Back
अकावद बांध नहर निर्माण किसानों के विरोध से रोक, मुआवजे की मांग तेज
RMRam Mehta
Dec 14, 2025 03:01:32
Baran, Rajasthan
अकावद बांध नहर का किसानों ने रुकवाया कार्य
फसल मुआवजे की मांग पर अटरू में विरोध प्रदर्शन,
बोले- फसल कटने तक काम नहीं होने देंगे काम शुरू
बारां के अटरू क्षेत्र में अकावद बांध से बनने वाली नहर के निर्माण कार्य को किसानों ने रोक दिया है। किसान खड़ी फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। यह घटना अटरू से अन्ताना मार्ग पर हुई, जहां आरएमसी कंपनी द्वारा नहर खुदाई का काम शुरू किया जा रहा था।
आरएमसी कंपनी ने महावीर नागर के खेत में नहर खुदाई के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीनें उतारीं। इस पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश नेनिवाल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कुछ किसानों ने मशीनों को खेत से बाहर निकलवा दिया।
नगर अध्यक्ष दिनेश नेनिवाल ने बताया कि किसानों को जमीन का मुआवजा मिल चुका है, लेकिन खेतों में खड़ी फसल का मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि फसल कटने के बाद ही नहर का कार्य शुरू किया जाए या फिर फसल का मुआवजा दिया जाए।
वहीं, आरएमसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णम बाबू ने बताया कि जिन खेतों से होकर नहर का कार्य होना है, उन सभी किसानों को पहले ही जमीन का मुआवजा दिया जा चुका था। किसानों को यह भी सूचित किया गया था कि मुआवजा मिलने के बाद उन खेतों में फसल न उगाएं, क्योंकि जल्द ही नहर का कार्य शुरू होने वाला है।
कृष्णम बाबू ने आगे कहा कि इसके बावजूद उनकी मशीनें खेत से बाहर निकलवा दी गईं। उन्होंने इस संबंध में कंपनी के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है。
कंपनी के प्रतिनिधि रविंद्र कुमार ने भी बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया है और उनके निर्देशों का पालन किया जाएगा。
जब सरकार द्वारा किसानों को जमीन का मुआवजा दिया जा चुका है, तो वह जमीन सरकार की हो जाती है। ऐसे में अधिग्रहण की अधिसूचना के बावजूद उस पर फसल बौना कानून सम्मत नहीं है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowDec 14, 2025 07:36:400
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowDec 14, 2025 07:36:110
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 14, 2025 07:34:590
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 14, 2025 07:34:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 14, 2025 07:34:310
Report
0
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 14, 2025 07:34:190
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 14, 2025 07:33:470
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 14, 2025 07:33:380
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 14, 2025 07:33:130
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowDec 14, 2025 07:32:420
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowDec 14, 2025 07:32:050
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 14, 2025 07:31:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 14, 2025 07:30:590
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 14, 2025 07:30:16Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
पुलिस का जवान बिना बैरिकेड और बिना चालान मशीन के अकेले ही आम जनता से वसूली करता दिखा
घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में पुलिस जवान नियमों को ताक पर रखकर कार्रवाई करता नजर आया
टीटी नगर थाने के माता मंदिर पास की घटना
0
Report