Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Faridabad121004

बल्लभगढ़ में हड़ताल: यात्री परेशान, सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप!

ACAmit Chaudhary
Jul 09, 2025 05:33:04
Faridabad, Haryana
बल्लभगढ़ देशव्यापी हड़ताल का असर, यात्री परेशान, लंबे रूट प्रभावित 2020 2022 2024 में भी कर चुके हैं देशव्यापी हड़ताल अभी तक नहीं मानी गई सरकार की तरफ से मांगे हड़ताल पर बैठे कर्मचारी,सरकार पर लगा रहे वादा खिलाफी का आरोप एंकर:- देश की बड़ी ट्रेड यूनियन द्वारा देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर आज बल्लभगढ़ बस अड्डे पर सरकारी कर्मचारी भी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सुबह से ही रोडवेज बसें बंद है, लेकिन प्राइवेट बसें चल रही है और रोडवेज प्रशासन किलोमीटर स्कीम की बसों काे चला रहा है। यह बसें बस स्टैंड के बाहर से ही चल रही है। इस वजह से यात्री प्राइवेट बसों में सफर करने को मजबूर है। यात्री पहले सीधा बस स्टैंड के अंदर आते हैं। जब उनको बसें न चलने का पता चलता है तो बस स्टैंड के बाहर जाना पड़ रहा है। वहीं से यात्रियों को बसों की सुविधा मिल रही है इसी मौके पर zee मीडिया संवाददाता अमित चौधरी ने की बल्लभगढ़ बस अड्डे के अंदर दरी बिछाकर बैठे हुए हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत। हड़ताल पर बैठे हुए बस अड्डा यूनियन के प्रधान जयपाल राठी ने बताया कि आज देश की बड़ी ट्रेड यूनियन द्वारा भारत बैंड का आह्वान किया गया था अपनी मांगों को लेकर। हड़ताल करना हमारी मजबूरी है। पहले भी 2020, 2022,2024 में भी अपनी मांगों को लेकर दरी बिछाकर हड़ताल पर बैठे थे लेकिन सरकार ने वादा खिलाफी की। अपने वादे को पूरा नहीं किया।हमारी मांगे नहीं मानी गई। आज 24 घंटे की हड़ताल पर एक बार फिर बैठे हैं। सरकार को हमारे हित के लिए भी सोचना चाहिए। Wth बल्लभगढ़ बस अड्डे पर बैठे हुए हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top