icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
140118
Bimal KumarBimal KumarFollow19 Nov 2024, 02:11 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नोएडा बिसरख में गांजा तस्करी: तीन शातिर गिरफ्तार, 55 लाख के गांजे के साथ

Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा स्थित थाना बिसरख पुलिस ने सोमवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 55 किलो 124 ग्राम नाजायज गांजा और घटना में इस्तेमाल हुंडई एसेंट कार बरामद की है। बरामद गांजे की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से गांजे की बुकिंग लेते थे। पिछले दो साल से वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग गोल्डन ग्रांड रोड से तीनों आरोपियों को अवैध गांजे की खेप के साथ रंगे हाथों दबोच लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम दामों में गांजा लाते थे। इसके बाद कार के जरिए इसे स्थानीय युवाओं और गांजा पीने के शौकीन लोगों तक पहुंचाते थे। गांजे को विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैक किया जाता था। जिससे किसी को शक न हो। टेलीग्राम ऐप और ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से मांग के अनुसार डोर टू डोर आपूर्ति की जाती थी। गांजे की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण ग्राहक इसे ज्यादा पसंद करते थे, जिससे आरोपी इसे ऊंचे दामों पर बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलम खान (30) निवासी गाजियाबाद, वसीम (26) निवासी बागपत व लक्ष्य राठौर (19) निवासी चोटपुर कॉलोनी थाना सेक्टर-63 नोएडा के रूप में हुई है। आरोपी वसीम का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ में मुकदमा अपराध संख्या पहले से मामला दर्ज है।
0
0
Report

ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow10m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर दौड़ते एक ट्रक के पिछले हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। इस दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक आरिफ सहारनपुर से हल्द्वानी के रामनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव कैलाशपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। चालक ने खतरे को भांपते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग इतनी भयंकर हो गई कि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक की जान बच गई। फिलहाल ट्रक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
0
0
Report
Advertisement

कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की मौतों का सिलसिला, तेंदुए का शव मिला—हड़कंप

Mandla, Madhya Pradesh:कान्हा टाइगर रिजर्व बन रहा वन्यजीवों की कब्रगाह! बाघ के बाद अब तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप कान्हा टाइगर रिजर्व... क्या वन्यजीवों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है? जंगल में लगातार मिल रहे बाघ और तेंदुओं के शव वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। परसों बाघ M-1 की संदिग्ध मौत और आज फिर एक तेंदुए का शव मिलने से वन्यजीव संरक्षण के दावों पर सवालिया निशान लग गया है। कहीं करंट से शिकार तो कहीं जानलेवा वायरस का खतरा... आखिर कान्हा के जंगल में वन्यजीवों की मौतों का सिलसिला कब थमेगा? वीओ - कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अभी बाघ M-1 की मौत की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि आज एक और तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परसों पार्क के खापा रेंज अंतर्गत खुरमुंडी बीट में बाघ M-1 का शव मिला था। शुरुआती तौर पर करंट लगाकर शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं आज बफर जोन के खापा क्षेत्र की सरेखा बीट अंतर्गत नारना गांव में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। विश्वस्त सूत्रों ओर प्रबंधन के अधिकारियों से हुई चर्चा के अनुसार खबर पुष्ट है । अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कह सकते है । फिलहाल अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए है ।
0
0
Report

