Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patiala147105blurImage

लुधियाना उपचुनाव में 'आप' की जीत पर पातडा़ं में लड्डू बांटे, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Satpal Garg
Jun 23, 2025 13:49:26
Patran, Punjab
आम आदमी पार्टी आप ने लुधियाना उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। इस अवसर पर हल्का शुतराना विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड़ूं बांट कर खुशी जताई और शानदार जीत को आम आदमी पार्टी व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नीतीयो व पंजाब में कीए जा रहे विकास कार्यों को बताते हुए आने वाली 2027 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत का दावा किया।आप पार्टी के पातडा़ं कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लुधियाना उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी संजीव अरोड़ा की जीत और गुजरात चुनाव में भी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हल्का शुतराना विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर की अगवाई में जिस मेहनत से लुधियाना में प्रचार किया, उसी का नतीजा है कि संजीव अरोड़ा को जीत मिली है। हम सभी उन्हें बधाई देते हैं।"
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement