151204
कोटकपूरा में पर्यावरण बचाने के लिए विशेष पौधारोपण अभियान शुरू
Kot Kapura, Punjab:पर्यावरण को बचाने के लिए कोटकपूरा में विशेष पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। संधवा ने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र में 1000 पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की और कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। पेड़ों की कटाई से घटते वनों के क्षेत्रफल को देखते हुए वक्ता ने कहा कि धरती मां को स्वस्थ, प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा रखने के लिए पेड़ लगाना और उनका रखरखाव बेहद जरूरी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पचाला में मिलावट के मामले में 100 किलो मावा नष्ट किया
Tonk, Rajasthan:टोंक मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 100 किलो खराब मावा मौके पर नष्ट पचाला में मावा, सूजी और धनिया पाउडर के नमूने लिए, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विशेष अभियान “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” के तहत उनियारा उपखंड के पचाला गांव में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मावा, सूजी और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। इस दौरान एक मिठाई प्रतिष्ठान पर बदबूदार और खराब स्थिति में मिला करीब 100 किलो मावा मौके पर ही नष्ट करवाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के निर्देशानुसार की गई कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने पचाला स्थित श्री कमलेश्वर मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना लिया। वहीं, शेष बचे लगभग 100 किलो मावे की स्थिति खराब पाए जाने पर उसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामकृष्ण गोठवाल ने धनराज किराना स्टोर से श्री पावन ब्रांड की सूजी का नमूना लिया, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी सांवर मल नेहरा ने घनश्याम किराना स्टोर से लहर ब्रांड के धनिया पाउडर का नमूना संग्रहित किया。 प्रयोगशाला जांच के बाद होगी कार्रवाई विभाग की ओर से लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी。 खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला में जांच करवाई जा रही है。 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि त्योहारी सीजन में आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिलावटी और अवधिपार खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग और वैधता तिथि की जांच करने की अपील भी की。0
0
Report
खड़गे बयान के विरोध में भाजयुमो ने पुतला फूंका
Tonk, Rajasthan:निवाई टोंक खड़गे के बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला अहिंसा सर्किल पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर की नारेबाजी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान के विरोध में गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए खड़गे का पुतला फूंका। युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मान सिंह गुर्जर के नेतृत्व में झिलाय रोड स्थित प्रताप स्टेडियम से रैली के रूप में रवाना हुए। कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथों में खड़गे का पुतला लेकर अहिंसा सर्किल पहुंचे, जहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया。 इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी विभिन्न राज्यों में अपना जनाधार खो रही है और इसी हताशा में उसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर लोगों को लाभान्वित किया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस के नेताओं की ओर से इस प्रकार की बयानबाजी जारी रही, तो इसके विरोध में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान धीरज पंडित, दिनेश राजपुरोहित, वंश शर्मा, राजेश्वर नरूका, गौरव शर्मा सहित भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
दूदू SHO के पुराने वीडियो ने माला-साफा पहनाने पर उठे सवाल, वायरल विवाद
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) dूदू एसएचओ द्वारा थाने में एक व्यक्ति को गले में माला और साफा पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल। आमजन पुलिस की वर्दी की गरिमा पर उठा रहे है सवाल, दूदू थाने का बताया जा रहा है वीडियो। वीडियो में दूदू एसएचओ संजय मीणा मांगलवाड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच बनवारी को माला और साफा पहनाते हुए आ रहे हैं नजर। हालांकि दूदू एसएचओ संजय मीणा ने वीडियो को बताया पुराना, एसएचओ ने चुनावों के दौरान पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप। वीडियो बना हुआ चर्चा का विषय।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली पुलिस ने ड्रग सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, 1,318 कोडीन सिरप जब्त
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली पुलिस का बड़ा एक्शन, नशे के अवैध नेटवर्क पर चला पुलिस का डंडा। 1,318 बोतल कोडीन सिरप और 52,560 नशीली गोलियाँ-कैप्सूल जब्त। ईंट प्लांट के सीमेंट गोदाम में छिपाकर रखा गया था नशे का जखीरा। स्टार मेडिकल स्टोर संचालक सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो व बाइक जब्त।0
0
Report
मैनपुरी-करहल क्षेत्र रतिभानपुर में कार और बाइक की भिड़ंत,दोनों बाल-बाल बचे ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल क्षेत्र में रतिभापुर के पास कार और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई,हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में बाइक सवार और कार सवार दोनों बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों वाहन आमने-सामने से टकरा भिड़ंत। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
भिवानी में देव नगरवासियों ने CM दौरे से पहले काले झंडे दिखाने की चेतावनी
Bhiwani, Haryana:भिवानी भिवानी में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएंगे देव नगरवासी, जानिए क्या है पूरा मामला पानी-सड़क-सीवर की मांग को लेकर CM का विरोध करेंगे देव नगर के लोग देव नगर कॉलोनी की अप्रूवल पर विवाद, CM के कार्यक्रम में विरोध की तैयारी 40-45 साल से समस्याओं का सामना कर रहे देव नगरवासी, अब CM के सामने उठाएंगे आवाज भिवानी में CM के कार्यक्रम से पहले गरमाया देव नगर का मुद्दा, काले झंडे दिखाने की चेतावनी देव नगर के लोगों की दो टूक- पहले सुनो हमारी बात, फिर होगा समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध करेंगे देव नगरवासी, बोले- राजनीति नहीं, सुविधाएं चाहिए देव नगर की फाइल पर आपत्तियों से नाराज लोग, मुख्यमंत्री से पांच मिनट मिलने की मांग Anchoring हरियाणा के मुख्यमंत्री के कल भिवानी में होने वाले कार्यक्रम से पहले देव नगर कॉलोनी के लोगों ने विरोध का ऐलान किया है। कॉलोनीवासी मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे। वार्ड नंबर एक के पार्षद सूर्यकांत तंवर और देव नगर के प्रधान सूर्यकांत तंवर का कहना है कि कॉलोनी की अप्रूवल से जुड़ी फाइल पर बार-बार आपत्तियां लगाकर वापस भेजा जा रहा है, जिसके चलते यहां विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि कॉलोनी को अप्रूव किया जाए और उन्हें पीने का पानी, पक्की सड़कें, गलियां, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। हालांकि, कॉलोनीवासियों ने स्पष्ट किया है कि उनका विरोध खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के खिलाफ नहीं है, बल्कि अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने के लिए है। भिवानी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले देव नगर कॉलोनी का मुद्दा गरमा गया है। कॉलोनीवासियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। वार्ड नंबर एक के पार्षद सूर्यकांत तंवर ने कहा कि कॉलोनी को अप्रूव करवाने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फाइल पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बार-बार आपत्तियां लगाकर वापस भेजा जा रहा है。 पार्षद के अनुसार, कॉलोनी के लोग पहले भी प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रख चुके हैं। शांतिपूर्वक प्रदर्शन और सांकेतिक धरना देने के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर भी समाधान की मांग की गई, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। अब कॉलोनीवासी मुख्यमंत्री के भिवानी दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज करवाने की तैयारी में हैं。 **बाइट: सूर्यकांत तंवर, पार्षद वार्ड नंबर-1** देव नगर के प्रधान सूर्यकांत तंवर ने बताया कि वह पिछले 40 से 45 वर्षों से कॉलोनी में रह रहे हैं। उनके अनुसार, यहां के लोग लंबे समय से पानी, गलियों, सड़कों और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि कॉलोनी की अप्रूवल होने से विकास कार्यों का रास्ता साफ हो सकता है。 प्रधान ने आरोप लगाया कि पार्षद और अन्य प्रतिनिधियों की ओर से सरकार तक बात पहुंचाने के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कॉलोनीवासी कोई बड़ी परियोजना नहीं मांग रहे, बल्कि आम लोगों के जीवन से जुड़ी न्यूनतम सुविधाएं चाहते हैं। **बाइट: सूर्यकांत तंवर, प्रधान देव नगर** कॉलोनीवासियों ने ऐलान किया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होने की अपील की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि देव नगर कॉलोनी की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। सूर्यकांत तंवर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कॉलोनी की अप्रूवल से जुड़ी फाइल पर लगी आपत्तियों को जल्द दूर किया जाए और विकास कार्य शुरू करवाए जाएं। साथ ही देव नगर के प्रधान, उपप्रधान, पार्षद और वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने के लिए पांच मिनट का समय दिया जाए。 