भोपाल दीपावली पर पटाखा विवाद में हत्या: 25 वर्षीय अनिकेत खटीक की चाकू से हमला

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज में दीपावली की रात खुशियों का माहौल मातम में बदल गया पटाखे फोड़ने से रोकने पर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक अनिकेत खटीक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई आरोप है कि घर के सामने रहने वाले अमन रैकवार और प्रेम अपने साथियों के साथ घर के सामने नाली के पास आतिशबाजी कर रहे थे नाली और कीचड़ में पटाखे फोड़ने से गंदगी और कीचड़ के छींटे अनिकेत के घर की दीवार पर पड़ रहे थे यह देखकर अनिकेत की मां सुनीता ने युवकों को टोका और घर से कुछ दूरी पर जाकर पटाखे फोड़ने के लिए कहा इस बात पर युवकों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। मां के साथ अभद्रता होतé देख अनिकेत ने विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया आरोपियों ने पहले सुनीता पर चाकू से तीन वार कर दिए मां को बचाने के लिए अनिकेत बीच में आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया उसकी जांघ और कमर पर चाकू से दो वार किए गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से जुड़े अलग-अलग वीडियो भी सामने आए हैं एक वीडियो में युवकों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे में लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति नजर आ रही है हनुमानगंज ACP अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है शुरुआती जांच में आतिशबाजी के दौरान विवाद होने की बात सामने आई है पुलिस घटनास्थल के आसपास के वीडियो और दूसरे साक्ष्यों की जांच कर रही है आरोपियों की भूमिका और वारदात में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी पूछताछ की जा रही है बाइट/अरविंद सिंह,ACP
0
0
Report

जयपुर में मौलाना की धुनाई का वीडियो वायरल, बच्चों के ब्रेनवॉश आरोप सामने

Jaipur, Rajasthan:जयपुर से बड़ी खबर: मौलाना की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इलाके की बच्चियों का ब्रेन वॉश करने का आरोप है मौलाना पर. पहले से शादीशुदा होने के बावजूद बच्चियों को फंसाने का आरोप. जयसिंहपुरा खोर इलाके की नाई की थड़ी का मामला. बताया जा रहा है कि इलाके में मदरसा चलाता है आरोपी मौलाना. पुलिस ने मौलाना को शांतिभंग में गिरफ्तार किया. कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के दौरान लोगों ने मौलाना की धुनाई कर दी. पुलिसकर्मियों ने बचाकर निकाला मौलाना को बाहर. यह पूरा घटनाक्रम दो-तीन दिन पहले का बताया जा रहा. हालाँकि वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
0
0
Report
Advertisement

कोटा में खेकरा खेल ने ग्रामीण संस्कृति को ताजा जोश के साथ दिखाया

Kota, Rajasthan:गोवर्धन पूजा पर कोटा में दिखा पशुपालकों का अनूठा उत्साह, निभाई सदियों पुरानी ‘खेकरा’ परंपरा, विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुई शुरुआत, खेलो के माध्यम से पशुओं की देखी तंदरुस्ती, पशुपालकों ने वर्षों पुरानी ‘खेकरा’ खेल परंपरा का आयोजन कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। आयोजन में बड़ी संख्या में पशुपालकों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, वहीं खेल देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी, खेकरा खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि पशुओं की ताकत, फुर्ती, तंदुरुस्ती और अपने बछड़ों के प्रति उनके स्वाभाविक लगाव को परखने की पारंपरिक परंपरा है। इसमें पाड़े के चमड़े को लकड़ी पर बांधकर मैदान में रखा जाता है। चमड़े की गंध पाकर पशु उसकी ओर तेजी से दौड़ते हैं और उसे अपने कब्जे में लेने का प्रयास करते हैं। इस दौरान पशुओं की फुर्ती और ताकत देखने को मिलती है। पशुपालक भी उन्हें नियंत्रित करने के लिए पीछे दौड़ते हैं। कई बार इस दौरान चोटिल होने का खतरा भी रहता है, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि गुर्जर पोसवाल के अनुसार, पुराने ग्रामीण जीवन में गाय-भैंस परिवार की आर्थिक संपत्ति थीं। दूध, दही, घी और खेती में पशुधन की महत्वपूर्ण भूमिका थी। ऐसे में पशुओं और उनके बछड़ों की सुरक्षा को विशेष महत्व दिया जाता था। इसी ग्रामीण जीवन से यह परंपरा विकसित हुई। आयोजन के दौरान बुजुर्गों ने पारंपरिक गोठ भी गाया। आधुनिकता के दौर में खेकरा खेल का आयोजन ग्रामीण संस्कृति, सामूहिक सहभागिता और पशुपालकों के पशुधन के प्रति लगाव को दर्शाता है।
0
0
Report

