Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
2025 बाढ़ से फल उत्पादकों को बड़ा नुकसान, बजट 2026–27 में राहत की मांग
SBShowket Beigh
Jan 31, 2026 10:46:53
Srinagar,
Fruit Growers Demand Major Budget Relief After 2025 Deluge Losses Shahid Chowdary, Chairman Trade Settlement Committee, Fruit Mandi J&K, held an emergency press conference at Fruit Mandi Srinagar and highlighted massive losses suffered by fruit growers during the devastating deluge of August–September 2025. He said prolonged closure of the Srinagar–Jammu National Highway left thousands of fruit-laden trucks stranded, while harvested produce remained piled up in orchards and mandis. Supply chains collapsed and market demand was severely hit, causing losses estimated at around Rs 2,000 crore. He urged the government to announce a comprehensive compensation package in the Budget 2026–27. Chowdary further demanded implementation of a Crop Insurance Scheme for the horticulture sector and revival of the Market Intervention Scheme (MIS). He stated that nearly 40 percent of apple produce every season falls under Grade-C and fallen fruit category, pushing growers into losses. He recalled that under the earlier MIS, Grade-C apples were procured at fixed government rates, which provided relief to growers, but the scheme has remained shelved for years. Raising other key demands, he sought establishment of a separate Horticulture Estate, setting up of 150–200 CA and cold storage units, subsidy on tray-based cardboard packaging, and a ban on silicate-based boxes. He also urged that Tree Spray Oil be treated as an agricultural product with proper budgetary provision, stating that these measures are essential to safeguard livelihoods and ensure long-term stability of the horticulture economy in Jammu and Kashmir.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
CRCHANDAN RAI
Jan 31, 2026 12:03:21
Barh, Bihar:बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ घाट पर माघी पूर्णिमा में शनिवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। यहाँ माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु उत्तरायणी गंगा के तट पर आस्था की डुबकी लगाते हैं। बाढ़ प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। उमानाथ मंदिर परिसर के आस पास के क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। माघ पूर्णिमा के दिन यहां करीब पांच लाख श्रद्धालु उत्तरायणी गंगा में डुबकी लगाते हैं। माघी पूर्णिमा पर स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। साथ ही रूट डायवर्जन भी लागू किया है। माघ मेला का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ के दबाव को लेकर मेला क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। मेला क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। शहर में प्रमुख चौराहों और भीड़ वाले स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। आपात स्थितियों से निपटने के लिए अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। उमानाथ घाट पर नाव के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की विशेष टीम भी तैनात की गई है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Jan 31, 2026 12:01:57
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Jan 31, 2026 12:01:45
Alwar, Rajasthan:अलवर पुलिस लाइन में हथियारों की भव्य प्रदर्शनी, रैपिड एक्शन फोर्स की भूमिका से आमजन को कराया अवगत अलवर पुलिस लाइन परिसर में आम नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से हथियारों की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाली रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की जिम्मेदारियों और कार्यशैली की जानकारी भी साझा की गई। प्रदर्शनी के दौरान अत्याधुनिक हथियार, सुरक्षा उपकरण, दंगा नियंत्रण में प्रयुक्त संसाधन और विशेष तकनीकी साधनों को प्रदर्शित किया गया। इसका उद्देश्य नागरिकों को पुलिस की तैयारियों, क्षमता और चुनौतियों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना रहा। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने प्रदर्शनी में रखे हथियारों और उपकरणों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एडिशनल एसपी ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनों से पुलिस और आमजन के बीच पारदर्शिता बढ़ती है, विश्वास मजबूत होता है और युवाओं को सुरक्षा बलों के प्रति प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, छात्रों और पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। लोगों ने हथियारों के उपयोग, सुरक्षा मानकों और प्रशिक्षण प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने संतोषजनक उत्तर दिया। पुलिस प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भरोसा दिलाया。
0
comment0
Report
VKVasim Khan
Jan 31, 2026 12:00:49
Barahadpur, Uttar Pradesh:मोहम्मदाबाद गोहना मऊ तहसील परिसर के बाहर अनुसूचित जनजाति गोंड समाज का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से आक्रोशित समाज के लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद महिलाएं, पुरुष और बच्चों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं। धरने के दौरान उस समय माहौल और गर्म हो गया जब नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का काफिला मऊ से लखनऊ जाते समय तहसील गेट के पास पहुंचा। धरनारत लोगों ने काफिले को रोककर मंत्री के समक्ष अपनी वर्षों पुरानी समस्या रखी और तत्काल जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की। मंत्री ने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए धरना समाप्त करने और जिलाधिकारी से वार्ता का भरोसा दिलाया, लेकिन गोंड समाज के लोगों ने दो टूक कहा कि प्रमाण पत्र मिलने से पहले वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस पर मंत्री ने धरना जारी रखने की बात कहते हुए आगे बढ़ना उचित समझा। धरने में शामिल रोहित गोंड और भूपेंद्र गोंड ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला, जिससे समाज के लोगों में असंतोष है। उनका कहना है कि अनुसूचित जनजाति में शामिल होने के बावजूद वर्षों से प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। धरने में रंजीत गोंड, रितु, शुभम, कृपाल, प्रदीप, आंचल, रूपेश, आदर्श, सुरेश, अरविंद, बबलू, चंदन, दीपक, संतोष, गोलू, गुड़िया, लल्लन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। गोंड समाज ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
0
comment0
Report
Jan 31, 2026 11:58:57
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में महाशिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सिकंदराराऊ हाथरस मुख्य मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह मार्ग कांवड़ियों के आवागमन के लिए प्रमुख है। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सिकंदराराऊ-हाथरस रूट पर पंत चौराहा जाऊ नहर पुल, खारजा नहर पुल, सलेमपुर बाईपास कट और वाहनपुर जंक्शन बाईपास कट सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और कांवड़ियों को सामूहिक जत्थों में रवाना करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जगह-जगह कैंप बनाए जाएंगे, जहां विद्युत, पानी और अल्पाहार जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी ने एनएचएआई को टूटी हुई सड़कों की मरम्मत करने, पैचिंग कराने और जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां रोड सेफ्टी साइनेज लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक करने, कांवड़ यात्रियों के लिए सड़क किनारे फुटपाथ बनाने, संकरे मार्गों को चौड़ा करने और रात्रि में आवागमन हेतु सड़क पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा बैरिकेडिंग कराने के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य चौराहों पर कांवड़ियों के आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यकतानुसार चौबीस घंटे पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से बरेली-कासगंज-मथुरा मार्ग पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कांवड़ियों के मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने, ड्यूटियों की समय-समय पर जांच करने और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
0
comment0
Report
Jan 31, 2026 11:58:11
0
comment0
Report
Jan 31, 2026 11:57:28
