icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आज दिल्ली लक्ष्मी योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू, 17 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

New Delhi, Delhi:आज से दिल्ली में दिल्ली लक्ष्मी योजना के रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ आज से दिल्ली लक्ष्मी योजना के पोर्टल की शुरुआत की जाएगी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गीता कॉलोनी डीएम ऑफिस पहुंचेंगी और पात्र महिलाओं के रजिस्ट्रेशन के कार्य में जुड़ेंगी महिलाओं को ₹2500 प्रति महीने की राशि दी जाएगी जिसमें 1,500 रिकरिंग डिपॉजिट (RD) या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में 3 साल के लिए जमा होंगे और 1,000 सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) यानी डिजिटल रुपया वॉलेट में भेजे जाएंगे। सरकार के इस योजना से लगभग 17 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद और रक्षाबंधन पर पहली किस्त डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से की जाएगी
0
0
Report

नरेंद्र बेरवाल राष्ट्रमंडल खेलों फाइनल में पहुंचकर स्वर्ण पदक की उम्मीद जगा रहे हैं

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:नरेंद्र बेरवाल राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में, स्वर्ण पदक से एक कदम दूर ग्लासगो (स्कॉटलैंड), 31 जुलाई। भारतीय सेना के सूबेदार नरेंद्र बेरवाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90+ किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने त्रिनिदाद एवं टोबैगो के नाइजेल पॉल को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराकर स्वर्ण पदक की दावेदारी मजबूत कर दी। सूबेदार नरेंद्र बेरवाल ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तकनीक, दमदार पंच और शानदार आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआत से अंत तक मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और सभी पांचों जजों का फैसला अपने पक्ष में कर फाइनल का टिकट हासिल किया। इस जीत के साथ नरेंद्र बेरवाल का रजत पदक सुनिश्चित हो गया है और अब वह राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगे। उनकी इस उपलब्धि से भारतीय सेना, हरियाणा और पूरे देश में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे। खेल प्रेरक हरियाणा एवं अधिवक्ता राजनारायण पंघाल ने सूबेदार नरेंद्र बेरवाल को फाइनल में पहुंचने पर बधाई देते हुए कहा कि भारतीय सेना के खिलाड़ी हमेशा देश का गौरव बढ़ाते रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र बेरवाल फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत का तिरंगा सबसे ऊंचा लहराएंगे。
0
0
Report

फर्रुखाबाद: 13 वर्षीय मोहित मां की डांट से गंगा में कूद गया, परिवार में शोक

ASARUN SINGHJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है... महज 13 साल का एक मासूम, मां की डांट से इतना आहत हो गया कि उसने गंगा में छलांग लगा दी। 24 घंटे तक चली तलाश के बाद उसका शव मिलने से पूरे परिवार में मातम छा गया। आखिर एक पल की नाराज़गी ने कैसे पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं... देखिए ये रिपोर्ट। फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ठठा की मढ़ैया निवासी रामऔतार का 13 वर्षीय बेटा मोहित गुरुवार सुबह स्कूल न जाने पर मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया। देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गंगा किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिलने पर अनहोनी की आशंका गहरा गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने देर रात तक गंगा में तलाश अभियान चलाया। शुक्रवार को भी खोजबीन जारी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार शुक्रवार शाम करीब Four किलोमीटर दूर गंगा किनारे मोहित का शव बरामद हुआ। मोहित कक्षा पांच का छात्र था और पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे का शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि बच्चों की भावनाओं को समझना और उनसे संवाद बनाए रखना कितना जरूरी है। कई बार गुस्से या नाराज़गी में उठाया गया एक कदम पूरे परिवार की जिंदगी बदल देता है। 13 साल का मोहित अब कभी स्कूल नहीं जाएगा, न ही अपने परिवार के बीच लौट पाएगा। पीछे छोड़ गया है सिर्फ आंसू, पछतावा और अनगिनत सवाल। जरूरत इस बात की है कि बच्चों के मन की बात सुनी जाए और छोटी-छोटी बातों को इतना बड़ा रूप लेने से रोका जाए।
0
0
Report
Advertisement

