Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banswara327001
बांसवाड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग का संयुक्त अभियान, मिलावट रोकथाम के लिए सघन निरीक्षण
AOAjay Ojha
Oct 14, 2025 05:02:41
Banswara Rural, Rajasthan
एंकर- राजस्थान सरकार की और से आगामी दीपावली के त्यौहार क़ो देखते हुए पुरे राजस्थान मे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, इसी के अंतर्गत बांसवाड़ा जिले में डीएम डॉ इंद्रजीत यादव और cmho डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ के निर्देशन मे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले और शहर मे सघन जांच अभियान शुरू किया गया है। टीम ने विभिन्न स्थानों पर किराणा की दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उम्मेदमल ट्रेलर ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए, श्री ज्योती सरस घी को लेकर विशेष कारवाई की गई मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिष्ठानों पर जाकर स्वच्छता, लाइसेंस, पैकिंग, उपयोग की जा रही सामग्री और भंडारण की गहन जांच करें। बांसवाड़ा में चलाए गए निरीक्षण अभियान में शहर के पुराना बस स्टैंड पर अलग अलग सैंपल लिए गए। निरीक्षण के दौरान लिए गए सैंपल्स को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। साथ ही, मौके पर स्वच्छता की कमी पाए जाने पर संबंधित संचालकों को चेतावनी दी गई। कुछ प्रतिष्ठानों को सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि वे किसी प्रकार की शिकायत होने पर तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग से संपर्क करें。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSURYA MOHANTY
Oct 14, 2025 08:16:44
Khordha, Odisha:କଟକ:- ଚଳିତ ବର୍ଷ 2025 ବାଲିଯାତ୍ରା ପାଇଁ ତଳ ପଡିଆ ଠାରେ ପଞ୍ଜିକରଣ ଶେଷ ହେବା ପରେ ସୋମବାର ଠାରୁ ପ୍ଲଟ ୟାବଣ୍ଟନ ପାଇଁ ନିଲାମ ପ୍ରକ୍ରିୟା ଆରମ୍ଭ । 3 ଟି ସ୍ଥାନରେ ଏହି ନିଲାମ ପ୍ରକ୍ରିୟା ଚାଲିଛି। ବାରବାଟି ପାଲେସ ସମେତ କଟକ ସଦର ଉପ ଜିଲ୍ଲାପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ଏବଂ ଜିଲ୍ଲା ପାଳଙ୍କ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ଠାରେ ଯାତ୍ରାର ତଳ ପଡ଼ିଆରେ ପ୍ଲଟ ଆବଣ୍ଟନ ପାଇଁ ନିଲାମ ଡାକ ହେଉଛି। ଷ୍ଟଲ ପାଇଁ ପଞ୍ଜୀକରଣ କରିଥିବା ବ୍ୟବସାୟୀ ଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଆଗ୍ରହ ପ୍ରକାଶ ପାଇଛି। ପ୍ରଥମ ପର୍ଯ୍ୟାୟରେ 600 ପ୍ଲଟ ନିଲାମ କରାଯିବ ବୋଲି ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ଯୋଜନା କରାଯାଇଛି। ତଳ ପଡ଼ିଆରେ 60 ଏକର ରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ ଜମିରେ ପ୍ଲଟ ଆବଣ୍ଟନ କରାଯିବ। ଯେଉଁ ପ୍ଲଟ ପାଇଁ ଏକାଧିକ ବ୍ୟବସାୟୀ ପଞ୍ଜିକରଣ କରିଥିବେ ତାହାକୁ ନିଲାମ ପ୍ରକ୍ରିୟା ରେ ସାମିଲ କରାଯିବ। ନିଲାମର ପ୍ରତି ଡାକ ରେ ବର୍ଗ ଫୁଟ ପିଛା 5 ଟଙ୍କା କିମ୍ବା 5 ଟଙ୍କାର ଗୁଣିତକ ଲେଖାଁଏ ବୃଦ्धି ପାଇବ। ଛୋଟ ବ୍ୟବସାୟୀଙ୍କ ପାଇଁ 80 ବର୍ଗ ଫୁଟ ଜାଗାରେ 15000 ଟଙ୍କା ହିସାବ ରେ ଯୋଗାଇ ଦିଆଯିବ। ଚଳିତ ବର୍ଷ ବାଲିଯାତ୍ରାକୁ ଉପର ପଡ଼ିଆରେ ଆୟୋଜନ ପାଇଁ ମାନ୍ୟବର ହାଇକୋର୍ଟ ଙ୍କ ପକ୍ଷରୁ ସବୁଜ ସଙ୍କେତ ମିଳିବା ପରେ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ଏହାକୁ ଗ୍ରହଣ କରି ଉପର ବାଲିଯାତ୍ରା ପଡ଼ିଆରେ ପ୍ଲଟ ଆବଣ୍ଟନ ପାଇଁ ନିଷ୍ପତି ନେଇଛି। କେବଳ ଛୋଟ ବ୍ୟବସାୟୀଙ୍କ ଉପର ପଡ଼ିଆରେ ପ୍ଲଟ ଆବଣ୍ଟନ କରାଯିବ। ବାଲିଯାତ୍ରାରେ ତଳ ପଡ଼ିଆ ଓ ଉପର ପଡ଼ିଆରେ ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ କେତେକ କଟକଣା ଜାରି କରିଥିବାରୁ ଏହାକୁ ନେଇ ବ୍ୟବସାୟୀଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଅସନ୍ତୋଷ ପ୍ରକାଶ ପାଇଛି। ନଭେମ୍ବର ମାସ 5 ତାରିଖ ଠାରୁ ବାଲିଯାତ୍ରା ଆରମ୍ଭ ହୋଇ ଏକ ସପ୍ତାହ ଚାଲିବ। ଇତି ମଧ୍ୟରେ ବିଦ୍ୟୁତ୍ ବିଭାଗ ପକ୍ଷରୁ ଖୁଣ୍ଟି ପୋତା ଦୃତ ଗତିରେ ଆଗେଇ ଚାଲିଛି。
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 14, 2025 08:15:50
Jaipur, Rajasthan:राजधानी में अब एक ही नगर निगम होगा। दो हिस्सों में बंटे ग्रेटर और हेरिटेज के छह साल पुराने प्रयोग को राज्य सरकार ने खत्म कर दिया है। सरकार ने 150 वार्डों की अधिसूचना जारी कर दी है और पहली बार नगर सीमा का विस्तार किया गया है। इसका असर सिर्फ नक्शे या वार्ड लिस्ट तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आने वाले महीनों में राजधानी के सियासत, प्रशासनिक ढांचा, और आम नागरिकों के रोज़मर्रा के जीवन तक गहराई से महसूस किया जाएगा। ::::::::::::::::::::: वीओ-1- छह साल का बंटवारा अब खत्म हो चुका है। जयपुर फिर एक नक्शे पर लौट आया है। शहर में एक ही नगर निगम होने पर मुहर लगने के साथ ही परिदृश्य में आमूलचूल परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। शहर, शहरवासियों के साथ ही सियासत, सत्ता और सिस्टम पर भी बदलाव का असर पड़ेगा। आगामी निगम चुनाव में 150 वार्डों का भूगोल, सियासी सीन बिलकुल नए दिखेंगे। फिर बदलेगा निगम का खाका। अफसर से स्टाफ तक कम होंगे। वाडों की सीमा और जनसंख्या बढ़ने से जनप्रतिनिधियों की पावर बढ़ेगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बेहतर स्थानीय शासन की सोच के साथ जयपुर को दो हिस्सों हेरिटेज और ग्रेटर में बांटा था। मकसद था कामकाज की रफ्तार में तेजी और ज़मीनी स्तर पर जवाबदेही। लेकिन नतीजा उल्टा निकला। सीमाओं के विवाद, विभागीय टकराव, और विकास कार्यों के असमान बंटवारे ने व्यवस्था को उलझा दिया। अब भाजपा सरकार ने फिर से वन सिटी, वन कॉर्पोरेशन मॉडल लागू हुआ है। एक्सपर्ट का मानना है इस बार शहर की प्लानिंग और प्रशासनिक एलाइनमेंट पहले से कहीं ज़्यादा संगठित और जवाबदेह होगा। 30 साल बाद पहली बार शहरी सीमाओं का विस्तार किया गया है। इसका असर सीधे राजनीतिक पटल पर भी दिखेगा। मौजूदा बोर्ड की तुलना में 100 पार्षद कम हो जाएंगे, चेयरमैन की संख्या घट जाएगी और कई अधिकारी पद भी खत्म होंगे। वहीं महापौर और पार्षदों का राजनीतिक कद और जिम्मेदारी दोनों बढ़ेंगी। सरकार दो अतिरिक्त आयुक्त लगाने पर विचार कर रही है। संभावना है कि आयुक्त के लिए सीनियर आइएएस और अतिरिक्त आयुक्त के लिए दो जूनियर आइएएस को को नियुक्त नियुक्त किया जाएगा। ::::::::::::::::::::::::::: बाइट-अशोक सिंह, पूर्व लॉ डायरेक्टर बाइट-जगरूप सिंह यादव, पूर्व नगर