151204
कोटकपूरा में दुकानदारों की मांग: 'दवारे आना रोड' का निर्माण जल्द कराया जाए
Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा के दवारेआना रोड को बनाने का चल रहा काम बंद होने से दुकानदार और लोग हो रहे हैं परेशान और उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण करवाया जाए। करीब ढाई साल से दुआरायाना रोड का काम चल रहा है और वादे किये जा रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा है. कभी सीवरेज का काम, कभी वाटर वर्क्स का काम तो कभी बिजली महकमे वालों की तरफ से सड़कें खोदी जाती हैं, लेकिन काम पूरा नहीं हो रहा है, लोगो और दुकानदारो ने कहा हमारी तो यही मांग है कि इसे जल्द से जल्द बनाया जाए.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनपरा के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग, दमकल ने घंटों बाद नियंत्रण पाया
Obra, Uttar Pradesh:अनपरा, सोनभद्र के एक स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेज होने से आस-पास के लोगों में हड़कंप बन गया। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड नंबर-20 स्थित डिह बाबा रोड पर जय मां शारदा ट्रेडर्स के स्क्रैप यार्ड में अज्ञात कारणों से आग लगी। दमकल विभाग और पुलिस की कई टीमों ने मोर्चा संभाला। अनपरा पुलिस, रेणुसागर चौकी पुलिस, हिंडाल्को रेणुसागर और अनपरा तापीय परियोजना की CISF फायर ब्रिगेड टीमों ने मिलकर आग बुझाने का अभियान चलाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे, रेणुसागर चौकी प्रभारी योगेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया। आग की गंभीरता को देखते हुए हिंडाल्को फायर ब्रिगेड टीम के अखिलेश्वर सिंह आदि को भी बुलाया गया। आग किन परिस्थितियों में लगी इस बात की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस अग्निशमन अभियान के दौरान पुलिस और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग को फैलने से रोका गया और अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
सोनभद्र में बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत।
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े मजदूर को कुचल दिया। हादसे में 29 वर्षीय मजदूर संतोष भारती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया जानकारी के मुताबिक, जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर निवासी संतोष भारती पुत्र सागर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले संतोष अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे भारी वाहनों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में बिना नंबर प्लेट के हाईवा और अन्य भारी वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों से हादसे होने के बाद चालक आसानी से फरार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर बिना नंबर प्लेट के वाहन सड़कों पर कैसे दौड़ रहे हैं और इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। लोगों ने ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से उसका कमाऊ सदस्य छीन लिया। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मामले की जानकारी पाकर मौके पर सीओ ओबरा व एसडीएम ओबरा रवि कुमार पासवान समेत भारी पुलिस बल तैनात। मामला जुगैल थाना क्षेत्र का है।0
0
Report
दुर्ग के टॉयलेट में युवक ने आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग के आकाशगंगा हिमालय परिसर परिसर के टॉयलेट में एक युवक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक की पहचान अरुण साहू के रूप में हुई है जो की भिलाई के ही रामनगर का रहने वाला है लोगो ने जैसे ही अरुण साहू का शव लटका देखा फौरन इसकी सूचना सुपेला थाने को दी गई वही सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कर विवेचना की गई वही अरुण साहू ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा तो नहीं हो पाया है वहीं पुलिस में मामला दर्ज का विवेचना में ले लिया है मृतक अरुण साहू के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है फिलहाल शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है पुलिस मामले की विवेचना कर रही है.0
0
Report
Advertisement
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए का शव, आपसी संघर्ष से मौत की संभावना
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में शनिवार को तेंदुए का शव मिला है, घटना पार्क के पनपथा कोर परिक्रेत्र की है जहाँ के बघड़ो बीट में पार्क के गश्ती दल को तेंदुए का मृत शव मिला है घटना की जानकारी के बाद पार्क के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं हुए डॉग स्कोइड एवं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से मौत के कारणों की जाँच शुरू की गई है,पीएम की प्राथमिक रिपोर्ट में पार्क प्रबंधन ने आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत होना बताया है.0
0
Report
करनाल कस्टडी मामले में CIA-2 इंचार्ज समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, अन्य की भूमिका जांच में
Karnal, Haryana:करनाल में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, CIA-2 इंचार्ज प्रवीण समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन अन्य की भूमिका भी जांच के दायरे में... युवक की मौत के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, गोली लगने से घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में चल रहा इलाज, मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, इंसाफ की मांग पर अड़ा परिवार, अभी तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार。 करनाल में पुलिस कस्टडी के दौरान जितेंद्र नाम के युवक की मौत के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। CIA-2 के इंचार्ज प्रवीण समेत तीन पुलिसकर्मियों संदीप और राजिंदर को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, तीन अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। कस्टडी में हुई युवक की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब हर पहलू की जांच की जा रही है। युवक की मौत के बाद पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली: इस पूरे मामले में घटनाक्रम उस समय और गंभीर हो गया, जब जितेंद्र की मौत के बाद एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक तरफ पुलिस हिरासत में युवक की मौत और दूसरी तरफ पुलिसकर्मी द्वारा खुद को गोली मारने की घटना ने पूरे मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम, परिवार ने नहीं किया अंतिम संस्कार : जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया गया है। हालांकि, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद परिवार ने अभी तक युवक का अंतिम संस्कार नहीं किया है। शव करनाल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है। परिजन अपनी कुछ अन्य मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। परिवार की मांगों और इस मामले में आगे होने वाली कार्रवाई पर ahora सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। जितेंद्र पर पहले भी दर्ज थे कई मामले, मजिस्ट्रेट जांच जारी : पुलिस के अनुसार, मृतक जितेंद्र के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज थे। हालांकि, पुलिस कस्टडी में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और इस दौरान क्या घटनाक्रम रहा, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अवैध संपत्ति बनाने वाले गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन आरोपियों की 4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र में अवैध खनिज परिवहन के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले गैंग के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत तीन आरोपियों की करीब 4 करोड़ 18 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है। कुर्क की गई संपत्तियों में जमीन, आवासीय भूखंड और दो ट्रक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिना वैध परमिट के गिट्टी और बालू का अवैध परिवहन कर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। इसी अवैध कमाई से अपने और परिजनों के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर संपत्तियां खरीदी गई थीं। तीन आरोपियों की संपत्तियों पर कार्रवाई। जिला मजिस्ट्रेट के कुर्की आदेश के अनुपालन में आरिफ खान, अखिलेश उर्फ धीरज केशरी और छोटू यादव उर्फ अमिनेष यादव की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। कार्रवाई के तहत आरिफ खान की 1 करोड़ 43 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। इसमें उरमौरा स्थित आवासीय भूखंड और दो ट्रक शामिल हैं। वहीं अखिलेश उर्फ धीरज केशरी की 1 करोड़ 25 लाख रुपये और छोटू यादव उर्फ अमिनेष यादव की 1 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। अवैध कमाई से खरीदी गई थीं संपत्तियां पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में अवैध खनिज परिवहन से अर्जित धनराशि से खरीदी गई संपत्तियों को चिन्हित किया गया। इनमें आरोपियों के परिजनों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियां भी शामिल थीं। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को अवैध खनिज परिवहन और संगठित अपराध के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पूरी कार्रवाई क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा और थाना चोपन पुलिस की निगरानी में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिज परिवहन के जरिए अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा। बाइट: मेविस टॉक, एएसपी सोनभद्र0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर: पुवाया बीजेपी विधायक बोले, मै सेवक, जनता मेरी भगवान, शनिवार को लगाते हैं जनता चौपाल
