Back
हुमायूं कबीर ने भवानीपुर से ममता बनर्जी खिलाफ चुनाव का एलान, AIMIM से गठबंधन
MKMohammed Khan
Mar 23, 2026 12:31:13
Ajmer, Rajasthan
मग़रिबी बंगाल के बड़े मुस्लिम लीडर हुमायूं कबीर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जहा उन्होंने हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार मे हाज़री दी और अक़ीदत की चादर पेश कर बंगाल इलेक्शन में कामयाबी की दुआ मांगी। दरगाह शरीफ में हुमायूं कबीर की दस्तारबन्दी की गई और तबर्रुक पेश किया गया। दरगाह ज़ियारत के बाद हुमायु कबीर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी ने असेंबली इंतेख़ाबात में अपनी ताल ठोक दी है। कबीर ने कहा है कि उन्होंने भवानीपुर सीट से सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिया है। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से इत्तेहाद किया है। मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के साथ इत्तेहाद का ऐलान कर दिया है । आम जनता उन्नयन पार्टी चीफ हुमायूं कबीर ने 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारो का ऐलान कर दिया। कबीर ने कहा कि पूनम बेगम भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी और बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कबीर ने कहा कि ओवैसी की पार्टी के साथ मिल जुल कर मग़रिबी बंगाल में अपना सीएम बनवाया जाएगा। अगर ऐसा नही हुआ तो ये भी पक्का है कि आईंदा डिप्टी सीएम मुस्लिम ही होगा। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में तामीर हो रही बाबरी मस्जिद अल्लाह की इबादत के लिए है। कबीर ने कहा कि ख्वाजा साहब के दरबार मे उन्हें आकर बेहद सुकून हासिल हुआ है और ख़ास कर इलेक्शन में क़ामयाबी की दुआ भी मांगी है। उन्होंने आखिर में कहा कि 25 मार्च को कोलकोता में आम जनता उन्नयन पार्टी और AIMIM पार्टी मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा ऐलान भी करेगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SNSANTOS NAYAK
FollowMar 23, 2026 13:37:240
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 23, 2026 13:34:570
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 23, 2026 13:34:170
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 23, 2026 13:33:590
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 23, 2026 13:33:460
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 23, 2026 13:33:340
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 23, 2026 13:33:050
Report
0
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 23, 2026 13:31:540
Report
0
Report
0
Report
888
Report
938
Report
831
Report