Back
अलवर: 2012 भर्ती के 329 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति 14 दिन में सुनिश्चित कराने का आश्वासन
JGJugal Gandhi
Feb 02, 2026 08:16:55
Alwar, Rajasthan
अलवर: 2012 की सफाई कर्मचारी भर्ती पर बड़ी राहत, मंत्री संजय शर्मा ने 14 दिन में नियुक्ति का दिया आश्वासन
अलवर में वर्ष 2012 की सफाई कर्मचारी भर्ती में 329 पदों पर लंबित नियुक्तियों को लेकर रविवार को सफाई कर्मचारी और वाल्मिकी समाज के लोग वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के निवास पर पहुंचे। इस दौरान मंत्री संजय शर्मा ने सोमवार को मुलाकात کا समय दिया।
सोमवार को मंत्री संजय शर्मा ने मौके पर ही नगर निगम आयुक्त को बुलाकर सफाई कर्मचारी भर्ती से जुड़ा पूरा मामला विस्तार से समझा। चर्चा के बाद मंत्री ने 14 दिनों के भीतर सभी लंबित नियुक्तियों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
वाल्मिकी समाज के प्रतिनिधि नरेश लोहार ने बताया कि वर्ष 2012 से 329 सफाई कर्मचारियों की भर्ती लंबित थी। इसे लेकर समाज की ओर से कई बार प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।
मंत्री संजय शर्मा के आश्वासन के बाद समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। मुलाकात के बाद सफाई कर्मचारी और वाल्मिकी समाज के लोग मंत्री के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रसन्नता के साथ अपने घर लौटे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report