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार से प्रेरित होकर शाहजहांपुर के भाजपा विधायक चेतराम भी जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनते हैं और उनका निराकरण करते हैं। उनका कहना है कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार शिकायतों का निस्तारण होता है। ठीक वैसे ही वह भी जनता की शिकायतों का निस्तारण करते हैं। उनका कहना है कि वह जनता के सेवक हैं और जनता उनके लिए भगवान है। यही जनता उनकी इस काम की खूब सराहना करती है। दरअसल पुवायां से भाजपा विधायक चेतराम पिछले कई सालों से हर शनिवार को जनता चौपाल लगाते हैं। पुवाया के चौडेरा गांव में छप्परनुमा चौपाल बनाकर विधायक लोगों के पास जा जाकर उनकी समस्या सुनते हैं और मौके पर ही उनके निस्तारण करने की कोशिश की जाती है। उनके दो सहयोगी संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर लोगों की शिकायतों का नियंत्रण करवाने का काम करते हैंm भाजपा विधायक चेतराम का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनता दरबार से बेहद प्रभावित हैंm उनका कहना है कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में जनता खुश है। क्योंकि हर किसी की समस्याओं का समाधान हो रहा हैm और लोगों को राहत मिल रही हैm उनका कहना है कि कोई भी विधानसभा की जनता उनसे सीधे संपर्क करके अपनी समस्या रख सकती हैm इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि वह गांव जाकर भी लोगों की समस्याओं को सुनते हैंm विधायक की जनता चौपाल से इलाके के लोग बेहद खुश हैं। और विधायक की जमकर सराहना कर रहे हैं।0
0
Report
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिहौली मतदान केंद्र में शौचालय बंद पाए; सख्त चेतावनी दी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे। कलक्ट्रेट में अधिकारियों से समीक्षा के बाद वह सीधे राजाखेड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं देखने निकले। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने राजाखेड़ा पं.स. क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान दिहौली मतदान केंद्र पर उन्हें शौचालय बंद मिला। इस पर उन्होंने राजाखेड़ा तहसीलदार दीप्ति से जानकारी मांगी, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। वीडीओ के बारे में पूछा गया तो वह भी मौके पर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद तहसीलदार ने वीडीओ बृजमोहन को फोन कर आयुक्त से बात कराई। फोन पर आयुक्त ने बंद टॉयलेट को लेकर सवाल किया तो वीडीओ ने सफाई देने की कोशिश की। इस पर आयुक्त नाराज हो गए और सख्त लहजे में बोले, व्यवस्थाएं नहीं होंगी तो आलोचना भी होगी। मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधाएं तक नहीं दे पा रहे हो। मालिक बने बैठे हो क्या तुम? बड़े विचित्र आदमी हो। आयुक्त ने निर्देश दिया कि पहले मौके पर पहुंचकर टॉयलेट खुलवाओ और इसके बाद मरैना मतदान केंद्र पर उपस्थित हो जाओ। चेतावनी दी कि मरैना में नहीं मिले तो सस्पेंड कर घर बैठा दिए जाओगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले की ग्राम पंचायत दिहौली, मरैना, मछरिया एवं खुड़िला सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा मतदान प्रक्रिया की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, मतदान कार्मिकों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया के संचालन तथा निर्वाचन संबंधी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों से मतदान की स्थिति, मतदाताओं की आवाजाही तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। आयुक्त ने जिले में चुनाव की ओवरऑल व्यवस्था पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी.टी. एवं जिला पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था सराहनीय है।0
0
Report
देवघर में कोलकाता से आई शशिकला की छठ पूजा के प्रति अटूट आस्था
