Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

फिरोजाबाद थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग द्वारा बालश्रम करने वाले 07 बच्चों को किया गया रेस्क्यू

Feb 12, 2026 13:31:09
Firozabad, Uttar Pradesh
थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं श्रम विभाग की संयुक्त द्वारा सूचनाओं व सुरागरसी के आधार पर थाना रसूलपुर क्षेत्रान्तर्गत बालश्रम में संलिप्त कुल 07 बच्चों को रेस्क्यू किया गया । साथ ही बाल श्रम कराने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस दिया गया एवं मौके पर बच्चों के परिजन को बुला कर चेतावनी देते हुए बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
Feb 12, 2026 14:46:03
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जहानु में लकड़ियां इकट्ठा कर रही एक मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ बच्चा चोर होने के शक में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक मानसिक रूप से बीमार महिला लकड़ियां बीनते हुए नगला जहानु गांव पहुंची, जिसे कुछ लोगों ने देखकर उसके ऊपर बच्चा चोर होने का शक जताते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने लाया। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो पास के गांव से वहां पहुंची थी।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Feb 12, 2026 14:45:30
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के बागतराई और रावा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत के किनारे अचानक 10 फीट से ज़्यादा लंबा एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया. अजगर को देखते ही गांव वालों में दहशत फैल गईं. कुछ ही पलों में भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. सूचना मिलते ही सर्पमित्र टीम मौके पर पहुँची और सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित काँबू में किया गया. रेस्क्यू के बाद अजगर को पूरी तरह सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि उसे किसी प्रकार की चोट या तकलीफ न हो. गांव में अब स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने इलाके में सनसनी और खौफ का माहौल बना दिया था.
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Feb 12, 2026 14:45:18
Satna, Madhya Pradesh:चित्रकूट थाना पुलिस द्वारा सतना जिला युवा कांग्रेस महासचिव विक्की उर्फ विभव पाण्डेय को 20 लाख रुपए की चोरी के आरोप में उनके दो साथियों सहित गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय में जमानत याचिका खारिज होने पर तीनों आरोपियो को जेल भेज दिया गया है। थाना चित्रकूट पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई जानकारी के अनुसार बीते दिनांक 20-21 जनवरी की दरम्यानी रात को चित्रकूट सिरसावन निवासी मनोज मिश्रा के घर घुस कर तीनों आरोपियो क्रमशः विक्की उर्फ विभव पाण्डेय, निवासी चित्रकूट, अभय तिवारी, निवासी इटावा यूपी एवं हर्ष मिश्र पिता मनोज मिश्रा, निवासी चित्रकूट द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देते हुए घर रखे लगभग 20 लाख कीमत की नगदी और आभूषणों को पार कर दिया गया था। जिसके बाद से चित्रकूट पुलिस द्वारा लगातार घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस को जरिए मुखबिर मिली जानकारी के बाद तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 लाख 26 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के आभूषण जिनकी कीमत करीब 4 लाख रुपए, कुल 14 लाख 26 हजार रुपए बरामद करते हुए तीनों आरोपियो को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। विक्की उर्फ विभव पाण्डेय वर्तमान समय में सतना जिला युवा कांग्रेस पार्टी में महासचिव के पद पर पदस्थ है।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 14:44:50
Jangl Molahoo Kunwar, Uttar Pradesh:महावीर छपरा। थाना बेलीपार क्षेत्र के महावीर छपरा चौराहे पर स्थित श्याम ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। दुकान संचालक योगेश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब 12:28 बजे लगभग पांच महिलाएं उनकी दुकान पर पहुंचीं। महिलाओं ने कान के टॉप्स, पायल और नाक की कील दिखाने को कहा। काफी देर तक गहने देखने के बाद उन्होंने एक-एक पीस खरीदने का दिखावा किया। महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार ने टॉप्स का मिलान किया तो कुछ सोने के आभूषण गायब मिले। शक होने पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर देखी गई, जिसमें महिलाएं चोरी करती हुई नजर आईं। प्राथमिकी जांच में करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने चोरी होने की बात सामने आई है। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान शुरू कर दी है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों में चिंताएं व्याप्त है।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 14:43:07
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। पंडित अलगू राय शास्त्री मूर्ति पुनर्स्थापना समिति के तत्वावधान में महान स्वाधीनता सेनानी संविधान सभा के सदस्य पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री मूर्धन्य विद्वान पंडित अलगू राय शास्त्री जी की 59वीं पुण्यतिथि गुरुवार को समारोह पूर्वक मनायी गयी। संविधान निर्मात्री सभा के महासचिव एवं घोसी के प्रथम सांसद पं. अलगू राय शास्त्री जी की रोडवेज स्थित पार्क में स्थापित मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर समिति के सदस्यों संग विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम के संयोजक अतुल राय एडवोकेट के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ जिसके क्रम में श्री सालिम अंसारी पूर्व राज्यसभा सांसद, नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन तैयब पालकी, किसान नेता देवप्रकाश राय, वरिष्ठ नेता सुहेल नोमानी, रामाश्रय राय, कमलाकान्त राय, सिविल कोर्ट सेन्टल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समशुल हसन, अधिवक्ता हरिद्वार राय, रमन पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा नेता संतोष राय आदि ने किया।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 14:39:35
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मिश्रिख / 19 फरवरी से प्रारम्भ हो 84 कोसीय परिक्रमा मेले को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के मद्देनज़र आईजी लखनऊ किरण एस,एसपी सीतापुर अंकुर अग्रवाल तथा अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह चक्रतीर्थ पहुँचकर निरिक्षण किया l वही प्रधान पुजारी राज नारायण पाण्डेय द्वारा तीर्थ के महत्व से परिचय कराया और वेदमंत्रो के साथ तीर्थ का पूजन कराया अंग वस्त्र के चक्रतीर्थ का चित्र भेट कियाl आईजी ने संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाये,उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के दौरान अस्थायी पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए तथा भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 14:39:09
