icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Eshan KhanEshan KhanFollow10 Nov 2024, 04:33 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दूर रहकर भी खास बना पहला करवाचौथ: वीडियो कॉल से प्यार का इजहार

Farrukhabad, Uttar Pradesh:पहला करवाचौथ बना खास, वीडियो कॉल पर हुआ प्यार का इजहार; दूर रहकर भी निभाई परंपरा पति से दूर रहकर मनाया पहला करवाचौथ, वीडियो कॉल के जरिए साझा कीं त्योहार की खुशियां जिला – फर्रुखाबाद तारीख – 29-10-2026 करवाचौथ का त्योहार हर सुहागिन के लिए खास होता है, लेकिन शादी के बाद पहला करवाचौथ हो तो इसकी खुशियां और भी बढ़ जाती हैं। फर्रुखाबाद की डॉ. शुभि के लिए भी यह दिन बेहद खास रहा। पति से दूर होने के बावजूद उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपना पहला करवाचौथ मनाया और इस खास पल को यादगार बनाया। करवाचौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर की तैयारियों और पूजा के बाद उन्हें चांद निकलने का इंतजार रहता है। ऐसे में पति का साथ इस त्योहार को और खास बना देता है। डॉ. शुभि ने भी वीडियो कॉल के जरिए पति के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। भले ही दोनों एक-दूसरे के पास मौजूद नहीं थे, लेकिन तकनीक ने दूरी को कुछ हद तक कम कर दिया। पहला करवाचौथ उनके लिए एक खास याद बन गया। यह पल बताता है कि अपनों से दूरी होने के बावजूद प्यार और अपनापन त्योहार की खुशियों को कम नहीं होने देता।
0
0
Report

पूर्णिया में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर नदी में समाई, एक की मौत

Purnia, Bihar:पूर्णिया میں बड़ा हादसा - फॉर्च्यूनर नदी میں समाई, ایک کی मौत पूर्णिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां कप्तानपुर के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई और सीधे नदी में जा समाई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, पड़ोसी और चश्मीत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद फॉर्चूनर गाड़ी को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान बबलू कुशवाहा के रूप में हुई है जो पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा की चचेरे भाई हैं। जीएमसीएच में हजारों की भीड़ लगी हुई है। मौके पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा भी पहुंचे हैं। गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बगहा के अंडे के कैरेट में शराब ले जा रही पिकअप पकड़ी गई; चालक गिरफ्तार

Bagaha, Bihar:बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के लिए तस्कर कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कभी गाड़ियों के गुप्त तहखानों में तो कभी सामान की आड़ में शराब की खेप पार करवाने का सिलसिला जारी है। दरअसल बगहा से प्रतिबंधित शराब तस्करी का एक अनोखा नमूना सामने आया है ज़ब अंडे के कैरेट की आड़ में विदेशी शराब रख कर लाई जा रही थी लेकिन धनहा चेकपोस्ट पर पुलिस की वाहन जांच ने इस खेल का पर्दाफाश कर दिया । पुलिस ने अंडे के कैरेट में छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। मौके से पिकअप चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही शराब लदे वाहन को जब्त कर लिया गया है।
0
0
Report

सफीदों से दादा गौतम का कांग्रेस पर तीखा हमला, 1 नवंबर की रैली पर अपील

Jhanj Kalan, Haryana:सफीदों में दादा गौतम का कांग्रेस पर तीखा हमला, 1 नवंबर की रैली को लेकर की अपील दादा गौतम का कांग्रेस पर वार, बोले- 1 नवंबर की रैली से दूर रहें लोग ‘खुद भी मत जाना, बच्चों को भी रोकना’, कांग्रेस की रैली पर दादा गौतम का बड़ा बयान धान खरीद से लेकर कांग्रेस की रैली तक… सफीदों में दादा गौतम ने खोले सियासी मोर्चे कांग्रेस की रैली को दादा गौतम ने बताया ‘हुड़दंगियों की रैली’, राहुल-प्रियंका पर भी साधा निशाना हरियाणा के जींद जिले के सफीदों से बीजेपी विधायक दादा गौतम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान दादा गौतम ने धान खरीद व्यवस्था, बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों और 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली पर अपनी बात रखी। उन्होंने कांग्रेस की रैली को लेकर लोगों से इसमें शामिल न होने की अपील की। साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान और कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधा। देखिए, सफीदों से ये खास रिपोर्ट। किसान मुद्दे: धान खरीद से लेकर चर्चा धान खरीद सीजन के बीच किसानों के हितों को लेकर बीजेपी विधायक दादा गौतम ने पिल्लूखेड़ा और सफीदों की अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो और किसानों की धान की फसल उचित भाव पर खरीदी जाए। खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी रोकने पर जोर दिया। बीजेपी के बड़े कार्यक्रमों की तैयारी वहीं, बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी दादा गौतम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 1 नवंबर को रोहतक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को करनाल पहुंचने का कार्यक्रम है। विधायक के अनुसार, इन कार्यक्रमों में स्वागत की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं और लोगों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। कांग्रेस की रैली पर तीखा हमला सफीदों विधायक का सबसे तीखा हमला कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को लेकर रहा। दादा गौतम ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए रैली को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी आपत्ति जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस को घेरा। जनता से रैली में न जाने की अपील दादा गौतम ने लोगों से अपील की कि वे खुद भी 1 नवंबर की कांग्रेस रैली में शामिल न हों और अपने बच्चों को भी वहां जाने से रोकें। उन्होंने रैली में अराजकता फैलने की आशंका जताते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। मेरिट भर्ती नीति पर दादा गौतम का बड़ा बयान दादा गौतम ने मेरिट आधारित भर्ती नीति पर सवाल उठाए और कहा कि सिर्फ मेरिट से नौकरियां देने से बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बच्चों को रोजगार नहीं मिला, जिससे नाराज़गी बढ़ी और एंटी-इंकीम्बेंसी बनी। उन्होंने बैकडोर भर्ती का समर्थन किया। खट्टर साहब की मेरिट पर बहस और भर्ती नीति को लेकर नया सवाल जींद गुलशन चावला रिपोर्टर
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में पुलिस- अपराधियों की मुठभेड़, वांछित अपराधी घायल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, वांछित अपराधी के पैर में लगी गोली । सदर अस्पताल में कराया भर्ती । समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाई स्कूल के समीप पुलिस की मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल अपराधी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष का नाम जिले के वांछित अपराधियों में शामिल है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस की टीम अपराधी तक कैसे पहुंची ,इसे लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है ।वहीं, घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए जब पुलिस के वरीय अधिकारियों से सवाल किए गए, तो वे मीडिया के सवालों से बचते नजर आए।
0
0
Report
Advertisement

