Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udaipur313027

उदयपुर से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था, जानें क्या है खास!

Avinash Jagnawat
Jul 04, 2025 09:37:12
Udaipur, Rajasthan
उदयपुर में आज बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ मेवाड़ में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना के साथ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना हुआ। हालांकि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बाबा बर्फानी के दर्शनों को लेकर यात्रियों में कम उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके दर्शनार्थियों में जज्बे को कायम रखने के लिए बेदला के शिवभक्त चंद्रशेखर गहलोत के नेतृत्व में यह जत्था आज रवाना हुआ। 11 सदस्यीय यात्रियों के दल का संयोजन कर रहे चंद्रशेखर गहलोत की यह 27 वीं यात्रा है। गहलोत पिछले 26 वर्षों से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था लेकर उदयपुर से रवाना होते है। यह दल 4 दिन बाद बाबा अमरनाथ के दर्शन करेगा। बाइट- चंद्रशेखर गहलोत, संयोजक
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement