icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली के लिए 445 करोड़ स्वच्छता फंड जारी; एमसीडी को वित्तीय सहायता

New Delhi, Delhi:दिल्ली में सफाई व्यवस्था के लिए ₹445 करोड़ मंजूर * शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने एमसीडी के लिए ₹445.08 करोड़ की वित्तीय सहायता को दी मंजूरी। * वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दूसरी किस्त के रूप में जारी होगी राशि। * ₹188.36 करोड़ सफाई कर्मचारियों के वेतन के लिए आवंटित। * ₹207.81 करोड़ सफाई कार्यों, कचरा संग्रहण और रखरखाव पर होंगे खर्च। * ₹48.91 करोड़ आधुनिक सफाई मशीनों और उपकरणों की खरीद के लिए मंजूर। * स्वच्छता सेवाओं को मजबूत करने और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर। * आशीष सूद के अधिकारियों को सख्त निर्देश—स्वीकृत राशि का इस्तेमाल केवल स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए हो। * स्वच्छ और सुंदर दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है- आशीष सूद
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में गरबा सुरक्षा अभियान: दो और पांच युवक डिटेन

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का शक्ति सुरक्षा अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में कोतवाली और चंदेरिया थाना क्षेत्र में कालिका यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने गरबा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी की। इस दौरान भारत बाग के बाहर बुलेट मोटरसाइकिल पर तेज गति से स्टंट करने और युवतियों पर अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में दो युवकों को डिटेन किया गया। वहीं, सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन गरबा स्थल पर डिकॉय ऑपरेशन के दौरान पांच युवकों को डिटेन किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं से अभद्रता, छेड़छाड़ और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

बिना लिंक और OTP के भी बैंक खाते से लाखों निकासी: साइबर ठगों की नई चाल

Kishanganj, Bihar:साइबर ठगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब बिना किसी लिंक पर क्लिक किए और बिना ओटीपी साझा किए भी बैंक खाते से लाखों रुपए निकलने के मामले सामने आने लगे हैं। किशनगढ़ शहर में साइबर ठगी का ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक के बैंक खाते से 4 लाख 48 हजार रुपए निकाल लिए गए। जानकारी के अनुसार, ईदगाह के पीछे मझेला रोड निवासी पीड़ित राजेश कुमार मेघवाल के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने कई बार ट्रांजेक्शन कर कुल 4 लाख 48 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक, न तो उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया और न ही किसी के साथ ओटीपी साझा किया। इसके बावजूद खाते से बड़ी रकम निकलने पर उनके होश उड़ गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित बैंक पहुंचा, जहां जांच के दौरान साइबर क्राइम का मामला सामने आया। खाते से बार-बार हुए ट्रांजेक्शन ने पीड़ित को सकते में डाल दिया। आखिर बिना लिंक क्लिक किए और ओटीपी साझा किए खाते से इतनी बड़ी रकम कैसे निकल गई, यह जांच का विषय है। पीड़ित राजेश कुमार मेघवाल ने मामले की शिकायत साइबर सेल सहित मदनगंज थाने में दर्ज करवाई है। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है। अब पुलिस जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई और इस साइबर ठगी को किस तरीके से अंजाम दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर बैंक खातों की सुरक्षा और साइबर अपराधियों के नए तरीकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट पीड़ित राजेश कुमार
0
0
Report

बारिश में मकान गिरने से बेघर हुआ परिवार,पात्र होने पर भी महिला को नहीं मिला आवास का लाभ

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पारासराय के मजरा गांव चित्ताटांडी में मिथिलेश नाम की महिला जर्जर और टूटे मकान में अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहने को मजबूर है। उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, जबकि वह इसकी पात्र है।महिला का आरोप है,कि करीब एक साल पहले बरसात में उसका मकान भरभराकर गिर गया।अब ठंड, बरसात और तेज धूप में परिवार के लिए टूटी दीवारों के बीच रहना मुश्किल हो गया है। मिथिलेश ने बताया कि उसका परिवार पीढियों से इसी जमीन पर रह रहा है।वह ब्लॉक के जिम्मेदारों से पीएम आवास के लिए कई बार गुहार लगाकर थक चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।महिला ने प्रशासन से मदद की अपील की है। उसने कहा, कि उसे आवास योजना का लाभ दिलाकर उसका टूटा घर बनवाया जाए। इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने नियमों का हवाला देते हुए कहा, कि तहसील प्रशासन से पीडित महिला को आपदा कोष से सहायता मिलने के बाद ही आवास दिया जा सकता है। मामले को लेकर हल्का लेखपाल राजवंत कुमार से दूरभाष पर कई बार संपर्क साधने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
0
0
Report
Advertisement

पति को सांप से डसवाकर मारने वाली रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी, जज बोले- '3 बच्चों का ख्याल DM रखें

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow2m ago
Meerut, Uttar Pradesh:

अम‍ित पाराशर/मेरठ:  यूपी के ​मेरठ में एक बार फिर रिश्तों को तार-तार करने वाली खौफनाक वारदात पर कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। पति अमित कश्यप की गला घोटकर हत्या करने और उसे सांप के डसने से हुई मौत का रूप देने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मेरठ कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनते ही दोनों कोर्ट रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान फूट-फूटकर रोने लगे। 

 

मामले में अभियोजन पक्ष की पैरवी करते हुए सरकारी वकील (एडीजीसी) फरजाना खान ने कोर्ट के सामने पुख्ता सबूत रखे। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह मामला 'अति से अति दुर्लभ' (Rarest of Rare) श्रेणी में आता है, क्योंकि इसमें गहरी साजिश के तहत न केवल हत्या की गई, बल्कि कानून और जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए एक बेकसूर सांप का इस्तेमाल किया गया।सरकारी वकील ने कोर्ट से दोनों दोषियों के लिए सख्त से सख्त यानी मृत्युदंड की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। ​

 

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव के रहने वाले अमित कश्यप की हत्या उसकी पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर 17 अप्रैल 2025 की रात की थी। अमरदीप मृतक अमित के साथ ही टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता था, जिस कारण उसका घर आना-जाना था और इसी दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। हत्या को स्वाभाविक मौत या सर्पदंश दिखाने के लिए दोनों ने एक सपेरे से एक हजार रुपए में सांप खरीदा था। गला घोटकर मारने के बाद उसके बिस्तर पर सांप छोड़ दिया गया ताकि सबको लगे कि सांप के डसने से मौत हुई है। सुबह शरीर पर निशान देखकर घरवाले भी धोखे में आ गए थे। ​

 

जब अमित के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ, तो असलियत सामने आई कि उसकी मौत दम घुटने (गला दबाने) से हुई थी। सपेरों ने भी गवाही दी कि जिस सांप को इस्तेमाल किया गया था, उसके दांत ही नहीं थे, जिससे किसी की मौत हो ही नहीं सकती। ​पुलिस ने वारदात के महज 60 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी थी। एसीजेएम-12 / विशेष अदालत में 551 दिनों तक चली सुनवाई के दौरान 87 तारीखें पड़ीं और 12 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए, जिसके बाद 7 अक्टूबर को इन्हें दोषी करार दिया गया था। 

 

​वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जब जज ने रविता और अमरदीप से पूछा कि उन्हें दोषी ठहराया गया है, वे सजा के तौर पर क्या कहना चाहते हैं, तो दोनों गिड़गिड़ाने लगे: ​रविता बोली: "मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनका ख्याल रखा जाए।" इस पर जज ने स्पष्ट किया कि बच्चों की देखभाल अब मेरठ के जिलाधिकारी (DM) करेंगे। ​अमरदीप बोला: "मेरे मां-बाप बूढ़े हैं, उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं है।" इसके बाद दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग स्क्रीन के सामने ही फफक फफक कर रो पड़े। ​

 

मेरठ में हाल ही में चर्चित 'नीला ड्रम हत्याकांड' (मुस्कान और साहिल केस) में कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद, इस 'सांप कांड' ने यह साबित कर दिया है कि क्रूरता की हदें पार करने वाले अपराधियों को न्यायपालिका कतई बख्शने के मूड में नहीं है। ​समाज में अवैध संबंधों और संपत्ति या अन्य लालच के चलते अपनों को ही रास्ते से हटाने के जघन्य अपराध पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़े हैं। इसमें मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी थी और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया था।

0
0
Report

भाकियू कार्यकर्ताओं के नाम से ब्याज मुक्त करने को लेकर हाईकोर्ट मे रिट,किसानों में आक्रोश

Shrvan PanditShrvan PanditFollow3m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग.... भाकियू का आगाज ....शामली. जनपद में एक और गन्ने के बकाया भुगतान और भुगतान पर ब्याज लेने को लेकर भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन कर रहा था वहीं भारतीय किसान यूनियन के दो कार्यकर्ताओं के नाम लेकर सहित13 किसानों द्वारा हाईकोर्ट में गन्ने के बकाए पर ब्याज के पैसे न लेने को रिट डालने को लेकर जनपद में बवाल मच गया है ।वही भाकियू जिला अध्यक्ष आशीष लाठियाँन ने दोनो किसानों को बुलाकर मीडिया के सामने खंडन किया तो वहीं हाई कोर्ट में रीट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। .... आपको बता दे।कि शामली जनपद की कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के द्वारा गन्ने के बकाया भुगतान और गन्ने के भुगतान पर देरी से मिलने वाले पर ब्याज की भी मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया था। वही इस बीच दो दिन पहले किसी सतीश मिश्रा व्यक्ति के द्वारा 13 किसानों का नाम लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में गन्ने के बकाया भुगतान पर ब्याज न लेने को लेकर रीट डाली गई है। जिसका पता लगते ही दोनो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता अपने जिला अध्यक्ष आशीष के पास पहुंचे जहां उन्होंने तत्काल मीडिया के सामने दोनों किसानों को पेश करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में डाली गई रीट का खंडन किया और कार्रवाई की मांग की है।वही इस बारे में भाकियू जिला अध्यक्ष व पीड़ित किसान का कहना है , कि हमारे किसानों का धरना चल रहा था और हमारे कार्यकर्ता के द्वारा जो रेट डाली गई है उसमें उनका कोई लेना-देना नहीं है और हम लोगों ने अभी दो-तीन दिन तक लगातार गन्ने के बकाया भुगतान और उसे पर लगे ब्याज को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।जवकि रीट डालने वाले सतीश मिश्रा के खिलाफ हम लोग जिलाधिकारी और शामली एसपी से मिलकर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे क्योंकि यह प्रदेश के 50 लाख किसानों से जुड़ा हुआ मामला है हालांकि पीड़ित किसान का कहना है कि इस मामले का उजागर होते ही मेरे घर पर लोगों का ताता लगा हुआ है और मुझे फोन पर शिकायत की जा रही है जिस कमपुर जो और विरोध करते हैं हमारे द्वारा ना तो कोई एफिडेविट और ना ही किसी तरीके से कोई शिकायती पत्र दिया गया हम लोग इस पर कार्रवाई चाहते हैं।
0
0
Report

जालौन में मिट्टी खनन रामपुरा में हो रहा अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर से दबकर ड्राइवर की मौत,

AdityaAdityaFollow10m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी मिट्टी खनन माफिया द्वारा नगर पंचायत रामपुरा में हो रहा है अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर से दबकर हुई ड्राइवर की मौत दुःखद घटना और इस घटना का जिम्मेदार और कोई नहीं जिला प्रशासन जालौन है नगर पंचायत रामपुरा के अंतर्गत अघोरी बाबा के पास यह सड़क मिट्टी खनन माफिया और जिला प्रशासन की मिली भगत से लगातार मिट्टी की खुदाई कार्य धड़ल्ले से चल रहा है यह सड़क रामपुरा से नगरा हनुमान गढ़ी को जाती है इस सड़क से नगरा और हनुमान गढ़ी के सैकड़ों छोटे छोटे बच्चे स्कूल रामपुरा जाते हैं और मिट्टी खनन माफिया के ट्रैक्टरों की वजह से बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था कई बार बच्चों बाल बाल बचना पड़ा था और इसकी शिकायत कई बार मैने जिला प्रशासन को ट्वीटर के माध्यम से दी और रामपुरा थाने में लिखित पत्र दिया था लेकिन जिला प्रशासन को मिट्टी खनन माफिया मोटी मोटी रकम देते थे और अधिकारी मस्त थे लेकिन आज आखिर बड़ी घटना हो ही गई
0
0
Report
Advertisement

रोहित सिंह का प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला: हत्या की राजनीति के संकेत

Patna, Bihar:युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला रोहित ने कहा खुलेआम गुंडई पर उतर गए हैं प्रशांत किशोर रोहित ने कहा की 14 करोड़ बिहारियों के नेता सामाजिक न्याय आंदोलन के मसीहा सम्राट चौधरी की हत्या करवाना चाहते हैं प्रशांत किशोर गांधी के रास्ते पर चलने वाले प्रशांत किशोर अपराधी की भाषा बोल रहे हैं रोहित ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव के समय ही स्पष्ट हो गया था कि अपराध उद्योग के सरगना लालू यादव से प्रशांत किशोर का साँठ गाँठ है रोहित ने कहा कि प्रशांत किशोर को अगर सम्राट चौधरी से कंपटिशन करना है तो विकास का रास्ता अपनाएं रोहित ने कहा कि प्रशांत किशोर सम्राट चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर अब हत्या की राजनीति के रास्ते पर जा रहे हैं
0
0
Report

हिंदी: बिहार में वेतन रोक से शुरू हुआ जहाँ-तहाँ सियासती घमासान: शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की वेतन पर रोक