साक्षी चौधरी ढांडा ने राष्ट्रमंडल 2026 महिला 51kg में फाइनल प्रवेश किया

Chandigarh, Chandigarh:ग्लासगो (स्कॉटलैंड), 31 जुलाई। हरियाणा की प्रतिभाशाली मुक्केबाज़ साक्षी चौधरी ढांडा ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में कनाडा की अंबर-जेन वॉल को एकतरफा 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ साक्षी ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है और अब उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है। साक्षी ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने अपनी गति, सटीक पंचों और बेहतरीन तकनीक के दम पर कनाडाई मुक्केबाज़ को पूरे मुकाबले में दबाव में रखा। पांचों जजों ने सर्वसम्मति से मुकाबला भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। खेल प्रेरक हरियाणा अधिवक्ता राजनारायण पंघाल, जो ग्लासगो से राष्ट्रमंडल खेलों की कवरेज कर रहे हैं, ने बताया कि भारतीय महिला मुक्केबाज़ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। साक्षी चौधरी ढांडा का फाइनल में पहुंचना भारतीय मुक्केबाज़ी के लिए बड़ी उपलब्धि है और अब पूरे देश को उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। फाइनल मुकाबले में साक्षी चौधरी ढांडा स्वर्ण पदक के लिए रिंग में उतरेंगी। देशवासियों की निगाहें अब उनके स्वर्णिम प्रदर्शन पर टिकी हैं。
0
0
Report

हरमाड़ा Jaipur में ऑपरेशन चौकस: पैदल मार्च से अपराधियों को कड़ा संदेश

Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर ऑपरेशन चौकस के तहत हरमाड़ा पुलिस ने निकाला पैदल marcher नशा, अवैध शराब, जुआ और अवैध हथियारों पर शिकंजे की तैयारी DCP वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देशन में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च SHO नरेंद्र कुमार भड़ाना और पुलिस जाब्ते के साथ निकले फील्ड में हरमाडा से रिद्धि-सिद्धि नगर तक की पैदल गश्त बढ़ारना रोड, मनसा माता नगर, नींदड़ मोड़, भारत नगर और लोहा मंडी में गश्त एंकर-जयपुर के हरमाड़ा थाना पुलिस में ऑपरेशन चौकस के तहत पुलिस ने पैदल marcher निकालकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण के निर्देशन तथा चौमूं एसीपी अंजू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार भड़ाना सहित पुलिस जाब्ता शामिल रहा। पैदल marcher हरमाड़ा कस्बे से शुरू होकर रिद्धि-सिद्धि नगर तक पहुंचा। इस दौरान बढ़ारना रोड, मनसा माता नगर, नींदड़ मोड़, भारत नगर और लोहा मंडी सहित संवेदनशील क्षेत्रों में गहन गश्त की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा, अवैध शराब, जुआ, अवैध हथियारों और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
0
0
Report

भागलपुर में गंगा कटाव तेज, तटबंध बचाव के लिए युद्धस्तर उपाय जारी

Naya Chak, Bihar:एंकर- भागलपुर में गंगा का कटाव लगातार चिंता बढ़ा रहा है। ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास से थोड़ी दूरी पर पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र के क्षेत्र में राघोपुर–काजीकोरैया तटबंध को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले जहाँ 26 जुलाई की रात तटबंध के करीब 150 से 200 मीटर हिस्से में कटाव की बात सामने आई थी, वहीं अब उसी स्थान से करीब 500 मीटर पहले डाउनस्ट्रीम में लगभग 30 मीटर में कटाव हुआ यहाँ जल संसाधन विभाग के अनुसार वर्ष 2023-24 में इस हिस्से में लगाए गए जियो बैग भी तेज कटाव के कारण गंगा में समा गए हैं। इसके बाद विभाग ने तत्काल कटावरोधी कार्य तेज कर दिया है। मुख्य अभियंता जयप्रकाश पासवान के नेतृत्व में युद्धस्तर पर कटावरोधी कार्य जारी है। मजदूर और मशीनें लगातार तटबंध को सुरक्षित करने में जुटी हैं ताकि कटाव को आगे बढ़ने से रोका जा सके। प्रशासन और जल संसाधन विभाग मौके पर कैंप कर हालात की लगातार निगरानी कर रहे हैं। वहीं पूर्व में हुए कटाव को भी रिस्टोर कर लिया गया है ताकि तटबंध को सुरक्षित किया जा सके। अब सभी की निगाह इस बात पर है कि चल रहा कटावरोधी कार्य कितना प्रभावी साबित होता है और तटबंध को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सकता है या नहीं。
0
0
Report
Advertisement

पटना की सड़कों पर कचरा बढ़ा, सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी

Noida, Uttar Pradesh:पटना की सड़कों पर बढ़ता कचरा अब लोगों की परेशानी भी बढ़ा रहा है। सफाईकर्मियों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है, जिसका असर अब शहर के कई इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। पिछले दो दिनों से कई जगहों पर न तो नियमित सफाई हुई है और न ही डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियां पहुंची हैं। ई-रिक्शा और बड़े कचरा वाहन भी नहीं चल पाए। ऐसे में शहर के कई हिस्सों में गंदगी बढ़ती जा रही है। हालांकि, नगर निगम का कहना है कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप न हो, इसके लिए लगातार कोशिश की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में कई जगहों से कचरा उठाया गया। निगम ने आउटसोर्स और स्थायी सफाईकर्मियों को भी काम पर लगाया, लेकिन आरोप है कि हड़ताल कर रहे कुछ लोगों ने उन्हें काम करने से रोका, जिसकी वजह से कई कर्मचारी ड्यूटी पर आने से भी हिचकिचा रहे हैं। इसी को देखते हुए नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी सफाई निरीक्षकों को हर वार्ड में 15 से 20 लोगों की अतिरिक्त टीम बनाकर सफाई कराने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जो भी सरकारी काम में बाधा डालेगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। रात में भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और पुलिस की निगरानी में कचरा उठाने का काम जारी रहेगा। वहीं नगर आयुक्त ने सफाईकर्मियों से काम पर लौटने की अपील भी की है। उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी मांगें पहले ही पूरी की जा चुकी हैं और बाकी मांगों को संबंधित विभाग के पास भेज दिया गया है। इसलिए लोगों की सुविधा को देखते हुए सफाई व्यवस्था जल्द सामान्य करना जरूरी है।
0
0
Report

मेरठ डिपो में रिटायरमेंट पार्टी के दौरान फूहड़ डांस पर सवाल, वीडियो वायरल

मेरठ: सोहराब गेट डिपो में ड्राइवर पदम सिंह की रिटायरमेंट पार्टी के दौरान महिला से फूहड़ डांस कराए जाने का मामला सामने आया है. पार्टी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के अनुसार डिपो परिसर में रिटायरमेंट पार्टी के लिए कुर्सी-मेज लगाकर स्टेज सजाया गया था. पार्टी के दौरान एक महिला को बुलाकर डांस कराया गया. आरोप है कि डांस के दौरान अश्लीलता भी हुई. बड़े अफसरों की मौजूदगी पर उठे सवाल. सोहराब गेट डिपो में ARM जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी बैठते हैं. इसके बावजूद बस अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थान पर महिला से डांस कैसे कराया गया और इसकी अनुमति किसने दी, इसे लेकर कर्मचारी और यात्री दोनों नाराज हैं. वायरल वीडियो में स्टेज पर लोग तालियां बजाते दिख रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग परिवहन विभाग की छवि खराब होने की बात कह रहे हैं. कई लोगों ने सवाल किया कि सरकारी परिसर में इस तरह के आयोजन की इजाजत किस स्तर से मिली।
0
0
Report
Advertisement

सावन में गंगोत्री धाम में शिवभक्तों का सैलाब, आस्था भारी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद का पवित्र गंगोत्री धाम एक बार फिर शिवभक्ति के रंग में रंग गया है। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों कांवड़िए मां गंगा का पवित्र जल लेने गंगोत्री और गौमुख पहुंच रहे हैं। लगातार बारिश और कठिन रास्तों के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। श्रद्धा, सेवा और सनातन परंपरा की अनूठी तस्वीरें गंगोत्री धाम से सामने आ रही हैं। श्रावण मास में गंगोत्री धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों से हजारों शिवभक्त गंगोत्री और गौमुख पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल भर रहे हैं और अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अपने शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं। लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और कई स्थानों पर बाधित मार्ग भी शिवभक्तों की आस्था को डिगा नहीं पा रहे हैं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गूंज रहा है। भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़ियों की लंबी कतारें हर ओर शिवभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं। कई श्रद्धालु 30 से 36 लीटर तक गंगाजल अपने कंधों पर उठाकर सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं。
0
0
Report
0
0
Report

झालावाड़ में गैंगस्टर स्टाइल वीडियो वायरल के आरोपी को गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर स्टाइल में रील बनाकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर आपराधिक प्रवृत्तियों का महिमामंडन रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी, कि एक युवक ने कोर्ट परिसर में पेशी के बाद पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे एक आरोपी का वीडियो बनाकर उसे गैंगस्टर स्टाइल की रील के रूप में सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो में आरोपी का महिमामंडन करते हुए आमजन में भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और वृत्ताधिकारी हर्षराज सिंह खेरेड़ा के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो वायरल करने वाले सोहेल उर्फ चाकू को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सोहेल उर्फ चाकू, संजय कॉलोनी, झालावाड़ का निवासी है। झालावाड़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने, गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने या दहशत फैलाने वाली किसी भी गतिविधि से दूर रहें। ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

