में आया कि मास्टर प्लान के साथ-साथ सेक्टर प्लान जोनल प्लान भी बने तो ज्यादा बेहतर है। अब अधिकारियों की कमेटी बना दिया है, जल्दी रिपोर्ट आने के बाद भविष्य में जो भी मास्टर प्लान बनेंगे सेक्टर प्लान और जनरल प्लान मास्टर प्लान के साथ में बनेंगे।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 13:18:14
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 13:17:15
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। जनपद के थाना पचोखरा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकाने से मौत हुई है। ससुराल के लोग फरार हैं मृतका के भाई ने उत्पीड़न दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढी उसरा निवासी राजकुमार की पत्नी नीरू 28 वर्ष को गुरुवार सुबह लोगों ने फांसी के फंदे पर लटका देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जबकि ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार थे पुलिस ने शब को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक का भाई ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी तभी से यह लोग दहेज को लेकर उसकी बहन का उत्पीड़न कर रहे थे तीन दिन पूर्व भी पंचायत हुई थी। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा कर मामले में जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 12, 2026 13:17:05
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली पुलिस नाबालाग किशोरी के हत्याकांड के खुलासे के लिए एक संदिग्ध का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के प्रयास में लगी थी कि तभी पॉलीग्राफ टेस्ट के डर के चलते दो हत्याओं का खुलासा हो गया, जिसमें पहली हत्या 2017 में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपने कंपाउंडर के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गला दबाकर की थी और नदी किनारे लाश को दफना दिया था। इसका आज तक सुराग नहीं लगा और ना ही पुलिस से कोई शिकायत हुई थी। वहीं दूसरी हत्या 13 महीने पहले की है, जहां नाबालिग प्रेमिका के द्वारा घर से भागकर निकाह करने का दबाव बनाने पर झोलाछाप डॉक्टर के कंपाउंडर ने अपनी प्रेमिका की 8 जनवरी 2025 की रात को गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश को गायब कर दिया था। पुलिस ने हत्या के 9 महीने बाद सितंबर में एक खेत से हड्डियां और चोटी बरामद की थी। बरामद चोटी के डीएनए टेस्ट से नाबालिग की हत्या की पुष्टि होने के बाद आरोपी की तलाश में बरेली पुलिस लगी हुई थी। क्योलड़िया थाने की पुलिस ने 13 महीने बाद प्रेमिका की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी सलीम को गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी की हत्या का खुलासा किया है। इतना ही नहीं, सलीम ने अपने झोलाछाप बंगाली डॉक्टर अमित के साथ मिलकर अमित की पत्नी रजनी की भी 2017 में हत्या कर लाश को दफना दिया था। पुलिस ने रजनी की भी हत्या का खुलासा तो कर दिया, पर उनकी लाश को अभी बरामद नहीं किया जा_sका है। सलीम झोलाछाप बंगाली डॉक्टर अमित के यहां काम करता था। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरे हत्याकांड से पर्दा उठाया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top