Deoghar, Jharkhand:देवघर。 लोक आस्था और समर्पण का महापर्व छठ पूजा देशभर में बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व अपने पीछे आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल छोड़ जाता है। छठ महापर्व की महिमा ऐसी है कि लोग अपनी मिट्टी और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए विदेशों से भी अपने घर लौट आते हैं। इसी आस्था की एक खूबसूरत तस्वीर देवघर में देखने को मिली, जहां कोलकाता से शशिकला छठ महापर्व मनाने के लिए पहुंचीं। शशिकला पिछले कई वर्षों से पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ छठ व्रत करती आ रही हैं। व्यस्त दिनचर्या और दूसरे शहर में रहने के बावजूद उनकी आस्था इस पर्व के प्रति कम नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि छठ पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उनकी आस्था और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि वह किसी भी परिस्थिति में इस पर्व को छोड़ नहीं सकतीं। उनके लिए छठ पूजा परिवार, परंपरा और सूर्योपासना के प्रति समर्पण का प्रतीक है। शशिकला का यह संकल्प बताता है कि दूरी चाहे कितनी भी हो, सच्ची आस्था इंसान को अपनी परंपराओं से जोड़कर रखती है।0
0
Report
Advertisement
आसनहरिया नवाडीह में दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत, परिवार पर दुखों का पहाड़
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा प्रखंड के आसनहरिया नवाडीह गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। घर के पास खेलने निकले दो मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चों का शव गांव के पास स्थित तालाब से बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान रोशन शेख के 8 वर्षीय पुत्र अब्रान शेख और 5 वर्षीय पुत्री माहिरा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शाम करीब चार बजे घर से आसनहरिया मोड़ के पास खेलने के लिए निकले थे। काफी देर तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के इलाकों में तलाश की गई। इसी दौरान गांव के पास स्थित तालाब में दोनों बच्चों का शव मिलने की सूचना मिली। अब्रान शेख कक्षा एक का छात्र था, जबकि उसकी छोटी बहन माहिरा खातून नर्सरी में पढ़ती थी। दो मासूम बच्चों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.0
0
Report
जमशेदपुर में छठ पूजा की रौनक, खरना व 36 घंटे निर्जला व्रत शुरू
Jamshedpur, Jharkhand:लोकआस्था का महापर्व को लेकर जमशेदपुर मे भी काफी रौनक देखने को मिल रहा है, आज छठ पर्व का दूसरा दिन है और आज छठ वर्तधारी खरना की पूजा उत्साह के साथ किए, इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत की शुरुआत हो गईं, वंही खरना के प्रसाद के लिए क्या आम क्या खास सभी बड़े ही श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण करते है, वंही झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी खरना का प्रसाद खाया और भगवान सूर्य से सभी व्रतधारियों और समाज के लिए ऊर्जा की कामना की, उन्होंने कहा कि इस पर्व को स्वच्छता और सुधता का ख्याल रख कर किया जाता है, वंही व्रत धारी ने कहा कि इस छठ पर्व को काफी साफ सुथरा हो कर किया जाता है, आज से 36 घंटे का उपवास शुरू हुआ है, कल आशताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा उसके दूसरे दिन उदायमान सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व की समाप्ति की जाएगी। बाईट.... रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड। बाईट.... अमर प्रीत सिंह काले, बीजेपी, प्रदेश प्रवक्ता,。 बाईट.... नीता चोधरी, वर्तधारी。0
0
Report
धरहरा बाजार में जवान पर हमला, खौलते तेल में धकेलकर पीठ जल गई
Munger, Bihar:सेना के जवान को पीटकर खौलते तेल में धकेला, पीठ बुरी तरह झुलसी धरहरा बाजार में शनिवार देर शाम सेना के एक जवान के साथ मारपीट कर उन्हें हलवाई की दुकान में खौलते तेल की कड़ाही में धकेलने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना में जवान की पीठ बुरी तरह झुलस गई। जख्मी की पहचान कल्याणपुर निवासी मदन मोहन सिंह के पुत्र राज कुमार (40) के रूप में हुई है। वह मोहनपुर निवासी विजय राघव सिंह के दामाद हैं। जानकारी के अनुसार राज कुमार अपने परिवार के साथ सामान खरीदने के लिए धरहरा बाजार आए थे। इसी दौरान धरहरा के एक परिचित व्यक्ति मिलने से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान धरहरा निवासी प्रिंस कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह के पुत्र मंगल कुमार सिंह, मुन्ना सिंह के पुत्र शशि भूषण सिंह उर्फ फुचना और कैलाश सिंह के पुत्र चंचल सिंह वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर राज कुमार के साथ मारपीट की और उन्हें पास की हलवाई दुकान में खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया। इससे उनकी पीठ बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद जख्मी जवान को धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