वीओ-4: विरोध प्रदर्शन को लेकर पार्षद और प्रधान ने स्पष्ट किया कि देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान का वे पूरा समर्थन करते हैं। उनका कहना है कि विरोध का उद्देश्य खिलाड़ियों का अपमान करना या उनके सम्मान समारोह में बाधा डालना नहीं है। वे केवल अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन, विधायक और सांसद तक अपनी मांगें पहुंचा चुके हैं। इसके बावजूद समाधान नहीं होने के कारण अब विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा。 कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री के कल भिवानी दौरे से पहले देव नगर कॉलोनी के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध का ऐलान कर दिया है। अब देखना होगा कि कॉलोनीवासियों के इस विरोध के बीच प्रशासन और सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं और क्या देव नगर के लोगों को उनकी मूलभूत सुविधाओं और कॉलोनी की अप्रूवल को लेकर कोई राहत मिल पाती है。0
0
Report
Advertisement
करवा चौथ का सामान लेकर लौटते समय व्रती महिला बाइक से गिरकर घायल जिला अस्पताल से एम्स रायबरेली रेफर।
Chandapur, Uttar Pradesh:महराजगंज रायबरेली। महराजगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ करवा चौथ का सामान लेकर घर लौट रही एक व्रती महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल व जिला अस्पताल से एम्स रायबरेली के लिए रेफर किया गया है। जहां अभी भी महिला की हालत गंभीर व अचेत है। हुआ है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे बैशन मजरे हलोर गांव निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमारी पत्नी अखिलेश करवा चौथ व्रत थी, करवा पर्व के लिए बाजार से सामान लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। तभी महराजगंज हैदरगढ़ मार्ग पर मोटरसाइकिल से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे के बाद परिवार में करवा चौथ की खुशियां मातम में बदल गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
करवा चौथ न रखने पर पति ने बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराई
Shivpuri, Madhya Pradesh:MP शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में करवा चौथ के Day पर पत्नी ने व्रत नहीं रखा तो पति ने बदरवास थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ आवेदन दिया। बिजरावन निवासी बारेलाल आदिवासी ने कहा कि उसकी पत्नी मिथलेश आदिवासी बेवफाई कर रही है, वह उसके लिए करवाचौथ का व्रत नहीं रख रही है और उसे मारना चाहती है; उसने चांद पूजा भी नहीं की। उसने कहा कि अगर इस बार उसने मेरी पूजा नहीं की तो मैं तलाक दे दूंगा। पुलिस ने मामले में महिला अधिकारी के माध्यम से पति-पत्नी के बीच के मनमुटाव को दूर करने की बात कही है। (बाइट - संजय मिश्रा एसडीओपी कोलारस)0
0
Report
अम्बाला में 1857 शहीद स्मारक उद्घाटन की तैयारियाँ का अमित शाह ने मुआयना किया
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी द्वारा अम्बाला छावनी में 5 नवम्बर को "आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक 1857" के उद्घाटन एवं स्वागत की तैयारियों को लेकर आज शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने समारोह स्थल (गांधी ग्राउंड) का ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज जी और अधिकारियों के साथ मुआयना किया0
0
Report
Advertisement
प्रियंका गांधी ने रामलीला ग्राउंड में महारैली की तैयारी की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस संसद प्रियंका गांधी ने संगठन महासचिव केसी वेणु गोपाल, पवन खेड़ा यूथ कांग्रेस के कई पदाअधिकारियों के साथ रामलीला ग्राउंड में बैठक की बैठक के दौरान उन्होंने में एक नवंबर को होने वाली इंडिया ब्लॉक की महारैली की तैयारियों जायज़ा लिया प्रियंका गांधी मैदान में बने दोनो स्टेज में से उस स्टेज पर पहुँची जहाँ सभी पार्टियों के राष्ट्रीय नेता बैठे जहाँ से रैली को संबोधित किया जाएगा उसके पास में ही एक छोटी स्टेज भी बना है मौके पर मौलूद यूथ कांग्रेस के एक नेता ने बाया की प्रियंका ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को निर्देश दिया है की रैली में लाखो की संख्या में लोग आने चाहिए उसके मुताबिक़ कल सही लोग आना शुरू कर देगी और उनके लिए रुकने की और खाने की व्यवस्था की जा रही है।0
0
Report
ललितपुर में 1 नवंबर को लगेगा बृहद विधिक सहायता शिविर,जनपद न्यायाधीश ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
Lalitpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए दिनांक 29.10.2026 को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव कुमार-III ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, श्री देवप्रिय सारस्वत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को विधिक सेवाओं से जोड़ना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रचार वाहन जिला दीवानी न्यायालय ललितपुर से रवाना होकर जनपद के बाह्य न्यायालय परिसरों, तहसीलों, विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगा। इस दौरान पराविधिक स्वयंसेवकों ने विधिक सेवाओं से संबंधित पंपलेट वितरित कर आमजन को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण, मध्यस्थगण, अधिवक्तागण तथा न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवाचौथ पूजा के बाद महिलाओं को शुभकामनाएं दीं
New Delhi, Delhi:दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवाचौथ पूजा के बाद महिलाओं को शुभकामनाएं दीं. बाइट- रेखा गुप्ता (सीएम दिल्ली) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवाचौथ की पूजा करने के बाद मीडिया से बात की सभी महिलाओं को करवाचौथ की शुभ कामनाए दी और उन महिलाओं से अपील की जिनके पति इस दुनिया में नहीं है बच्चे है उनसे भी अपील की कि बच्चों को अच्छी परवरिश दे और पति को याद कर आगे बढ़े और खुश रहे.0
0
Report
Advertisement
भिवानी के खिलाड़ियों का सम्मान: CM सैनी 185 करोड़ की प्राइज मनी घोषित करेंगे
Bhiwani, Haryana:लोकेशन भिवानी भिवानी में खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे CM नायब सिंह सैनी, 185 करोड़ की प्राइज मनी पर नजरें भीम स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का हौसला विधायक घनश्याम सराफ की मांग—भीम स्टेडियम में AC, टर्फ और दर्शकों की सीटिंग व्यवस्था हो दुरुस्त भिवानी के खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी सौगात! CM सैनी करेंगे पदक विजेताओं का सम्मान खिलाड़ियों के लिए 185 करोड़ रुपये की प्राइज मनी, विधायक घनश्याम सराफ ने बताया बड़ी सौगात भिवानी के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी मजबूती? विधायक सराफ ने रखीं चार प्रमुख मांगें बॉक्सिंग से कुश्ती और जैवलिन थ्रो तक भिवानी का जलवा, खिलाड़ियों के सम्मान में पहुंचेगे CM सैनी भीम स्टेडियम में जुड़ सकती है 15 एकड़ जमीन, विधायक घनश्याम सराफ ने दिया सुझाव पदक विजेताओं को सम्मान और प्राइज मनी, भिवानी में खिलाड़ियों के लिए खास कार्यक्रम भिवानी के खिलाड़ियों का बढ़ेगा मान-सम्मान, मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम से खेल जगत को बड़ी उम्मीद0
0
Report
जबलपुर: करवा चौथ पर पत्नी ने पति को किडनी दान कर जीवन बचाया
Jabalpur, Madhya Pradesh:एंकर।जबलपुर में करवा चौथ का त्योहार परिवार के लिए यादगार बन गया। यहां पत्नी ने पति की लंबी उम्र की कामना करने के साथ ही उन्हें अपनी किडनी डोनेट करके नया जीवन दिया। 2 साल से डायलिसिस पर चल रहे पति ka किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। ऑपरेशन के बाद खुद आईसीयू में भर्ती होने के बावजी पत्नी ने अस्पताल में ही करवा चौथ की पूजा की। शहर के शांति नगर निवासी दीपक गुप्ता लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे पिछले 2 साल से उनका डायलिसिस चल रहा था लगातार इलाज और बीमारी की परेशानी से परिवार भी चिंतित था ऐसे मुश्किल समय में उनकी पत्नी रश्मि गुप्ता ने उन्हें अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया। 25 अक्टूबर को किडनी ka सफल ट्रांसप्लांट हुआ। करवा चौथ पर जहां महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं वहीं रश्मि ने पति को कितनी दान कर उनकी जिंदगी बचाने का फैसला किया और किडनी दान कर उनकी उम्र भी बढ़ा दी।0
0
Report
14 वर्षीय सचिन मेहरा की मौत, हत्या की आशंका; समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के ग्राम अहमदपुर के रहने वाले 14 वर्षीय बालक सचिन मेहरा की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। सचिन का शव गांव के ही तालाब में मिलने के बाद मेहरा समाज महासभा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ग्राम अहमदपुर निवासी चैनसिंह मेहरा का 14 वर्षीय बेटा सचिन 21 अक्टूबर को घर से किसी काम के लिए निकला था, जिसके बाद वह रहस्मयी तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन दो दिन बाद यानी 23 अक्टूबर की दोपहर गांव के ही तालाब में सचिन का शव तैरता मिला। परिजनों और मेहरा समाज का आरोप है कि यह महज एक हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। उनका कहना है कि किसी ने सचिन की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। इसी को लेकर मेहरा समाज महासभा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज डेहरिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन 14 साल के मासूम की मौत ने गांव में कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में मौत की असली वजह क्या सामने आती है।0
0
Report
Advertisement
