Back
माण्डलगढ़ में CM भजनलाल शर्मा का दौरा: सुरक्षा-तैयारीयों की समीक्षा
MKMohammad Khan
Dec 17, 2025 06:33:02
Bhilwara, Rajasthan
माण्डलगढ़:
माण्डलगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा आगामी 20 दिसम्बर को प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हायर सेकेंड्री स्कूल के खेल मैदान पर सभा स्थल और हेलिपैड की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच निर्माण, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
CM भजनलाल शर्मा माण्डलगढ़ में सुशासन पखवाड़ा के तहत आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा फॉलोअप कैंप में लाभार्थियों से रूबरू होंगे, ओर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक लेंगे,
जिला कलेक्टर ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। विशेष रूप से हेलिपैड की सुरक्षा, बैरिकेडिंग और आपातकालीन व्यवस्थाओं पर भी जोर दिया गया।
वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report