Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalore343001

जालोर में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन: क्या सरकार सुनेगी उनकी मांगें?

HBHeeralal Bhati
Jul 09, 2025 14:04:59
Jalore, Rajasthan
जालोर में अखिल भारतीय सरकारी कर्मचारी महासंघ और राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर सैकड़ों कर्मचारियों ने जोरदार धरना और प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष किशनलाल सारण अध्यक्षता में धरना सभा हुई जिसमें , राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयो ने संबोधित किया। सभा में केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए आठवां वेतन आयोग लागू करने, चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने, PFRDA कानून रद्द करने, OPS बहाल करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और एनईपी 2020 को वापस लेने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। धरना स्थल से कलेक्ट्रेट तक एक किमी लंबी रैली निकाली गई, जिसमें नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। रैली के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षक, पैरा टीचर, चिकित्सा, पंचायत और महिला कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया। byte__01 कर्मचारी संघ पदाधिकारी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top