निगम कमिश्नर ::::::::::::::::::::::::::: वीओ-2- दोनों निगमों के अस्तित्व में रहने से शहर हैरिटेज और ग्रेटर के बीच बंट गया था। कहीं सफाई का बजट ज्यादा, कहीं सीवरेज का टेंडर लटका हुआ। अब एक ही निगम होने से एक ही बजट, एक ही एजेंसी और एक ही जवाबदेही होगी। इससे उम्मीद है कि केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ हर वार्ड तक समान रूप से पहुंचेगा। जो क्षेत्र अब तक उपेक्षित कहलाते थे, वहाँ विकास की रफ्तार बढ़ सकती है। दो निगमों के समय में न सिर्फ प्रशासनिक खर्चे दोगुने हुए, बल्कि आय का अंतर भी बढ़ गया। अब एकीकृत निगम में वाहन, दफ्तर और चेयरमैन की संख्या घटने से लाखों रुपए की बचत होगी। उधर एकीकृत नगर निगम होने से जयपुर मेयर का क्षेत्र सांसद से बडा होगा......जयपुर संसदीय क्षेत्र में विद्याधर नगर, मालवीय नगर, सांगानेर, किशनपोल, आदर्श नगर, हवामहल, बगरू और सिविल लाइनों विधानसभा क्षेत्र आते हैं..... वहीं नगर निगम की नई सीमा में झोटवाड़ा और आमेर विधानसभा का भी हिस्सा शामिल हो गया है....मेयर किस वर्ग से होगा, फैसला जल्द राज्य सरकार लॉटरी से करेगी। इसके बाद वाडों में आरक्षण प्रक्रिया शुरू होगी। वाडों की सीमा और मतदाता बढ़ने से पार्षदों की पावर और कद भी बढ़ेगा। विकास कार्य की राशि भी ज्यादा मिलेगी। फिलहाल ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम में 56 चेयरमेन हैं। इनके वाहनों और कार्यालयों पर सालाना लाखों रुपए खर्च होते हैं। अब संख्या घटने से खर्चा भी कम होगा। अभी बोर्ड को 21 और राज्य सरकार को 7 समितियां बनाने का अधिकार है। नए बोर्ड में कुल 28 समितियां काम करेंगी। अभी तक 250 पार्षद हैं, जिनमें से 100 कम हो जाएंगे। यानी जनता का सीधा प्रतिनिधित्व घट जाएगा। हालांकि, वार्डों का दायरा बढ़ने से जनसंख्या भी बढ़ी है। ऐसे में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट मिलना तय है। निगम के लिए राजस्व जुटाना चुनौती रहेगा। 6 साल पूर्व एकीकृत निगम में भाजपा बोर्ड का अंतिम बजट 2019-20 में 1870 करोड रुपए का था। 6 साल में दोनों नगर निगम का बजट 2200 से 2500 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि दोनों निगम के खर्च बढ़े....हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि एकीकृत नगर निगम होने से आर्थिक नुकसान कम होगा। आय बढ़ने से विकास कार्यों पर भी समान खर्च होगा। ::::::::::::::::::::::::::: बहरहाल, बहरहाल, एक निगम, एक मेयर मॉडल से सत्ता का केंद्रीयकरण होगा। अब निर्णय प्रक्रिया में स्पष्टता आएगी और विभागों के बीच विवादों में कमी आने की उम्मीद है। शहर के लिए यह सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक संतुलन का भी नया अध्याय होगा....जहां कम पार्षद, बड़े वार्ड और अधिक जनसंख्या के साथ जवाबदेही का पैमाना भी बढ़ जाएगा। छह साल का बंटवारा अब खत्म हो चुका है। जयपुर फिर एक नक्शे पर लौट आया है लेकिन इस बार सवाल यह होगा कि एक निगम की यह नयी कहानी, आम नागरिक के लिए कितना नया सवेरा लेकर आएगी?
