Back
बांसवाड़ा के टोल नाके पर ट्रक भिड़ंत, जानमाल बचा, चालक-परिचालक फरार
AOAjay Ojha
Dec 13, 2025 06:32:12
Banswara Rural, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
हादसा: रात्रि करीब 2 बजे बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन कस्बे में एक बड़ा हादसा टल गया। टोल नाके की साइट पर खड़े एक ट्रक को सामने से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की हताहत नहीं हुई। हादसे की यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ट्रक मालिक अक्षीत कलाल ने शनिवार सुबह 10 बजे घटना की जानकारी दी कि उनका ट्रक टोल नाके की साइट पर खड़ा था। इसी दौरान रतलाम की ओर से तेज़ी से आ रहे एक ट्रक ने उनके खड़े हुए ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के तुरंत बाद, टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना दानपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले ट्रक व उसके चालक-परिचालक की तलाश जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Bareilly, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर चीनी मिल में कर्मचारियों ने शुरु किया प्रदर्शन। चैन में खड़े हुए कर्मचारी। मिल के जीएम पर लगाए गंभीर आरोप।
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
102
Report
0
Report
0
Report