गुमला में खरना के साथ छठ महापर्व की आराधना, 36 घंटे निर्जला व्रत शुरू
Gumla, Jharkhand:खरना के पावन अवसर पर छठमय हुआ गुमला, गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर व्रतियों ने शुरू की 36 घंटे के निर्जला व्रत की तैयारी छठी मैया के गीतों से गूंज रहा पूरा शहर, आस्था, भक्ति और पवित्रता के साथ मनाया जा रहा लोक आस्था का महापर्व गुमला। लोक आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और कठिन तपस्या का चार दिवसीय महापर्व छठ अब अपने दूसरे दिन यानी खरना के पावन अवसर पर पहुंच गया है। खरना को लेकर पूरे गुमला में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। घरों से लेकर छठ घाटों तक छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं। व्रतियों के साथ-साथ श्रद्धालु भी महापर्व की तैयारियों में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। खरना के अवसर पर छठ व्रतियां पूरी पवित्रता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए गुड़ की खीर और रोटी सहित पारंपरिक प्रसाद तैयार कर रही हैं। दिनभर उपवास रखने के बाद व्रतियां विधि-विधान से भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगी तथा खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगेगी। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा, जो उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद संपन्न होगा। छठ महापर्व में खरना का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। खरना के प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रती पूरी निष्ठा, संयम और नियमों के साथ निर्जला उपवास रखती हैं। इस दौरान परिवार के सदस्य भी व्रतियों की सेवा और पर्व की तैयारियों में सहयोग करते नजर आ रहे हैं। आस्था और विश्वास के इस महापर्व ने पूरे गुमला को भक्तिमय रंग में रंग दिया है। चारों ओर छठी मैया के मधुर गीतों और सूर्य उपासना की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धा, समर्पण और लोक परंपरा का अद्भुत संगम छठ महापर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था को प्रदर्शित कर रहा है।0
0
Report
खर्णा प्रसाद के साथ छठ महापर्व, 36 घंटे निर्जला व्रत शुरू
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - खरना अनुष्ठान पर प्रसाद पाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। खरना के प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पवित्रता के साथ भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया। इसके बाद सबसे पहले भगवान को भोग अर्पित किया गया और फिर प्रसाद वितरण किया गया। मान्यता है कि खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करते हैं। खरना के साथ ही छठ महापर्व का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो गया है। खूँटी में छठ महापर्व को लेकर चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। शनिवार को खरना अनुष्ठान के अवसर पर छठ व्रतियों के घरों में सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। शाम को स्नान और पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने गुड़ से बनी खीर और रोटी का प्रसाद तैयार किया। भगवान सूर्य को भोग लगाने के बाद परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। खरना का प्रसाद पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अनुष्ठान के साथ ही छठ व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास में प्रवेश कर गए हैं। अब रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।0
0
Report
धनबाद में छठ महापर्व की भक्तिमय धूम, खरना महाप्रसाद और जागरण
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में छठ महापर्व की भक्तिमय धूम, आज खरना पूजन है। व्रती आज खरना महाप्रसाद को ग्रहण करने के बाद 36 घण्टे तक निर्जला उपवास में रहेंगी। कांग्रेस नेता प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य विजेन्दर सिंह के आवास में भी छठ महापर्व मनाया जा रहा है। खरना पूजन के दिन लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे हैं। वहीं छठ जागरण का भी आयोजन किया गया है। जागरण में পৌঁचे कलाकार छठ लोक गीत गाये, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय आस्था मय हो गया। वहीं छठ कर रही व्रती ने बताया कि 23 साल से छठ कर रही है। घर के बड़े लोग छठ को करते थे, उस परम्परा को निभाते हुए बहुये छठ कर रही। इसके साथ उनके बच्चे इसे निभाएंगे। छठ पर्व की विधि विधान को बच्चे देखते हैं। छठ पर्व आस्था के साथ प्रकृति पूजा है। सभी के मंगलकामना का आशीर्वाद भगवान भास्कर माता छठी से मांगते हैं।0
0
Report
Advertisement