Khairthal Tijara में जसवंत यादव को अंतिम श्रद्धांजलि: हजारों की भीड़ उमड़ी

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के ग्राम सिलपटा में बहरोड़ के पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय डॉ. जसवंत यादव की अंतिम विदाई में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सिलपटा पहुंचकर स्वर्गीय डॉ. जसवंत यादव की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वर्गीय यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। अंतिम यात्रा के दौरान डॉ. जसवंत यादव अमर रहें के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बेटे मोहित यादव ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी स्वर्गीय डॉ. जसवंत यादव को कंधा दिया, टीकाराम जूली ने उन्हें अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए उनके निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया। डॉ. जसवंत यादव का राजनीतिक जीवन बेहद महत्वपूर्ण रहा, वे चार बार विधायक और एक बार सांसद रहे। इसके अलावा वसुंधरा राजे सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दीं। स्वर्गीय डॉ. जसवंत यादव के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर के साथ क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
0
0
Report

महावीर मोक्ष कल्याणक: पावापुरी समेत देशभर में जैन समाज ने मनाया उत्सव

Ajmer, Rajasthan:जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक पर्व आज समाज के लोगों ने उत्साह के साथ मनाया.. अजमेर के पालबिछला स्थित भगवान महावीर स्वामी के मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया... जैन धर्म के अनुसार आज के दिन भगवान को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी... और गौतम गणधर को केलवा ज्ञान की प्राप्ति हुई थी.. पावापुरी में भगवान महावीर मोक्ष गए थे.. 2553 वर्ष पूर्व बिहार के पावापुरी में भगवान को मोक्ष की प्राप्ति हुई ... अमावस्या के दिन जैन समाज मंदिरों में सामूहिक रूप से इस पर्व को मनाता है... भगवान के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ मोड़क अर्पित किया जाता है ... जैन समाज के प्रमुख विजय जैन ने बताया कि इस पर्व को दीपावली से दूसरे दिन मनाया जाता है
0
0
Report
Advertisement

निम्बाहेड़ा में घास भैरू बावजी की सवारी पर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयकारों से गुंजायमान गलियां, बैलों की जोड़ी और श्रद्धा से झुके हजारों शीश— यह नजारा है चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में, जहां दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर सदियों पुरानी परंपरा निभाई जाती है. लोक देवता श्री घास भैरू बावजी नगर भ्रमण पर निकलते हैं, जिन्हें श्रद्धालु शहर कोतवाल के रूप में पूजते हैं. आठ-आठ जोड़ी बैलों से खींचकर निकाली गई सवारी के दर्शन के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बावजी का स्वागत किया गया. इस परंपरा का खास स्वरूप है घास भैरू बावजी की सवारी, जिसमें बैलों की जोड़ी के माध्यम से बावजी को नगर भ्रमण कराया जाता है. बच्चों ने रस्सी थामे साथ चलना देखा गया. श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. मान्यता है कि शहर कोतवाल घास भैरू बावजी पूरे नगर की रक्षा करते हैं, घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे. कोरोना महामारी के दौरान भी श्रद्धालुओं का तांटा लगा रहा; उस समय हवन-पूजन से महामारी से मुक्ति की कामना की गई थी. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि बावजी की कृपा से नगर पर आने वाले संकट टलते हैं. परंपरा के अनुसार साल में एक बार गोवर्धन पूजा के दिन ही बैलों के जरिए बावजी का नगर भ्रमण कराया जाता है. किसी विशेष संकट के समय भी श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं. आस्था की यह डोर पीढ़ी दर पीढ़ी जुड़ती चली आ रही है; बैलों की टाप, जयकारों की गूंज और श्रद्धालुओं के उत्साह के बीच निकलने वाला यह नगर भ्रमण निम्बाहेड़ा की सांस्कृतिक विरासत का खास हिस्सा है. आधुनिकता के दौर में भी यहां के लोग पुरानी परंपराओं को उसी श्रद्धा और उत्साह से निभा रहे हैं, और गोवर्धन पूजा पर शहर कोतवाल घास भैरू बावजी के जयकारों से पूरा निम्बाहेड़ा भक्तिमय हो उठता है.
0
0
Report

2027 में मुसलमान पसमांदा का फैसला: अखिलेश पर सीधी चेतावनी, सोनिया पर कटाक्ष

Barabanki, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव के 12 नवंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार पसमांदा मुसलमानों की अनदेखी करते आए हैं। उनकी राजनीति करीब 20 प्रतिशत मुस्लिम और नौ प्रतिशत यादव मतदाताओं के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन मुसलमानों को राजनीतिक हिस्सेदारी देने में हमेशा पीछे रहे हैं। वसीम राईन ने आरोप लगाया कि सपा ने गठबंधन से लेकर अब तक किसी पसमांदा मुस्लिम को राज्यसभा भेजने का मौका नहीं दिया। टिकट वितरण, पार्टी संगठन और आयोगों में भी समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पसमांदा मुसलमानों को मजबूर समझते हैं कि वे आखिर कहां जाएंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पसमांदा मुसलमान किसी के बंधुआ वोटर नहीं हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पता चल जाएगा कि मुसलमान कहां जा रहे हैं। अब समाज उसी पार्टी और सरकार के साथ खड़ा होगा, जहाँ उसे राजनीतिक हिस्सेदारी, टिकट और सत्ता में भागीदारी मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने पसमांदा समाज का खुलकर नाम लिया और उसे मुख्यधारा से जोड़ने की बात की। प्रधानमंत्री ने 2022 के बाद कई बार पसमांदा मुस्लिमों का जिक्र किया। मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार में प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और राशन जैसी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव मिल रहा है। सोनिया गांधी के बाबरी मस्जिद विध्वंस को टीवी पर देखकर रोने वाले बयान पर वसीम राईन ने कहा कि उन्हें 32 साल बाद याद आया कि बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी और वह इसे देखकर रोई थीं। सवाल है कि इतने वर्षों तक वह कहां थीं? उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिद का ताला खुलवाने से लेकर वहां मूर्तियां रखवाने और मुसलमानों को दंगों में झोंकने तक के घटनाक्रम कांग्रेस के शासनकाल में हुए। कांग्रेस के हाथ मुसलमानों के खून से रंगे हैं। आज जब मुसलमानों ने कांग्रेस का साथ छोड़ना शुरू किया तो उसे उनकी याद आने लगी है। उन्होंने सोनिया गांधी के बयान को घड़ियाली आंसू करार दिया। वसीम राईन ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में पसमांदा मुसलमानों की हालत दलितों से भी बदतर बताई गई थी, लेकिन कांग्रेस ने उनके उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। अनुच्छेद 341 के तहत 1950 में लागू व्यवस्था के कारण मुस्लिम दलित जातियां आरक्षण के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस भेदभाव पर सोनिया गांधी को कभी दर्द क्यों नहीं हुआ? अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि मंदिर न्यायालय के फैसले के आधार पर बना है। हम संविधान में विश्वास रखते हैं और अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। जिस देश में रहते हैं, वहां के कानून और न्यायिक व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं。
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत के पिपरिया संतोष गांव में दबंगों का अवैध कब्जा: बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत की कलीनगर तहसील के पिपरिया संतोष गांव के कुछ दबंगों ने 2 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की और निर्माण शुरू कर दिया यह तब किया जब दीपावली की छुट्टियां चल रही है जैसे ही नवांगत एसडीएम पवन यादव को आज जानकारी हुई तो उन्होंने आनन फानन में पुलिस वा राजस्व की टीम को मौके पर भेज कर निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई कराते हुए सभी निर्माण को ध्वस्त करा दिया है। बताया जा रहा है गांव के शिवम व राकेश एंव दो अन्य लोगों की नजर गांव की दो बीघा सरकारी जमीन पर थी जैसे ही दीपावली का पर्व करीब आया तभी उन्होंने निर्माण करना शुरू कर दिया बाकायदा कई मिस्रियों व मजदूरों को लगाकर नीव भरना शुरू कर दी और पिलर तैयार करने लगे इसके बाद कलीनगर एसडीएम पवन यादव को जानकारी हुई जिस पर उन्होंने बिना देरी किए पुलिस व राजस्व विभाग की एक टीम बनाई और मौके पर बुलडोजर भेजा इसके बाद जितना भी निर्माण किया गया था उसको जमीन दोज़ कर दिया गया साथ ही आरोपियों को सख्त चेतावनी दी गई है।
0
0
Report

