Back
अजमेर में मोदी के दौरे के लिए सुरक्षा कड़ी; 23,500 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
ADAbhijeet Dave
Feb 26, 2026 12:07:50
Ajmer, Rajasthan
अजमेर विधानसभा अजमेर अभिजीत दवे
एंकर - 28 फरवरी को अजमेर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं। कायड़ विश्राम स्थली पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, प्रधानमंत्री का विमान किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरेगा। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वे सीधे कायड़ विश्राम स्थली पहुंचेंगे। सभा स्थल पर बनाए गए हेलीपैड की तकनीकी और सुरक्षा जांच के लिए भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रायल लगातार जारी है।प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान करीब 23,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है। विभिन्न आधारभूत ढांचे, कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स इस पैकेज का हिस्सा बताए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में रोजगार उत्सव के तहत 21,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और इसे रोजगार के अवसरों की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। कायड़ विश्राम स्थली पर जिला कलेक्टर सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सभा में आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए 8000 से अधिक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक मैनेजमेंट, एंट्री–एग्जिट रूट और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए एसपीजी के अधिकारी अजमेर पहुंच चुके हैं। एसपीजी ने सभा स्थल, मंच और हेलीपैड सहित प्रमुख क्षेत्रों को टेकओवर कर लिया है। बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सघन चेकिंग और निगरानी तंत्र पूरी तरह सक्रिय है। प्रशासन के अनुसार, कार्यक्रम से पहले सुरक्षा ड्रिल और अंतिम रिहर्सल की जाएगी। हर छोटी–बड़ी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है ताकि आयोजन सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 26, 2026 13:37:340
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 26, 2026 13:37:140
Report
SPSohan Pramanik
FollowFeb 26, 2026 13:36:440
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 26, 2026 13:36:260
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 26, 2026 13:36:070
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 26, 2026 13:32:310
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 26, 2026 13:32:130
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 26, 2026 13:31:410
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowFeb 26, 2026 13:31:230
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 26, 2026 13:30:530
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 26, 2026 13:30:380
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 26, 2026 13:30:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report