Back
भीलवाड़ा में दीपावाली बाजार में इको-फ्रेंडली पटाखों और EV की डिमांड बढ़ी
MKMohammad Khan
Oct 20, 2025 15:30:29
Bhilwara, Rajasthan
भीलवाड़ा। हालांकि दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ हो गई थी, लेकिन इस बार अमावस्या होने के कारण दीपावली को लेकर असमंजस की स्थिति है, जिसके चलते आज और मंगलवार को दीपावाली का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। दीपावली को लेकर औद्योगिक नगरी के बाजार सज-धजकर तैयार हो चुके है। बाजार में खरीदारी की शुरुआत भी हो चुकी है। इस बार भी वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, कपड़े और फर्नीचर की डिमांड ज्यादा है। दीपावली और अगले दिन रामा-श्यामा के लिए नए कपडे़ खरीदने वालों की भीड़ बाजार में उमड़ रही है। दुकानों के बाहर लगी हुई रंग-बिरंगी झालरें, कैंडल, एलईडी बल्ब और अन्य सजावटी सामान ग्राहकों का ध्यान अपनी और आकृषित कर रहे हैं। शहर के चित्रकूट धाम, श्रम कल्याण केंद्र, लेबर कॉलोनी व्यापारियों ने पटाखे सजा दिए हैं। पटाखा व्यापारी संजय निर्मल ने बताते हैं कि इस बार कम आवाज वाले और इको फ्रेंडली पटाखों की अधिक मांग है। इको फ्रेंडली पटाखों की पैकिंग पर कंपनियों द्वारा विशेष कोड दिया गया है, जिससे ग्राहक पुष्टि कर सकते हैं। बच्चों के लिए मेंढ़क वाले, आपस में फाइट करने वाले और हेलीकॉप्टर जैसे खास पटाखे उपलब्ध हैं, जो बच्चों को बहुत आकर्षित कर रहे हैं। शहर में पहली बार साढ़े 3 हजार रुपए का 240 शॉट्स का कलरफुल पटाखा आया है। इसके अलावा 120 शॉट्स का ग्रीन पटाखा, 15 कलरफुल गोटी, माटी अनार, कलर स्पिनर, स्पिनर डीलक्स, मैजिकल टॉर्च स्कर्ट, बच्चों के लिए पबजी गन, हवा ने फायर कर रंग बदलने वाली गैलेक्सी तलवार, 5 शॉट्स धूम सहित कई नए पटाखे मार्केट में हैं। शहर में मुरके, नमकीन की खरीददारी भी बढ़ गई है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट, बंगाली मिठाई और देशी घी से बनी मिठाई, काजू कतली, सूखे मावे से बनी मिठाई भी लोगो को काफी पसंद आ रही हैं। मिठाई विक्रेता ने दीपावली के लिए पहले से तैयारी कर रखी है कई सूखी मिठाइयां बनाकर स्टॉक कर लिया है। टू व्हीलर और फोर व्हीलर की बुकिंग इतनी ज्यादा है कि आनन फानन में स्टॉक बढ़ाना पड़ रहा है। सोमवार शाम तक 3000 हजार से ज्यादा टू व्हीलर बुक हो चुके थे। लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की तरफ है। यही नहीं औद्योगिक नगरी के कपड़ा व्यापारी बताते हैं कि इस बार लिनन फेब्रिक की सबसे ज्यादा मांग है। महिलाएं बनारसी, कांचीपुरम और सिल्की फेब्रिक्स की साड़ियों ज्यादा पसंद कर रही हैं। सिमर फेब्रिक्स साड़ी का क्रेज है तो वहीं युवाओं में पायजामा कुर्ते की सबसे ज्यादा डिमांड हैं। पंडितों की माने तो आज दोपहर बाद अमावस्या लग चुकी है इसलिए आज शाम को पूजन करना उत्तम है बनारस और मथुरा वृंदावन में भी आज ही दिवाली मनाई जा रही है इसलिए आज दिवाली पूजन होगा जबकि दूसरा पक्ष मंगलवार को दिवाली मनाने के पक्ष में है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद की औद्योगिक नगरी गजरौला में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बच्चे और बड़े जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं। घरों और प्रतिष्ठानों को झालरों से सजाया गया है।
0
Report
7
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowOct 20, 2025 17:49:214
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:49:081
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:48:351
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:48:203
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 20, 2025 17:48:100
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowOct 20, 2025 17:47:460
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 20, 2025 17:47:350
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 20, 2025 17:47:200
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowOct 20, 2025 17:47:080
Report
0
Report
2
Report
ADAnup Das
FollowOct 20, 2025 17:20:200
Report