अपहरण का फर्जी ड्रामा: ममेरे भाई और दोस्त ने 10,000 के लिए रचा

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले की खोड़аре थाना पुलिस ने आज गुरुवार देर शाम बीते 27 अक्टूबर को हुए अपहण के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि कथित अपहृत युवक ने ही अयोध्या घूमने और मौज-मस्ती लिए अपने ममेरे भाई और दोस्त के साथ मिलकर परिजनों से 10,000 की फिरौती के लिए खुद के अपहरण का झूठा ड्रामा रचा था। खोण्डारे पुलिस ने अपहृत युवक शिवम राजभर,ममेरे भाई राहुल राजभर और दोस्त मासूम रजा को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल 3 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही साथ इन तीनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण करने के बाद गोंडा न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय द्वारा तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बीते 27 अक्टूबर को देर रात्रि 9:00 के करीब खोण्डारे पुलिस ने लोकेशन के आधार पर अपहृत युवक शिवम राजभर को बेहोशी हालत में गन्ने के खेत से बरामद किया था जिसे उसके ममेरे भाई और साथियों ने ही इंजेक्शन लगा करके बेहोश किया था। अयोध्या घूमने और मौज-मस्ती लिए रची अपने ही अपहरण की झूठी कहानी दरअसल ​घटना की शुरुआत 27 अक्टूबर 2026 की शाम को हुई 5.48 बजे हुई जब डायल-112 के माध्यम से खोड़ारे पुलिस को सूचना मिली कि चुटहवा निवासी शिवम राजभर का अपहरण कर लिया गया है। यह सूचना शिवम के भाई सुनील राजभर ने दी थी। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और शिवम के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। देर रात 9:00 बजे मोबाइल की लोकेशन गन्ने के खेत में मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सघन तलाशी के दौरान हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर मौर्या ने शिवम को खेत में बेहोश अवस्था में पड़ा पाया। भाई द्वारा पहचान किए जाने के बाद उसे तत्काल सीएचसी बभनजोत के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत पूरी तरह सामान्य बताई। चोट का कोई निशान नहीं तकनीकी जांच में खुली पोल ​होश में आने पर शिवम ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहानी गढ़ी कि विकास,विशाल और राज नाम के तीन युवकों ने उसे इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया था।हालांकि, डॉक्टरों की जांच में उसके शरीर पर न तो कोई खरोंच मिली और न ही इंजेक्शन का कोई निशान।​संदेह होने पर पुलिस ने जब शिवम के मोबाइल डेटा और सर्विलांस रिपोर्ट की गहन जांच की,तो पूरा मामला संदिग्ध नजर आया। मोबाइल में भाई सुनील को जान से मारने की धमकी, वॉयस मैसेज और अचेत अवस्था की तस्वीरें भेजने के साक्ष्य मिले, जो उसी नेटवर्क और लोकेशन से भेजे गए थे। ​पूछताछ में कबूला जुर्म अयोध्या घूमने के लिए चाहिए थे पैसे' ​कड़ाई से पूछताछ करने पर शिवम टूट गया और उसने सारा सच उगल दिया। शिवम ने स्वीकार किया कि उसने अपने ममेरे भाई राहुल राजभर उर्फ सूरज और दोस्त मासूम रजा के साथ मिलकर शराब पीने के बाद यह पूरी साजिश रची थी। ​योजना यह थी कि खुद के अपहण का खौफ दिखाकर भाइयों सुनील व अखिलेश से 10,000 रुपये वसूले जाएंगे और फिर उन पैसों से तीनों मिलकर अयोध्या घूमने और मौज-मस्ती करने जाएंगे। योजना के तहत ही वह गन्ने के खेत में जाकर लेट गया था और साथियों की मदद से भाई को डराने के लिए तस्वीरें व वॉयस मैसेज भेजे थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top