0
comment0
Report
Oct 14, 2025 08:11:00
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Oct 14, 2025 08:07:00
Ghaziabad, Uttar Pradesh:इंदिरापुरम में अवैध निर्माणों पर चला जीडीए का पीला पंजा इंदिरापुरम में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का पीला पंजा, कई संपत्तियों पर की गई सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बार फिर अपना पीला पंजा चला दिया। योगी सरकार के निर्देशन पर प्रवर्तन जोन-6 की टीम ने कई भूखंडों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। जीडीए टीम ने शक्तिखंड-1 स्थित भूखंड संख्या 333/10 पर लगाई गई सील तोड़कर दोबारा निर्माण करने पर निर्माणकर्ता आलोक विक्रम के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा शक्तिखंड-2 के भूखंड संख्या 90 और अहिंसाखंड-2 के भूखंड संख्या 07 पर भी अवैध निर्माण गिराए गए। साथ ही, शक्तिखंड-2 के भूखंड 89 और नीतिखंड-1 के भूखंड संख्या 916 व 917 पर अवैध निर्माण मिलने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन जोन-6, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्राधिकरण का पूरा स्टाफ और जीडीए पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए अधिकारियों ने कहा कि इंदिरापुरम सहित पूरे शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Oct 14, 2025 08:06:49
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ा पंचायत स्थित कटईटोला गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाई। हाथियों ने 61 वर्षीय मधवा उरांव को पटक कर मार डाला। परिजनों के अनुसार देर रात करीब 12 बजे दस से अधिक हाथियों का झुंड गांव में दाखिल हुआ। हाथियों के आने से घर के बाहर बंधे जानवर डरकर रस्सी तोड़कर भाग गए। मृतक मधवा उरांव इन्हीं जानवरों को पकड़ने गए; उन्होंने टॉर्च की रोशनी में उन्हें खोजने की कोशिश की, इसी बीच हाथियों ने रोशनी देखकर उन पर हमला कर दिया, पटक-पटक कर जान ले ली। हाथियों के झुंड ने गांव में सिर्फ जान नहीं ली, बल्कि संपत्ति और फसल को भी बर्बाद कर दिया। मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके करीब पांच एकड़ में लगी धान और मक्का की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इसके अलावा साधना उरांव का घर भी हाथियों ने तोड़ दिया जिससे लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने ढोल और मशाल जैसी पारंपरिक विधियों से हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल 40 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है; शेष तीन लाख साठ हजार रुपए का मुआवजा भी दिया जाएगा। रेंजर ने कहा कि विभाग हाथियों को इस क्षेत्र से भगाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वे एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाते हैं। ग्रामीणों के बीच टॉर्च और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Oct 14, 2025 08:06:24
Dausa, Rajasthan:SLUG-1410ZRJ_DAU_HAAT_KGR_R बांदीकुई, दौसा हाट मार्केट में खरीददारी करने उमडे़ लोग.... पुलिस ने स्टाल्स को पीछे करवाकर यातायात किया सुचारू बांदीकुई में हॉट मार्केट लगाया गया। जिसमें खरीदारी करने के लिए लोग उमड़ पड़े। शहर सहित ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग हॉट बाजार में सामान खरीदने पहुंचे। साज-सज्जा, घरेलू सामान सहित कपड़ों की स्टॉल्स ज्यादा लगी। जिन पर लोग दीपावली पर्व के लिए सामान खरीदते देखे गए। साथी कपड़े और जूते की स्टॉल्स पर जमकर भीड़ नजर आई। इस दौरान बाजार में जाम के हालात बनते नजर आए। जिसको लेकर पुलिस ने तुरंत व्यवस्था संभाली और स्टॉल्स को पीछे करवा कर यातायात को व्यवस्थित करवाया। जिससे जाम से कुछ हद तक लोगों को राहत मिली।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 14, 2025 08:06:13
