Back
डीग से 10 ग्राम पंचायतों को भरतपुर में मिलाने की मांग, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
DSDevendra Singh
Jan 05, 2026 07:52:39
Bharatpur, Rajasthan
10 ग्राम पंचायतों के डीग से अलग होने की मांग, पंचायत चुनाव बहिष्कार का फैसला, डीग जाने के लिए 80KM का सफर तय करना पड़ता है
डीग जिले से 10 ग्राम पंचायत को अलग कर भरतपुर जिले में मिलाने को लेकर आज सांतरुक गांव में एक पंचायत की गयी। ग्रामीणों का कहना है कि जब से डीग जिला बना है उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसी काम के लिए भरतपुर आने में उन्हें सिर्फ 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था लेकिन, डीग जाने के लिए उन्हें करीब 80 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी तो, वे पंचायत चुनाव बहिष्कार करेंगे。
सांतरुक गांव के रहने वाले विजय सिंह ने बताया कि आज गांव में बड़ी पंचायत की गयी है। क्योंकि 10 ग्राम पंचायत 10 पंचायत सांतरुक, रारह, अजान गुंसारा, उभार, अवार, सोगर, अभोर्रा, ताखा, तालपुरा को डीग जिले में शामिल कर दिया गया है। पहले उनका जिला मुख्यालय भरतपुर लगता था। जब भी उन्हें कोई काम होता था तो, वह सिर्फ 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर भरतपुर आ जाते थे。
डीग जिले का गठन होने के बाद 10 ग्राम पंचायत को डीग जिले में मिला दिया गया। अब उन्हें डीग जाने में 70 से 80 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। साथ ही दो टोल भी रास्ते में आते हैं। जहां उन्हें हर बार पैसे देकर ही निकलना पड़ता है। इसलिए 10 ग्राम पंचायत के लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि 10 ग्राम पंचायत को डीग से निकालकर भरतपुर में शामिल कर दिया जाए。
लोगों ने पंचायत में यह फैसला किया है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं करती है तो, वह पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसको लेकर आज सांतरुक गांव में पंचायत आयोजित की गयी है। अब अगली पंचायत जल्द ही दूसरे गांव में आयोजित की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 06, 2026 16:50:460
Report
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowJan 06, 2026 16:49:59Noida, Uttar Pradesh:Power of an elephant, felling a tree using its trunk
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 06, 2026 16:49:480
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 06, 2026 16:49:020
Report
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowJan 06, 2026 16:48:160
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 06, 2026 16:47:250
Report
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowJan 06, 2026 16:46:350
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowJan 06, 2026 16:45:500
Report
NSNivedita Shukla
FollowJan 06, 2026 16:45:30Noida, Uttar Pradesh:Massive wildfire in Western Cape, South Africa...
0
Report
0
Report