Back
उपाध्यक्ष के रुद्रप्रयाग दौरे में बीस सूत्री प्रगति की समीक्षा
HNHARENDRA NEGI
Dec 10, 2025 11:22:23
मा० उपाध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति ने रुद्रप्रयाग में बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की
विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद
अधिकारियों को इंडिकेटर सुधार हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश
मा० उपाध्यक्ष (राज्य स्तरीय) बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, उत्तराखण्ड ज्योति प्रसाद गैरोला मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने जिला कार्यालय सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ बीस सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा बैठक की तथा बाद में ग्राम रतूड़ा (अगस्त्यमुनि) में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा बीस सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मा० उपाध्यक्ष ने ग्रेड आधारित विश्लेषण में सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में विशेष प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी पूछा कि लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धि क्यों नहीं हो पाई है और सुधार हेतु तत्काल कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में एनआरएलएम लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।
मानव–वन्यजीव संघर्ष पर विस्तृत चर्चा
जनपद में बढ़ रही मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर भी चर्चा की गई। वन विभाग ने वर्तमान स्थिति एवं शमन उपायों की जानकारी दी। मा० उपाध्यक्ष ने संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी रोकथाम और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report
104
Report
1
Report