icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
147105
Satpal GargSatpal GargFollow27 Jul 2024, 04:05 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

किशनगंज में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर की गरीब चौपाल यात्रा आज शुरू

ASAmit SinghJust now
Kishanganj, Bihar:किशनगंज में आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के द्वारा किया जायेगा गरीब चौपाल कार्यक्रम का आयोजन. जिसमें पार्टी के संस्थापक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल है. जिसे लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में बहुचर्चित गरीब चौपाल यात्रा का आयोजन किया जायेगा. जिला अध्यक्ष डॉ. शाहजहां ने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन मुख्य रूप से शिरकत करेंगे और समाज के अति पिछड़े, शोषित, वंचित और गरीब वर्ग के लोगों से सीधा संवाद करेंगे. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता किशनगंज की धरती पर जुटेंगे. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर द्वारा आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम में गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों की आवाज को मजबूती प्रदान करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह यात्रा महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है.
0
0
Report

पटना में तीरंदाजी महाकुंभ शुरू, बिहार के उभरते सितारे राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार

Patna, Bihar:पटना में आज से तीरंदाजी का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। पाटलिपुत्र खेल परिसर में चौथी राजा कर्ण बिहार स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज होगा। 27 से 29 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों से पहुंचे 330 खिलाड़ी अपनी निशानेबाजी का दमखम दिखाएंगे। इस चैंपियनशिप में 150 बालिका और 180 बालक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंडर-10 से लेकर जूनियर वर्ग तक के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच सटीक निशाना लगाने और बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर मुकाबला होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बिहार में तीरंदाजी की नई प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के जरिए ऐसे खिलाड़ियों को आगे लाने की तैयारी है, जो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर सकें। पाटलिपुत्र खेल परिसर में आज से शुरू हो रही यह चैंपियनशिप बिहार के युवा तीरंदाजों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक बड़ा मंच साबित होगी。
0
0
Report
Advertisement

कपासान नगरपालिका के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से 150 करोड़ रुपये के सीवरेज और तालाब विकास हेतु मांग की

Begun, Rajasthan:एंकर - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रतापगढ़ प्रवास के दौरान कपासन नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज बारेगामा एवं पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। विधायक अर्जुनलाल जीनगर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का सांवरिया सेठ की तस्वीर और गुलदस्ता भेंटकर मेवाड़ी परंपरा से स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी सहित कई पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अध्यक्ष सरोज बारेगामा ने विधायक अर्जुनलाल जीनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। इसमें कपासन नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था और राजराजेश्वर तालाब के विकास कार्यों के लिए 150 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कपासन के विकास से जुड़े अन्य मुद्दे भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।
0
0
Report

बड़हलगंज में भूसी लदा ट्रक पलटा, दर्जनों मजदूर घायल, चालक फरार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बड़हलगंज में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. पटना चौराहे के पास भूसी लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के वक्त ट्रक पर आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर सवार थे, जो भूसी लोड करने के बाद गोरखपुर की तरफ जा रहे थे. ट्रक पलटने से सभी मजदूर घायल हो गए. घायल मजदूरों में रामानंद साहनी की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक मजदूर की हालत गंभीर देख उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया. मामले के अनुसार ट्रक पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

मंदिरों में चोरी: ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर जांच शुरू कर दी

Jaunpur, Uttar Pradesh:मंदिरों में चोरी के आरोप में दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े मंदिरों में चोरी का आरोप, दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के परसत गांव में चोरी करते हुए दो युवकों को ग्रामीणों द्वारा पकड़ने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए युवक आसपास के मंदिरों को निशाना बनाने वाले गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि गांव में चोरी की गतिविधि की भनक लगने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसी घटना से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो । में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवकों को लेकर पूछताछ किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्रवाई प्रभावी नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि आसपास के मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का मामला सामने आया है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस की ओर से पकड़े गए युवकों के संबंध में क्या कार्रवाई की गई और मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से उनका कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा。
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में लगातार 2 दिन मूसलाधार पानी से जगह-जगह पानी के जमावड़े

