Back
खाद टोकन नहीं मिलने पर किसानों ने हाईवे 51 पर जाम लगाया; हटाया गया
RMRam Mehta
Dec 05, 2025 05:47:17
Baran, Rajasthan
छबड़ा में खाद के टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को स्टेट हाईवे 51 के आंबेडकर सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सड़क जाम कर दी, जिससे लगभग 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर कृषि विभाग के अधिकारियों और छबड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया, जिसके बाद जाम हटा दिया गया। किसानों का आरोप था कि वे सुबह 4 बजे से ही खेल मैदान में टोकन लेने के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन टोकन वितरित नहीं किए गए। इससे वे आक्रोशित हो गए और आंबेडकर सर्किल पर पहुंचे करजाम लगा दिया। किसानों ने बताया कि खाद न मिलने के कारण उन्हें अपनी फसलों के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report