सापों की जिंदगी बचाने वाले रेस्क्यू टीमें जंगल तक लौटाने की मुहिम

Koderma, Jharkhand:सांप का नाम सुनते ही जेहन में जहाँ डर समा जाता है, वहीं कुछ ऐसे स्नेक रेस्क्यूर है जो सांपों की जिंदगी बचाने और उन्हें वापस उन्हें उनके प्रकृति घर जंगलों तक पहुंचाने की मुहिम में जुटे हैं। ऐसे लोगों को वन विभाग स्नेक रेस्क्यू किट देकर सम्मानित भी कर रहा है। वीओ :- 1 बरसात के इस मौसम में सांपों के अपने बिल से निकलने का खतरा बढ़ जाता है। सांप के बारे में आपको कुछ बताएं या दिखाएं उससे पहले यह जान लेना जरूरी है की सांप धार्मिक और इंसानी जिंदगी के लिहाज से काफी जरूरी है। पर्यवरण संरक्षण के लिए सांपो का अस्तित्व बचाना जरूरी है। आमतौर पर लोग सांपों को इंसान का दुश्मन मानते हैं, लेकिन वास्तविकता इससे थोड़ी अलग है。 बाइट :- अनूप जोशी, सांपो के जानकर वीओ :- 2 लोग ऐसा मानते जरूर है, कि सांप इंसान के लिए खतरनाक है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जब तक सांप को छेडा ना जाए तब तक वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचते, अपने बिल में ही रहना पसंद करते हैं। ऐसे में सांपों के प्रति लोगों की धारणा बदलने में स्नेक रेस्क्यू प्रशांत तिवारी पिछले कई सालों से जुटे हैं और सांपों की रक्षा की मुहिम के साथ वे सांपों को रिहाईसी इलाकों से रेस्क्यू कर उनके प्राकृतिक घर यानी जंगलों तक छोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। बाइट :- प्रशांत तिवारी, स्नैक रेस्क्यूर वीओ :- 3 वन विभाग भी लोगों से सांप को नहीं मारने और सर्पदंश की स्थिति में झाड़ फूंक के बजाय अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज करने की सलाह देता है। स्नेक रेस्क्यू प्रशांत तिवारी को स्नेक रेस्क्यू किट देकर सम्मानित किए जाने के मौके पर डीएफओ सौमित्र शुक्ला ने कहा कि घर या आसपास कहीं भी साप दिख जाए, तो उसे मारे नहीं बल्कि प्रशांत जैसे स्नैक रेस्क्यू को फोन कर जानकारी दें。 बाइट :- सौमित्र शुक्ल, डीएफओ, कोडरमा अंतिम वीओ :- गिने- चुने साप ही जहरीले होते हैं, बावजूद इसके सांपों से दूरी भी जरूरी है। ऐसे में हम भी आपसे गुजारिश करते हैं, कि बारिश के इस मौसम में अगर आपको कहीं साप दिख जाए, तो आप उसे छेडे या मारे नहीं, बल्कि प्रशांत जैसे स्नेक रेस्क्यू करने वाले लोगो को फोन करें और सांपों को उनके सुरक्षित घर तक पहुंचने में एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं。
0
0
Report

देवघर में सावन के उत्साह: कांवरिया 108 किमी की पदयात्रा बाबा बैद्यनाथ के धाम तक

Deoghar, Jharkhand:देवघर में सावन का महीना चल रहा है। देवाधिदेव महादेव की नगरी देवघर में आस्था का जन सैलाब देखने को मिल रहा है। कावड़िया 108 किलोमीटर की पांव पैदल यात्रा करके बाबा धाम पहुंच रहे हैं और बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं। देवघर में झारखंड बिहार बॉर्डर दुम्मा बॉर्डर से लेकर खजुरिया तक कच्ची सड़क मार्ग है, जहां कांवरिया लगातार इस पथ पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। आज सावन के दूसरे दिन भी लगातार कांवरियो की टोली इस कांवरिया पथ में देखने को मिल रही है। नाचते झूमते गाते कांवरिया बाबा बैद्यनाथ मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। कांवरियों का कहना है कि इस पथ पर चलने के बाद बाबा अपने आप उन्हें खींच कर ले आते हैं जिससे उन्हें किसी तरह का कोई कष्ट शारीरिक नहीं होता है।
0
0
Report

