Back
पायल में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज; 90% काम पूरा, खुशखबरी फोन से मिली
DSDharmindr Singh
Jan 02, 2026 08:38:37
Khanna, Punjab
पायल में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज, नए साल पर विधायक को आया खुशखबरी का फोन, 90 फीसदी काम हुआ पूरा \n\nपायल विधान सभा हलका में आप सरकार के दौरान तैनात और भर्ती हुए 44 नए डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ का सम्मान किया गया। पंजाब सरकार की सेहत क्रांति के तहत अनाज मंडी में यह समारोह हुआ। जिसमें विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने डॉक्टर्स और स्टाफ को सम्मानित किया। लुधियाना से सिविल सर्जन डॉ रमनदीप कौर भी समारोह में आए। विधायक ग्यासपुरा ने बताया कि उनके हलके में पायल, मलौद और दोराहा सिविल अस्पताल हैं। आप सरकार से पहले दोराहा सिविल अस्पताल बंद था। बिल्डिंग खंडर बन रही थी। हमारी सरकार ने वहां डॉक्टर्स तैनात करके अस्पताल चालू कराया। पायल सिविल अस्पताल में मोर्चरी बंद थी। पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना जाना पड़ता था। इसे भी आप सरकार ने चालू किया। आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक खोले गए। अब नए वर्ष से सरकार ने 10 लाख रुपए तक की मुफ्त बीमा योजना शुरू की है। आप सरकार ने सेहत क्रांति लाकर प्रदेश की नुहार बदली है।\n\nपायल में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज\n\n विधायक गयासपुरा ने कहा कि इस साल नया मेडिकल कॉलेज खुलेगा। उसकी खुशखबरी उन्हें सरकार से नए साल वाले दिन फोन पर मिली। इसका 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। \n\nसिविल सर्जन डॉ रमनदीप सिंह ने बताया कि लुधियाना जिले में सबसे ज्यादा 94 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं और 48 नए आम आदमी क्लीनिक खोले जाएंगे। सिविल सर्जन ने कहा कि दोराहा का सिविल अस्पताल बहुत जल्द 24 घंटे इमरजेंसी के लिए खोला जाएगा। \n\nबाइट - मनविंदर सिंह ग्यासपुरा (विधायक) \n डॉ रमनदीप कौर (सिविल सर्जन)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
SCSaurav Chaudhuri
FollowJan 02, 2026 09:53:280
Report
CDChittaranjan Das
FollowJan 02, 2026 09:52:280
Report
MMManoranjan Mishra
FollowJan 02, 2026 09:51:320
Report
DSDIBYENDU SARKAR
FollowJan 02, 2026 09:50:440
Report
ADAnup Das
FollowJan 02, 2026 09:49:080
Report
PDPradyut Das
FollowJan 02, 2026 09:48:580
Report
0
Report
BMBiswajit Mitra
FollowJan 02, 2026 09:48:380
Report