icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
305001
MKMohammed Khan16 Nov 2025, 01:08 pm

बिग बॉस 19 के बशीर अली Ajmer दरगाह पहुंचे, ख्वाजा मोइनुद्दीन की बारगाह में हाजिरी

Ajmer, Rajasthan:बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट बशीर अली अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। जहां उन्होंने सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन हरसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में हाजिरी दी। ख़्वाजा साहब के आस्ताना शरीफ में उन्होंने अक़ीदत की चादर और फूल भी पेश किए। इस मौक़े पर उन्होंने ज़िंदगी मे क़ामयाबी की दुआ भी मांगी । बशीर अली और उनके साथियों को दरगाह में ज़ियारत सैय्यद जीशान मोइन उस्मानी ने कराई और दरबार का तबर्रुक भी पेश किया। दरगाह ज़ियारत के बाद बशीर अली अंजुमन दफ़्तर भी गए और मीडिया से मुख़ातिब भी हुए। बशीर अली ने बताया कि ख्वाजा गरीब नवाज से उन्हें बेहद अक़ीदत है और ज़िंदगी मे क़ामयाबी की दुआ करने अजमेर आये है।बिग बॉस का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसमें उनके दोस्त शहबाज़, अमाल को विनर देखना चाहेंगे बल्कि फरहान के भी बेहद चांस है हो सकता है वो जीत जाए। उन्होंने कहा कि गुजिश्ता बिग बॉस शॉ और अब में कई बदलाव आए है। ये शॉ एक रिश्तों का है पर्सनालिटी का है जिसमे हर मेम्बर्स को सोच समझ रहना है जिससे उन्हें क़ामयाबी मिले। बिग बॉस शॉ के बाद अब फिल्म,अल्बम,वूवी,ओटीटी समेत मुख़्तलिफ़ रियलिटी शॉ में काम करने के लिए बशीर अली तैयार है। उन्होंने इससे पहले बालाजी टेलीफिल्म के लिए भी काम किया है। अजमेर दरगाह में बशीर अली के फैंस की भारी भीड़ नज़र आई। हर कोई उनके साथ सेल्फी लेता दिखा तो बशीर अली ने भी मुस्कुराते हुए अपने फैंस का अहतराम किया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top