भूपेंद्र चौधरी ने खड़गे पर हमला, दीपावली को लेकर कांग्रेस से तीखी बहस

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान, मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को खुशियों की ईद कहने से भड़के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खड़गे पर बड़ा हमला, मल्लिकार्जुन खड़गे की विचारधारा और जिस पार्टी को वो नेतृत्व कर रहे उनकी प्राथमिकता दीपावली नहीं, सनातन धर्म, मठ मंदिर और त्योहारों के बारे मे खड़गे और परिवार और पार्टी का दृष्टिकोण जगजाहिर है, उनके दिमाग़ में मुस्लिम वोट बैंक भर गया है, वोट बैंक की राजनीति से आगे खड़गे और कांग्रेस पार्टी नहीं बढ़ पा रही, उनका इतिहास है हिन्दुओ, हिन्दुओ के धार्मिक पर्वो का देश के बहुसंख्यको के अपमान  करने के अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रहे है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के दीपावली पर AQI को लेकर उठाये सवाल पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, हमारी पार्टी और मेरे मन मे सबके प्रति आदर सम्मान, हमे हमारे त्यौहार विधि संवत शांतिपूर्वक तरीके से मनाने का अधिकार, ईद के समय कितना प्रदुषण होता है.... नालियों मे क्या क्या चीजे बहती है..... उसमे निकलने वाले अवशेषों को पूरा सिस्टम उनको ठिकाने लगाने और समाप्त करने मे क्या होता है....ये सब लोग जानते है किसी से छुपा नहीं, कांग्रेस ने हमेशा देश के बहुसंख्यक समाज की परंपराओ और आस्थाओ کا अपमान करने का काम किया, ये लोग अपने उसी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे है। वहीँ सनातन पांडेय के अयोध्या कार सेवकों पर गोली को लेकर दिए बयान पर भूपेंद्र चौधरी ने सपा और अखिलेश पर साधा निशाना, सनातन पांडेय सपा के सांसद और सपा का इतिहास ही हमारी परंपरा, आस्था और विरासत को लेकर और हिंदू धर्म को लेकर उनका क्या दृस्टिकोण है ये जगजाहिर है, sपा नेताओ के अलग अलग बयान, भगवान राम और हमारे मठ मंदिरो को लेकर उनका दृस्टिकोण और  को लेकर उनका दृस्टिकोण जगजाहिर है, सब लोग सपा के दृस्टिकोण और चरित्र को जानते है, भाजपा का अपना घोषित एजेंडा है की.... ये देश हमारी परंपरा, आस्था, विरासत और संस्कृति पर चलेगा, हमारी प्राथमिकता मे हमेशा बहुसंख्यक समाज के आस्था के केंद्र रहे है.... ये किसी से छुपा नहीं। शिवपाल यादव के अपने कार्यकर्ताओ को सरकार आने पर देख लेंगे जैसे बयान देने पर निष्कासित करने की चेतावनी पर भूपेंद्र चौधरी का बयान, सपा का चरित्र है.... वो सपनो मे ऐसी बाते देख रहे है और कह रहे है, वो जानते है सरकार उनकी आनी नहीं... उनकी सरकार बिल्कुल नहीं आ रही, प्रदेश की जनता 2012 से 17 तक और जब जब मुलायम सिंह जी की सरकार रही है........ उनकी सरकारों मे अराजकता, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी हुई माफियाराज कायम हुआ, एक समाज के तुष्टिकरण के लिए समाजवादी पार्टी आतंकवादीयों के साथ खड़ी रहीं है.... वो सब जगजाहिर है। अखिलेश यादव के दीपोत्सव मे दीयों से तेल निकालती महिलाओ पर लाठीचार्ज हुआ के बयान पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, सपा का एजेंडा हमारे साधु संतो, मठ मंदिरो और हमारी आस्थाओ व परंपराओ के प्रति निगेटिविटी फैलाने का है, कैसे निगेटिविटी भ्रम फैलाया जाए ये उनका एजेंडा है, ऐसी बयानबाजी करने का कोई प्रभाव अब जनता पर पड़ने वाला नहीं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top