Rajan SinghRajan SinghFollow2m ago
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ इटौंजा में बाढ़ जैसी स्थित उत्पन्न हो गई है क्षेत्र में भारी बारिश को देखते हुए इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बाढ़ तराई इलाक़ा क्षेत्र में सभी से अपील की है, कि किसी प्रकार के जल भराव तलाई तलवा के किनारे कोई भी ग्रामीण व बच्चे ना जाने दें,, अपने घर में ही रहे और बहुत जरूरी हो, तभी अपनी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाहर निकले,बारिश लगातार हो रही है, पुलिस की यही अपील है कि अपना अपने परिवार का ध्यान दें, बाहर न निकले, पेड़ों के किनारे ना बैठे, कच्ची दीवाल अन्य जगहों पर ना बैठे,अपनी स्वयं सुरक्षा करें लखनऊ में ऐसी स्थिति को देखते हुए जगह-जगह एनडीआरएफ की टीम और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिए गए हैं
0
0
Report

सहारनपुर में मुठभेड़: बदमाश गोली लगने से घायल, 2 गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, देर रात देवला से सूमली जाने वाली रोड पर सूमली चौराहे के पास निर्माणाधीन हाईवे के नजदीक पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि टीम को अपनी ओर आता देखकर संदिग्ध ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और मोटरसाइकिल से आम के बाग की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इसी दौरान तेज बारिश के कारण कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाश की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में घायल आरोपी ने अपने एक साथी के इंतजार करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचे दूसरे संदिग्ध को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन उर्फ कपिल निवासी लखनौती कलां और मौ. जकी निवासी आली की चुंगी, थाना नकुड़ के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, लूटे गए पीली धातु के एक जोड़ी कुंडल और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी अर्जुन कोतवाली देहात में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था और उसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。
0
0
Report

विश्व पर्यटन दिवस: उत्तराखण्ड में पर्यटन ने आर्थिकी और पहचान को किया मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:आप समस्त प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी का महत्वपूर्ण आधार होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है। आज प्रतिवर्ष लगभग 8 करोड़ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का उत्तराखण्ड आगमन हो रहा है। चारधाम यात्रा सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या में हुई ऐतिहासिक वृद्धि उत्तराखण्ड की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रमाण है। #WorldTourismDay
0
0
Report
Advertisement

भगवानपुर साजन हत्याकांड: शिवम कुमार समेत 5 गिरफ्तार; प्रेम प्रसंग ने दी अंजाम

Begusarai, Bihar:भगवानपुर थाना क्षेत्र बेगूसराय में हुए चर्चित साजन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी शिवम कुमार समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, साजन कुमार का शिवम कुमार की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद कथित तौर पर शिवम ने कई बार समझाया, लेकिन दोनों के बीच संबंध खत्म नहीं हुआ। इसके बाद शिवम ने अपने दोस्त के साथ मिलकर साजन को घर से बुलाकर हत्या कर दी और शव को बघेला चौड़ में फेंक दिया गया। 18 सितंबर को भगवानपुर थाना क्षेत्र में साजन कुमार को उसके दोस्तों द्वारा घर से बुलाकर ले जाया गया था; इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था, जिनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
0
0
Report

सीसीएल बनियाडीह लंकास्टर अस्पताल में भूधंसान, अफरा-तफरी मच गई

Giridih, Jharkhand:शनिवार रात को एक बार फिर सीसीएल बनियाडीह लंकास्टर अस्पताल में भू धंसान की घटना हुई है। इस बार शनिवार रात लगभग 9:30 बजे तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। इस घटना अस्पताल परिसर स्थित रसोई घर, जेनरेटर रूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। परिसर में अभी भी कई लोगों का परिवार रह रहा था। घटना के बाद परिसर में रह रहे लोग घर द्वार छोड़ निकलने लगे। लोग रात में ही घर का सामान ऑटो पर लेकर निकल पड़े। बता दे कि एक माह पहले अस्पताल परिसर में भू धंसान की घटना हुई थी। जिसके बाद अस्पताल को बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में शिफ्ट किया गया। अस्पताल परिसर को डेंजर जोन घोषित करते हुए परिसर में रह रहे लोगों को जगह खाली करने का नोटिस सीसीएल प्रबंधन के द्वारा दे दिया गया था। कई स्टाफ अभी दूसरे क्वार्टर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया में थे। इस बीच फिर हुई भू धंसान की घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है। बता दें कि अवैध कोयला खनन के कारण अस्पताल परिसर के आसपास जमीन खोखली होने की बात कही जा रही है। लगातार तीन दिन तक हुई बारिश के बाद भू धंसान की घटना हुई है。
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर की डॉ. मनस्वी अग्रवाल ने 9 महीनों में चोटियों पर तिरंगा फहराया

Sirohi, Rajasthan:राजस्थान के उदयपुर की 28 वर्षीय डॉ. मनस्वी अग्रवाल ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। महज 9 महीनों में दुनिया के 5 महाद्वीपों—एशिया, यूरोप, अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका—की सर्वोच्च चोटियों पर तिरंगा फहराकर उन्होंने देश का नाम रोशन किया है। मनस्वी की पर्वतारोहण यात्रा की शुरुआत आबूराज स्थित गुजरात सरकार के स्वामी विवेकानंद पर्वतारोहण संस्थान से हुई। वर्ष 2021 में यहां उन्होंने बेसिक और एडवांस पर्वतारोहण प्रशिक्षण लिया। आबू पहुंचने पर संस्थान की प्राचार्य राजल पटेल सहित प्रशिक्षकों ने उनका स्वागत किया। डॉ. मनस्वी ने माउंट एवरेस्ट से लेकर अंटार्कटिका के माउंट विन्सन मैसिफ तक की चढ़ाई पूरी की। उन्हें इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की सबसे तेज महिला पर्वतारोहियों में बताया जा रहा है। एवरेस्ट अभियान के दौरान 6,400 मीटर ऊंचाई पर गंभीर फ्रॉस्टबाइट के कारण उन्हें अपने पैरों की छह उंगलियां गंवानी पड़ीं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपना अभियान जारी रखा। कानून में पीएचडी के साथ राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग और हॉर्स राइडिंग में भी पहचान बनाने वाली डॉ. मनस्वी आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। मनस्वी, पर्वतारोही
0
0
Report

यूपी पुलिस में पदानुसार प्रशिक्षण के निर्देश, अनुमति के बाद ही पाठ्यक्रम बनेंगे

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस में अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण को अब पद और जिम्मेदारी के अनुरूप तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस विभाग में अलग-अलग स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। पद के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण कोर्स तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण ने निर्देश दिया है कि किसी भी प्रशिक्षण कोर्स को पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की लिखित अनुमति के बाद ही तैयार किया जाए। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से सभी इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी जरूरत और संबंधित पद की जिम्मेदारियों के अनुसार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार करें। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को उनकी तैनाती और काम की प्रकृति के अनुरूप प्रशिक्षण देना है। सभी स्तर के पुलिसकर्मियों के लिए अलग कोर्स यूपी पुलिस में कांस्टेबल से लेकर उपनिरीक्षक, निरीक्षक और डिप्टी एसपी स्तर तक अलग-अलग तरह के प्रशिक्षण और विशेष पाठ्यक्रम पहले से संचालित हैं। प्रशिक्षण निदेशालय के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में बेसिक, रिफ्रेशर और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं। अब इन पाठ्यक्रमों को संबंधित पद की जिम्मेदारियों के हिसाब से और अधिक व्यवस्थित किया जाएगा। इसके तहत किसी विशेष क्षेत्र में काम करने वाले पुलिसकर्मियों को उसी विषय से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। कमिश्नरेट, जोन और रेंज से मांगे गए प्रस्ताव कमिश्नरेट, जोन, रेंज और राज्य स्तरीय पुलिस इकाइयों से प्रशिक्षण कोर्स से जुड़े प्रस्ताव मांगे गए हैं। निर्देश दिया गया है कि जो भी इकाई कोई नया प्रशिक्षण कोर्स तैयार करना चाहती है, वह अपने प्रभारी अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव भेजेगी। प्रस्तावों की समीक्षा पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय करेगा और उसकी लिखित अनुमति के बाद ही संबंधित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार किया जा सकेगा। जरूरत के हिसाब से होंगे विशेष प्रशिक्षण पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय पहले से ही मानवाधिकार, महिला अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, भीड़ नियंत्रण, आर्थिक अपराध, साइबर अपराध, पुलिस स्टेशन प्रबंधन, हथियार प्रशिक्षण और वीआईपी सुरक्षा समेत कई विशेष पाठ्यक्रम संचालित करता है। हाल में पुलिस प्रशिक्षण में साइबर अपराध, डीपफेक, डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टो और फिनटेक फ्रॉड जैसे नए अपराधों की जांच से जुड़े प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया है। यूपी पुलिस के प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से ऐसे विषयों पर अधिकारियों के नामांकन के लिए नियमित रूप से निर्देश जारी किए जाते हैं। प्रशिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की तैयारी पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय प्रदेश के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से करीब 3 लाख पुलिसकर्मियों को विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण देता है। अब प्रशिक्षण की जरूरत को पद, जिम्मेदारी और कार्यक्षेत्र से जोड़कर पाठ्यक्रम तैयार करने पर जोर है। इस व्यवस्था से अलग-अलग इकाइयों में काम कर रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके काम के अनुरूप विशेषज्ञता विकसित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top