Jaipur, Rajasthan:असली और नकली की उलझन दूर कीजिए, सोने-चांदी के सिक्कों को खरीदने से पहले कर ले पहचान, MMTC का शुद्धता पर 99.99 प्रतिशत का दावा जयपुर- दीपावली पर सोने-चांदी के सिक्के जमकर बरसेंगे. लेकिन उपभोक्ता नकली-असली के फेर में उलझे हुए है. इसीलिए ग्राहकों का सबसे ज्यादा भरोसा MMTC के सिक्कों पर होता है. क्योंकि 99% तक इसकी शुद्धता का दावा किया जाता है... आखिरकार सोने चांदी के असली और नकली सिक्कों की बाजार में कैसे पहचान करें, देखें इस खास रिपोर्ट में! असली नकली के फेर से कैसे बाहर निकलें- बाजार में दीपावली पर हर कोई असली और नकली के फेर में उलझा हुआ है. चाहे देसी घी हो या मिठाईया या फिर सोना-चांदी. दीपावली नजदीक है, ऐसे में आपको सोने चांदी के सिक्के खरीदने से पहले उनकी शुद्धता का जानना बेहद जरूरी है. बाजार में सबसे ज्यादा Minerals and Metals Trading Corporation Limited यानि MMTC के सिक्कों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, क्योंकि दावा किया जाता है कि ये सिक्के 99.99% शुद्धता पर खरे उतरते हैं. लेकिन फिर भी नकली सोने चांदी के सिक्के के फेर से बचने के लिए आप बिल्कुल सतर्क रहे. MMTC के असली सिक्कों की पैकिंग पर बार कोड तो होता ही है, इसके साथ साथ हर सिक्के पर अपना सीरियल नंबर भी लिखा होता है. यदि इसकी असली पहचान होती है. इसलिए आप बाजार में MMTC के सिक्के खरीद रहे हैं तो ये पहचान जरूर कर ले. जयपुर में कॉनफैड के स्टोर्स पर बाजार और MMTC से 2-3 प्रतिशत सस्ते सिक्के उपलब्ध है. बाजार में सोने चांदी की अस्थिरता को देखते हुए कॉनफैड ने उपभोक्ताओं के लिए पहले ही सिक्कों की व्यवस्था की. क्योंकि बाजार से चांदी की कमी देखी जा रही है. शुद्धता के सभी पैमाने पर खरा उतरने के कारण ही MMTC के सिक्कों पर ग्राहक पूरा भरोसा करते हैं. उपहार स्टोर पर 10,20,30,50,100,500 ग्राम चांदी के सिक्के-बार उपलब्ध है. वहीं सोने के 10 और 20 ग्राम के सिक्के भी मिलेंगे. सिक्कों के रेट मौजूदा सोने चांदी के भाव के आधार पर ही होंगे. यह खबर फीड ओएफसी से MMTC_R स्लग से भेजी गई है।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 14, 2025 08:05:35
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र कांग्रेस भवन में पहुंचे पूर्व मंत्री विधायक अशोक अरोड़ा बोले सरकार हर मोर्चे पर विफल, बेरोजगारी व क्राइम में प्रदेश नंबर वन, कहा महिलाओं को सम्मान राशि देने में भी लगाई बेतुकी शर्तें कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र कांग्रेस भवन में पहुंचे पूर्व मंत्री विधायक अशोक अरोड़ा ने कई मोर्चो पर सरकार को घेरते हुए हर मोर्चे पर विफल बताया व कहा कि चाहे बेरोजगारी की बात हो या फिर क्राइम सबमें हरियाणा प्रदेश नंबर वन कहा जा सकता है उन्होंने कहा कि यदि धर्म नगरी कुरुक्षेत्र की बात की जाए तो सितंबर माह में पांच बार गोलियां चलने की वारदात हुई है इसके अलावा दो लोगों को चाकू से गोद दिया गया अशोक अरोड़ा ने कहा कि धान एमएसपी से ऊपर बिकने के बड़े-बड़े दावे किए गए लेकिन एमएसपी पूरा नही मिल रहा उसपर भी कट लग रहा है और किसानों की मंडियो में भी लुटाई हो रही है उन्होंने कहा महिलाओं को सम्मान राशि देने में भी बेतुकी शर्तें लगाई जा रही है बीस लाख महिलाओं को सममान राशि मिलने की बात थी लेकिन महज दो लाख महिलाओं का ही पंजीकरण हुआ है बाईट: पूर्व मंत्री व विधायक अशोक अरोड़ा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top