0
comment0
Report
Feb 12, 2026 14:36:07
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। थाना सीबीगंज पुलिस ने अवैध असलाह रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार ग्राम सरायतल्फी निवासी जीवन सिंह ने सूचना दी कि वह अपने घर के बाहर था, तभी गांव का धीरेंद्र उर्फ धीरा पुत्र नन्हेलाल वहां पहुंचा और शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी धीरेंद्र उर्फ धीरा (उम्र करीब 32 वर्ष) निवासी सरायतल्फी, थाना सीबीगंज, जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 12, 2026 14:35:47
Vidisha, Madhya Pradesh:अरिहंत ज्वैलर्स डकैती में फरार आरोपी गिरफ्तार, सवा 5 किलो चांदी बरामद। कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 लाख की चांदी के साथ आरोपी पकड़ा। विदिशा में डकैती कांड, आरोपी के पास से चांदी और औजार जप्त। अरिहंत ज्वैलर्स चोरी मामला, पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा। दरअसल, खरीफाटक रोड स्थित अरिहंत ज्वैलर्स में हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी जीतू पारदी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम गड़ला गिर्द, हाल हड्डी मिल जिला गुना को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को थाना बजरंगगढ़ क्षेत्र के जंगल से पकड़ा गया। उसके कब्जे से चोरी गया सवा पाँच किलो चांदी का सामान और घटना में इस्तेमाल किए गए औजार जप्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि 3 जनवरी 2026 को अज्ञात बदमाशों ने अरिहंत ज्वैलर्स के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। इस मामले में पहले ही तीन आरोपी और दो विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनसे करीब 13 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Feb 12, 2026 14:35:19
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के सदर कोतवाली के मालवीय रोड पर सनसनीखेज मामला सामने आया है, स्कूल के लिए निकली एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची की मां का आरोप है कि बच्ची को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण का प्रयास किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है, छात्रा रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी और उसे स्कूल बस पकड़नी थी। जब बच्ची तय समय पर बस में नहीं पहुंची, तो बस चालक और कंडक्टर ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन बच्ची की तलाश में निकले। इसी दौरान उन्हें कोतवाली थाना क्षेत्र के मालवीय रोड स्थित बादशाह टॉकीज़ के पास सड़क किनारे छात्रा बेसुध हालत में मिली। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहाँ उसका इलाज जारी है। परिवार वालों का कहना है कि बच्ची को किसी अज्ञात महिला ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने की कोशिश की। हालांकि डर और कमजोरी के कारण बच्ची अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पीआरवी के माध्यम से घटना की सूचना मिली, बच्ची को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, घटना की जानकारी के लिए घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है, घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 12, 2026 14:34:59
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर निजीकरण व इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में बिजलीकर्मियों का कार्य बहिष्कार, टेंडर जारी हुआ तो जेलभरो आंदोलन की चेतावनी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर किया विरोध, किया जोरदार प्रदर्शन इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ कर्मचारियों का आक्रोश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले जुटे कर्मी निजीकरण का टेंडर जारी हुआ तो ‘जेल भरो आंदोलन’ की चेतावनी बिल पास करने की कोशिश पर ‘लाइटनिंग एक्शन’ का ऐलान पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण रद्द करने की मांग जिले के जेई और इंजीनियर बड़ी संख्या में प्रदर्शन में रहे मौजूद गाजीपुर में बिजली कर्मियों ने निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर और इंजीनियर एकत्र हुए और कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 और नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 को वापस लेने की मांग की। साथ ही उत्तर प्रदेश में चल रही निजीकरण प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निजीकरण के लिए टेंडर जारी किया गया तो प्रदेश भर में ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं, बिल पारित करने की कोशिश हुई तो ‘लाइटनिंग एक्शन’ का भी ऐलान किया गया है। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी दोहराई और कहा कि सरकार की नीतियां बिजली क्षेत्र को कमजोर करने वाली हैं। संघर्ष समिति का कहना है कि यह आंदोलन केवल गाजीपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक साथ किया गया है।फिलहाल, बिजली कर्मियों की इस चेतावनी के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा सकती है।
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Feb 12, 2026 14:34:28
Goreya Pipar, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के मैनपाट में 19 करोड़ का मुआवजे के मामले में घोटाले की जाँच तेज हो गई है। कलेक्टर ने जाँच प्रभावित ना हो इसके लिए मैनपाट के तहसीलदार और पटवारी को जिला कार्यालय अटैच किया गया है। दरअसल मैनपाट में छत्तीसगढ़ मिनिरल कॉरपोरेशन लिमिटेड (CMDC) के द्वारा बॉक्साइट खनन का कार्य किया जाना है। लेकिन खनन से पहले उरंगा गांव के 220 और बरिमा के 24 लोगों को मुआवजा वितरण किया जाना था। जिनमें 23 से अधिक ऐसे लोग थे जिनके पास जमीन तक नहीं हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बेटे के फार्म हाउस को खेत बताकर मुआवजा दिया जाना था। मुआवजा वितरण में गड़बड़ी पर कलेक्टर ने जांच कमेटी बनायी है और उसकी निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जाँच बॉक्साइट खदान के प्रभावितों के नाम मुआवजा वितरण में फर्जीवाड़ा को लेकर की जा रही है। इधर कलेक्टर ने प्रारम्भिक तौर पर मैनपाट तहसीलदार ममता रात्रे और चन्द्र देव मिर्रे पटवारी को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top