Patna, Bihar:ब Bihar में शिक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. एजी की ऑडिट रिपोर्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद राज्य के वित्त विभाग ने जांच पूरी होने तक वेतन भुगतान पर फिलहाल रोक लगाने का निर्णय लिया है रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले से करीब9लाख शिक्षा कर्मियों और1लाख30हजार पुलिसकर्मियों का वेतन प्रभावित हो सकता है अब इसको लेकर सियासत तेज हो गई है क्योंकि अक्टूबर नवंबर का महीना त्योहारों का महीना होता है RJD के प्रवक्ता ऐजाज अहमद ने कहा की पुलिसकर्मियों के और शिक्षकों के वेतन में घोटाले के मामले सामने आए हैं। घोटाले में जिनकी संलिप्तता रही है, जिन लोगों ने इस तरह के घोटाले में अपनी भूमिका निभाई है, उन पर तो कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, लेकिन शिक्षकों के और पुलिसकर्मियों के वेतन को रोक दिए गए हैं। यह तो स्थिति उस तरह की हो गई है कि 'करे कोई, भरे कोई'। इस तरह की स्थिति और परिस्थिति का निर्माण करने वाली सरकार कर्मचारियों के और जो अभी पर्व-त्योहार का समय है, उनके वेतन को रोक करके उनके परिवार और पारिवारिक स्थिति को कहीं न कहीं परेशानियों में डालने का काम किया है, कठिनाइयों में डालने का काम किया है। आप जिन लोगों की संलिप्तता रही है, उन पर कार्रवाई कीजिए न, उन पर सरकार का एक्शन होना चाहिए न, न कि कर्मचारियों पर, शिक्षकों पर। इस तरह की जो सरकार के स्तर से मामले देखने को मिल रहे हैं, यह गंभीर हैं और कहीं न कहीं कर्मचारियों को और शिक्षकों को ही सजा दिए जा रहे हैं, जबकि होना यह चाहिए था कि इस मामले में जिनकी संलिप्तता रही है, जिन लोगों ने वेतन घोटाले में अपनी महती भूमिका निभाई है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए, उनको जेल की सलाखों में भेजना चाहिए, उनसे पैसे रिकवर  करना चाहिए। लेकिन सरकार में बैठे हुए लोग उन तक मामले को जाने देने से पहले ही कहीं न कहीं पुलिसकर्मियों और शिक्षकों के वेतन रोक करके मामले की दिशा को भटकाने का काम कर रहे हैं। बाइट-----ऐजाज अहमद प्रवक्ता RJD बीजेपी के विधायक संजय गुप्ता ने कहा हमारी सरकार वित्तीय पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही के प्रति पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है। ऑडिट रिपोर्ट में शिक्षकों और पुलिसकर्मियों सहित संबंधित कर्मचारियों के वेतन भुगतान से संबंधित जो भी अनियमितताएं सामने आई हैं, उनकी निष्पक्ष जांच सम्राट चौधरी जी की सरकार यानी एनडीए  की सरकार कर रही है। शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के हितों की रक्षा करना, सरकारी व्यवस्था को पारदर्शी बनाना एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। जांच के नाम पर न तो किसी निर्दोष कर्मचारी के साथ अन्याय होना चाहिए और न ही कोई वास्तविकता वाली जो अनियमितताएं कर्मचारी किए हैं, उनको भी बख्शा जाना चाहिए। यह पहले सरकार नहीं है जंगलराज और आतंकराज की, जिसमें पशुपालन घोटाला कर-करके और वैसे सारे कर्मचारी, अधिकारी और सारे राजनेता संलिप्त होते थे, आज उसका प्रतिफल तेजस्वी जी और उनके पूरे परिवार को मिल रहा है। वैसे सरकार, जो विपक्ष यह सवाल खड़ा कर रही है, पहले खुद को आईने में देखने का काम करे और यह सरकार किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने देगी। बाइट----सजंय गुप्ता विधायक बीजेपी कॉंग्रेस के प्रवक्ता शिशिर कौण्डिल्य ने कहा की आखिर बिहार में यह हो क्या रहा है? कहीं टीचर का ग्रुप वेतन निकाल ले रहा है, तो कहीं सिपाही का ग्रुप। यह क्या सुनने को मिल रहा है? आखिर बिहार में कोई सरकार चल रही है, कोई व्यवस्था चल रही है या अराजकता है? दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में जो स्थिति बनी है बिहार की, वह यही है। अगर ऐसा हो रहा है, तो मैं पूछना चाहता हूं कि सरकार का इंटरनल विजिलेंस क्या कर रहा था उस दौर में? मुख्यमंत्री बेहद कमजोर हैं और सरकार अराजक हो गई है, व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद है, इसलिए इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। बाइट----शिशिर कौण्डिल्य, प्रवक्ता कांग्रेस JDU की  प्रवक्ता पूजा पैट्रिक ने कहा की बिहार में हमारी एनडीए  की सरकार हर विभाग को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रतिबद्ध रूप से काम करती है और अगर कोई भी अनियमितता सामने आती है, तो उसका दोष दूर करना और उसके निवारण के लिए भी कार्य करना हमारी सरकार की प्राथमिकता रहती है। अगर वित्त विभाग ने किसी भी विभाग को अनियमितताओं के लिए कोई प्रश्न पूछा है, तो उसका जवाब भी दिया जाएगा। हां, हम समझ सकते हैं कि शिक्षकों और पुलिसकर्मियों को जो अभी परेशानी उठानी पड़ रही है, इस पर्व के समय परेशानी उठानी पड़ रही है, आप चिंता न करें। जैसे ही यह अनियमितताएं दूर हो जाएंगी, आपके वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। बाइट----- पूजा पैट्रिक जेडयू प्रवक्ता
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top