जयपुर के कई फर्जी कॉल सेंटर: युवतियां फ्रंट फेस बन ठगी का नया हथियार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपना रहा है। पिछले कुछ महीनों में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्रवाई में सामने आए मामलों ने यह साफ कर दिया है कि अब साइबर ठग अपने गिरोह को भरोसेमंद दिखाने के लिए बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाओं को कॉल सेंटरों में रोजगार देकर उन्हें फ्रंट फेस के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर के मॉल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और रिहायशी अपार्टमेंट ऐसे फर्जी कॉल सेंटरों का नया ठिकाना बनते जा रहे हैं। पिछले दिनों की गई जयपुर पुलिस की कार्रवाई में तीन बड़े फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जिनमें अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगने का कारोबार चल रहा था। कहीं विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया जा रहा था तो कहीं ई-मित्र रिटेलर आईडी और सरकारी सेवाओं के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की जा रही थी। हाल ही में जवाहर नगर थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी स्थित रॉयल अपार्टमेंट में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर संचालक सलमान सहित 11 युवक-युवतियों को डिटेन किया। मौके से 15 कंप्यूटर, 2 लैपटॉप और 9 मोबाइल बरामद किए गए।जांच में सामने आया कि यह कॉल सेंटर पिछले दो से तीन सालों से संचालित हो रहा था। आरोपियों द्वारा राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लोगों को ई-मित्र आईडी उपलब्ध कराने और ई-मิตร के माध्यम से रोजगार दिलाने का झांसा देकर 40 हजार से 70 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। पैसे लेने के बाद न तो कोई सुविधा दी जाती थी ना ही कॉल रिसीव किए जाते थे।अब तक हुई डिजिटल जांच में करीब चार हजार लोगों का डेटा मिला है जिनके साथ ठगी की आशंका है। जुलाई में सीएसटी की कार्रवाई में महेश नगर और जालूपुरा थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग फर्जी कॉल सेंटरों का खुलासा हुआ था।महिमा ट्रिनिटी मॉल में विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही थी। यहां संचालक और उसके साथी के साथ 10 युवतियां काम करती मिलीं। इसci तरह ओके प्लस मॉल और गणपति प्लाजा में संचालित दो अन्य कॉल सेंटरों में भी युवतियां कॉलिंग कर लोगों को विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवा रही थीं। तीनों स्थानों से कुल 22 लोग मिले, जिनमें केवल दो युवक और 20 युवतियां शामिल थीं। मौके से लैपटॉप और करीब 40 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। इससे पहले 26 मई को जगतपुरा स्थित एबीएस प्लाजा में संचालित फर्जी ई-मित्र रिटेलर आईडी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ था। यहां से नौ वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें चार पुरुष और पांच महिलाएं थीं, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक भी मिला था। गिरोह लोगों को ई-मित्र रिटेलर आईडी दिलाने का झांसा देकर QR कोड और UPI के जरिए भुगतान लेता था। जांच में फर्जी वेबसाइट, डेटा शीट, व्हाट्सएप पेमेंट ग्रुप, ईमेल आईडी और डिजिटल नेटवर्क का इस्तेमाल सामने आया। पुलिस ने eight लैपटॉप, नौ móvil और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए थे। हाल के मामलों में एक समान पैटर्न सामने आया है। कॉल सेंटरों में बड़ी संख्या में युवतियों को नियुक्त किया जा रहा है ताकि फोन पर बात करने वाले लोगों का भरोसा आसानी से जीता जा सके। मधुर बातचीत, सरकारी योजनाओं, ई-मित्र सेवाओं, विदेश में नौकरी और रोजगार जैसे विषयों का सहारा लेकर लोगों को पहले विश्वास में लिया जाता है और फिर उनसे ऑनलाइन भुगतान करवा लिया जाता है। जांच में यह भी सामने आया है कि साइबर ठग अब सुनसान स्थानों की बजाय शहर के प्रमुख मॉल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और रिहायशी अपार्टमेंट में कॉल सेंटर खोल रहे हैं ताकि गतिविधियां सामान्य कार्यालय जैसी दिखाई दें और किसी को संदेह न हो। किराये के ऑफिस, हाई-स्पीड इंटरनेट, लैपटॉप, मोबाइल, डेटा शीट और डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जरिए पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। जयपुर पुलिस अब इन कॉल सेंटरों से बरामद मोबाइल, लैपटॉप, बैंक खातों, QR कोड, ईमेल आईडी, सिम कार्ड और डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही है। आशंका है कि इस नेटवर्क के तार राजस्थान থেকে बाहर कई राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं। बरामद हजारों लोगों के डेटा की भी जांच की जा रही है ताकि सभी पीड़ितों की पहचान कर पूरे साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top