Back
भीलवाड़ा में UIT भूखंड आवंटन पर ट्रांसजेंडर लिस्ट को लेकर नया विवाद
MKMohammad Khan
Dec 05, 2025 05:50:47
Bhilwara, Rajasthan
भीलवाड़ा।
यूआईटी लॉटरी प्रक्रिया को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे है। इस कड़ी में एक और नया विवाद जुड़ गया है। इस बार विवाद का कारण है ट्रांसजेंडर को आवंटित भूखंड। दरअसल भीलवाड़ा के किन्नर समाज ने भूखंड आवंटन को लेकर कुछ सवाल उठाए हैं। इसको लेकर फिर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल किन्नर समाज से आने वाली प्रिया बाई ने कहा कि जिले में किन्नर समाज के लोगों की संख्या करीब 25 है तो यूआईटी की ओर से आवंटित भूखंड की संख्या 35 कैसे हो गई। हमारे में से एक या दो लोगों ने आवेदन किया है बाकी ट्रांसजेंडर कहां से आ गए है। दूसरा, जिनकी लिस्ट निकाली गई प्राथमिक स्तर पर ऐसा लग रहा है कि वे फर्जी है क्योंकि जिन ट्रांसजेंडर आवेदकों को यह भूखंड आवंटित हुए हैं उनके नाम में पिता या अन्य किसी का नाम लग रहा है जबकि हमारे किन्नर समाज में गुरू शिष्य की pratha है। यानी हमारे आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र में हमारा स्वयं का नाम और पिता की जगह हमारे गुरू जैसे किरण बाई का नाम लगाया जाता है। लेकिन लिस्ट में गुरू के नाम पर उनके असली पिता और अन्य का नाम, जाति आदि सभी दिखाई दे रहा है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर ये लोग कौन है। प्रिया बाई ने तो यहां तक कहा कि जिन ट्रांसजेंडर को भूखंड आवंटन हुआ है उनकी जांच होनी चाहिए क्योंकि हमारे समाज के लोगों का हक किसी और को नहीं छीनने देंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ट्रांसजेंडर आवेदकों की सत्यता पता लगाने के लिए कमिटी का गठन हो जिसमें हमारे समाज का प्रतिनिधि भी शामिल हो क्योंकि कोई फर्जी दस्तावेज लगाकर भूखंड प्राप्त न कर लें। इधर, यूआईटी सचिव ललित गोयल ने कहा कि ट्रांसजेंडर के लिए पूरे राजस्थान से आवेदन आए है जिन्हें भूखंड आवंटित किए हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के साथ ही कलेक्टर के यहां जारी होने वाला सर्टिफिकेट भी अनिवार्य कर दिया है। ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आवंटित भूखंड उन्हें दिए जाएंगे अन्य किसी को नहीं। अगर किसी ने दस्तावेजों में हेरफेर किया है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report