Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Neemuch458441

महिलाओं का घुटनों के बल चलकर कलेक्टर के पास पहुंचना, क्या मिलेगा समाधान?

PSPritesh Sharda
Jul 15, 2025 15:02:43
Neemuch, Madhya Pradesh
ANCHOR नीमच जिले की जावद तहसील के ग्राम सुठोली की 32 महिलाएं मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझते हुए घुटनों के बल चलकर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के पास पहुंचीं। उन्होंने सड़क, पानी और कीचड़ की समस्या से परेशान होकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आजादी के बाद से उनके गांव को कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं मिली है। सुठोली गांव की इन महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि उनका गांव राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज नहीं है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि किस तरह खराब सड़कों, पीने के पानी की कमी और कीचड़ के कारण गांव में गंदगी फैली हुई है, जिससे उन्हें हर दिन संघर्ष करना पड़ता है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सुठोली गांव की मुख्य दो समस्याओं सड़क और नल-जल आपूर्ति को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि सड़क की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं और गांव को जल जीवन मिशन योजना के तहत शामिल कर लिया गया है। कलेक्टर ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि दोनों समस्याओं का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। बाईट 01 कंचन बाई, ग्रामीण बाईट 02 हजारी लाल , ग्रामीण, बाईट 03 हिमांशु चंद्रा, कलेक्टर नीमच
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top