Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dausa303303

बांदीकुई के हॉट मार्केट में भीड़ के बीच पुलिस ने जाम हटाकर यातायात सुचारू किया

LSLaxmi Sharma
Oct 14, 2025 08:06:24
Dausa, Rajasthan
SLUG-1410ZRJ_DAU_HAAT_KGR_R बांदीकुई, दौसा हाट मार्केट में खरीददारी करने उमडे़ लोग.... पुलिस ने स्टाल्स को पीछे करवाकर यातायात किया सुचारू बांदीकुई में हॉट मार्केट लगाया गया। जिसमें खरीदारी करने के लिए लोग उमड़ पड़े। शहर सहित ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग हॉट बाजार में सामान खरीदने पहुंचे। साज-सज्जा, घरेलू सामान सहित कपड़ों की स्टॉल्स ज्यादा लगी। जिन पर लोग दीपावली पर्व के लिए सामान खरीदते देखे गए। साथी कपड़े और जूते की स्टॉल्स पर जमकर भीड़ नजर आई। इस दौरान बाजार में जाम के हालात बनते नजर आए। जिसको लेकर पुलिस ने तुरंत व्यवस्था संभाली और स्टॉल्स को पीछे करवा कर यातायात को व्यवस्थित करवाया। जिससे जाम से कुछ हद तक लोगों को राहत मिली।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Oct 14, 2025 11:25:01
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস পুকুরে ডুবে মৃত্যু 21 বছরের অরিত্র সাহা, ঘটনা কৃষ্ণনগর কালীনগর এলাকায় বাসিন্ধা, নতুন বাড়ি করেছে,সাত দিন আগে গৃহপ্রবেস অনুষ্টান হয়, বাবা বয়স্ক,মা স্কুল দিদিমণি, বাড়ির সামনে এক পুকুর রয়েছে,সেখানে পুজোর ফুল ফেলতে গিয়ে পিছলে পুকুরে পরে ডুবে যায়,ঘটনা সকাল 9টার সময় ঘটেছিল,প্রথমে খুঁজে পাওয়া যাচ্ছিল না, অনেক খোঁজাখুঁজি করার পর আজ দুপুরে একজন বলে পুকুরের দিকে যেতে দেখলাম,সেই শুনে পুকুরে গিয়ে দেখে,তার বাড়ির পুজোর ফুল পুকুরে পরে রয়েছে,তার পরে পুলিশ কে খবর দিলে ডুবুরি নিয়ে খোঁজ করে মৃতদেহ উদ্ধার হয়, অরিথ স্বাভাবিক সুস্থ ব্যক্তি ছিল না একটু বুদ্বি হালকা ছিল,পুকুরে পড়ে গিয়ে আর উঠতে না পারEr জলে ডুবে মৃত্যু হয়েছে,পুলিশ মৃতদেহ ময়নাতদন্তের জন্য কৃষ্ণনগর পুলিশ মর্গে পাঠায়।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 14, 2025 11:23:35
Bihar:एनडीए में सीट बंटवारे पर घमासान के बीच वारिसनगर से जेडीयू विधायक अशोक मुन्ना के बेटे मंजरिक मृणाल ने किया नामांकन, पिता बोले– युवा साइंटिस्ट बिहार में भी करेंगे चमत्कार जेडीयू के वारिसनगर से उम्मीदवार वर्तमान जेडीयू विधायक के पुत्र ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान विधायक अशोक कुमार मुन्ना भी साथ दिखें ।इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में तारीखों का एलान होने के कई दिनों बाद भी एनडीए और महागठबंधन में सीटों का मसला नहीं सुलझ सका है। सीट बंटवारे का फार्मूला तय होने की बात तो कही जा रही है ।वही अब सीटों का मसला सेट नहीं होने के कारण सीट शेयरिंग से पहले ही जेडीयू के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है। बताते चले कि वारिसनगर से लगातार तीन बार से जदयू विधायक रहे अशोक कुमार मुन्ना की जगह पर उसके पुत्र मंजरिक मृणाल को उम्मीदवार बनाया गया हैं।इस दौरान अशोक कुमार मुन्ना ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मेरे तरफ से आशीर्वाद है । पढ़े-लिखे उम्मीदवार हैं अमेरिका में रहकर पढ़ाई किया है ,वो वहीं पर साइंटिस्ट हैं ।मुझे भरोसा है कि यह बिहार में भी चमत्कार करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई भी सीट शेयरिंग का मामला नहीं फंसा हुआ है सभी लोग मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे हैं अपने गार्जियन से मिलने जा रहे हैं इसलिए गठबंधन में कोई दरार नहीं है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी से भी नाराज नहीं है । वहीं मंजरिक मृणाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि क्षेत्र में काम करेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे यही मेरा उद्देश्य है । मुख्यमंत्री जी ने युवाओं को मौका दे रहें है जिससे राजनीति में युवा आएंगे और बिहार का विकास होगा ।
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Oct 14, 2025 11:23:22
Dumka, Jharkhand:दुमका प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें दुमका उपायुक्त के द्वारा प्रखंड कार्यालय में पहुंचे जनता के विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया वही उपायुक्त दुमका के द्वारा प्रखंड कार्यालय में पहुंचे दिव्यांग जनों के बीच दिव्यांग किट का वितरण किया गया। जिससे दिव्यांगजनों को सुविधा मिलेगी। जनता दरबार के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी लाभ की जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा दी गई। जिसमें लाभार्थियों को सरकार के द्वारा किए जा रहे जन कल्याण योजना के बारे में बताते हुए इसका लाभ किस तरह से ले सके इसकी जानकारी दी गई। दिव्यांगजनों के बीच उनके जीवन में उपयोग आने वाले सामानों का मुफ्त वितरण दुमका उपायुक्त के द्वारा किया गया दुमका उपायुक्त ने कहा कि CSR फंड के माध्यम से दिव्यांगजनों को मुफ्त में उनके जीवन में आने वाले उपयोगी सामानों का लाभ दिया जा रहा है। सरकार के आदेश के अनुसार जिला प्रशासन आपके लिए हमेशा उपलब्ध है सरकार द्वारा कई लाभकारी योजना लोगों के लिए चल रही है जिसका लाभ लाभुक आसानी से उठा सकते हैं.
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Oct 14, 2025 11:22:59
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Oct 14, 2025 11:22:23
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा VR वीडियो बाइट अटैच है दीपोत्सव त्यौहार को लेकर जयपुर सांसद मंजू शर्मा का बयान सभी स्वदेशी वस्तुओं की करे खरीददारी ताकि देश को मिले मजबूती कहा गैर हिंदू से खरीदने की बात नहीं करती में मेरा फोकस केवल स्वदेशी सामान की खरीद पर विदेशी सामान ना खरीदे ना खरीदे देश में कई जगहों पर हिंदू संगठनों द्वारा दीपोत्सव के त्यौहार पर जो लोग दिवाली नहीं मनाते उनसे सामान नहीं खरीदने की बात की जा रही हैं इस सवाल पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा मैं केवल स्वदेशी की बात करती हूं गैर हिंदू से सामान खरीदने की कोई बात नहीं देश को मजबूती मिले ऐसे में देशवासियों से मैं अपील भी करती हूं कि वह विदेशी सामान ना खरीदे ना खरीदे वह स्वदेशी सामान ही खरीदे जिस सामान में हमारे देश की मिट्टी की खुशबू बसी है ताकि हमारा देश आर्थिक रूप से मजबूत हो दरअसल जयपुर सांसद मंजू शर्मा राजस्थान सरकार के 20 माह के कार्यकाल को लेकर दौसा में मीडिया से मुखातिब हुई थी इस दौरान उन्होंने कहा भजन लाल सरकार ने इतने कम समय में वह काम किया जो तत्कालीन कांग्रेस सरकार नहीं कर सकी हर वर्ग का ध्यान रखते हुए प्रदेश को विकास के उच्च पायदान पर पहुंचाने का काम हो ।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 14, 2025 11:21:38
Betul, Madhya Pradesh:जहरीली कफ सिरप मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। आदिवासी संगठन जयस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयस ने दावा किया है कि बैतूल जिले के जामुन बिछुआ और कलमेश्वरा गांव में जहरीली कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद अब तक परिजनों को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीएम आमला मृत बच्चों के इलाज से जुड़े सभी मूल दस्तावेज लेकर चले गए, लेकिन अब तक न तो परिजनों को कोई जानकारी दी गई और न ही पोस्टमार्टम करवाया गया। जयस नेता जामवन्त सिंह कुमरे ने बताया कि छिंदवाड़ा और बैतूल में अब तक 25 बच्चों की दर्दनाक मौत जहरीली कफ सिरप पीने से हो चुकी है। इसी सिलसिले में वे जामुन बिछुआ गांव पहुंचे, जहां दो मासूमों की मौत हुई थी। परिजनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि उनके इकलौते बेटे की मौत जहरीली दवा पीने से हुई, और इसके लिए डॉ. प्रवीण सोनी और कोल्ड्रिप कफ सिरप बनाने वाली कंपनी जिम्मेदार हैं। एसडीएम द्वारा सभी इलाज संबंधी दस्तावेज़ जब्त कर लिए जाने के बाद न तो मीडिया को कुछ बताया गया और न ही परिवारों को किसी कार्रवाई की जानकारी दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के न्याय की लड़ाई कमजोर पड़ जाएगी, क्योंकि परिजनों के पास अब कोई सबूत नहीं बचा है। वहीं सांसद और केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री डीडी उइके ने न तो अब तक पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और न ही मीडिया के सामने कोई बयान दिया है। जयस ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए और जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Oct 14, 2025 11:21:20
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Oct 14, 2025 11:20:48
Khargone, Madhya Pradesh:पांच वर्षों से सिर्फ मां नर्मदा जल पीकर तप और साधना से जुड़े रहने वाले जीवित संत दादागुरु खरगोन पहुँचे। उन्होंने राधाकुंज सभागृह में मां नर्मदा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपनी धारा, धर्म और संस्कृति के प्रति योगदान और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा हमारे पास गंगा, नर्मदा और गौ के रूप में शक्तियां प्रत्यक्ष हैं। यही हमारी प्रसन्नता और संपन्नता का आधार है। हमारी जीविका के आधार हैं। इनके प्रति हमें अपनी भूमिका और योगदान को निभाना पड़ेगा। आज पूरा विश्व भयभीत है मगर हम संक्रमणों और आपदाओं के बाद भी भय रहित जीवन जी रहे हैं। आगे उन्होंने नर्मदा मैया की महिमा बताते हुए बताया वेग शक्ति के रूप में प्रभावित हैं और देव शक्ति के रूप में गौ माता। भारत देश इन शक्तियों से प्रफुल्लित है। आप अपने गुरु एवं धर्म को मानते हुए एक वृक्ष को जरूर लगाए ताकि आप उसकी देखभाल भी अच्छे से करें। नर्मदा संवाद आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े एवं पूर्व कृषि मंत्री बालकृष्ण पाटीदार भी आशीर्वाद लेने पहुंचे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top