Dhanaura, Uttar Pradesh:Gajrola: जनपद अमरोहा के नेशनल हाईवे किनारे स्थित आनंद फैक्ट्री की है जहां पर गांव नवादा चौबारा के ग्रामीणों ने फैक्ट्री के गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया है। Vo1-बता दें कि आनंद फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की जमीन बंजर हो चुकी हैं जिसकी वजह से किसानों का नुकसान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री द्वारा छोड़े जाने वाले केमिकल के पानी से उनकी खेती 5 साल से नष्ट हो रही है उनका कहना है कि कई बार उन्होंने वीडियो बनाकर वायरल भी की है और अधिकारियों को शिकायत भी की है मगर अभी तक उनका कोई समाधान नहीं निकल पाया है जिस वजह से ग्रामीणों ने आज फैक्ट्री के गेट पर प्रदर्शन करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द अगर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो वह एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
0
comment0
Report
Jan 31, 2026 11:55:17
Chahaniya, Uttar Pradesh:चहनियां बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ ) 11वीं वाहिनी वाराणसी के टीम द्वारा शनिवार को जिले के नागरिक सुरक्षा कार्मिकों, आपदा मित्रों और आम जनता को बाढ़ के दौरान बचाव और डूबने की परिस्थितियों में बचाव से संबंधित विषय पर माक ड्रिल कर प्रशिक्षण दिया यह विशेष अभियान डीआइजी मनोज कुमार शर्मा के निर्देश पर टीम कमांडर इंस्पेक्टर राजेश कुमार गुप्ता के तीस सदस्यीय टीम के द्वारा किया गया। एक्सरसाइज के दौरान डूबते हुए व्यक्ति को सीखे हुए तरीकों में बचाने और साथ ही एनडीआरएफ के प्रशिक्षित गोताखोरों द्वारा डूबे हुए व्यक्ति को खोज कर निकालने का प्रर्दशनी किया गया। साथ ही प्राथमिक उपचार के तरीक़े, और घरेलू वस्तुओं का इस्तेमाल करके बाढ़ के दौरान बचाव के तरीकों की सिखाया गया । इस दौरान इंस्पेक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम पानी मे डूबने से बचाने के लिए अक्सर प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि लोग जागरूक हो सके । कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार सकलडीहा राजेन्द्र प्रसाद , डिप्टी सीएमओ सकलडीहा बलुआ एसओ अतुल कुमार,राकेश कुमार सिंह पिंकू साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अंत में वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एन. डी. आर. एफ. टीम का धन्यवाद करते हुए सिखलाई और प्रदर्शनी की सराहना किये।
0
comment0
Report
DKDeepesh Kumar
Jan 31, 2026 11:54:06
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण योगी सरकार की प्राथमिकता है। 2017 से योगी सरकार ने काम करना शुरू किया था। अविमुक्तेश्वरानंद झूठ बोल रहें हैं, उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है। वो गोकशों के दबाव में यूपी में भ्रम और अराजकता फैलाना चाहते है। यूपी में योगी सरकार बनते ही पहला काम अवैध बूचड़खाना बंद किया जाना था। ये योगी सरकार का पहला निर्णय था। गौकशी का काम अविमुक्तेश्वरानंद के आका किया करते थे। उन्हें ये नहीं मालूम है यूपी में गोमांश और गौकशी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। यूपी सरकार ने गौहत्या अधिनियम को और अधिक सख्त व प्रभावी किया है, गौकशी के मामले में NSA की कार्रवाई की गई है। हमारा संदेश साफ है कि आस्था से खिलवाड़ नहीं चलेगा। अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में सरकार का रुख सख्त है कि सरकार किसी को भी शंकराचार्य घोषित नहीं करती। शंकराचार्य पद पर सरकारी नियुक्ति नहीं है, ये कोई संवैधानिक पद नहीं है। ये मठों और परंपरापराओं का विषय है धार्मिक पद को राजनीतिक का औजार नहीं बनने दिया जाएगा। हमारा स्पष्ट मत है कि कोई व्यक्ति धार्मिक पद की आड़ में भ्रम फैलाता है उसे सरकार की मान्यता नहीं मिल सकती है। अविमुक्तेश्वरानंद को सरकार ने शंकराचार्य नहीं माना है न ही किसी आधिकारिक मंच से मान्यता दी है। गौकशी पर योगी सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस पर आधारित है यूपी में कानूनी तौर पर सुअर और गोट मीट का कारोबार है। धर्मपाल सिंह , कैबिनेट मंत्री
0
comment0
Report
SKShivam Kumar1
Jan 31, 2026 11:53:01
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Jan 31, 2026 11:51:34
Malda, West Bengal:তৃণমুলে যোগ দিয়ে পরিবারের সঙ্গে বেইমানি করেছেন অরুনা মার্ডি বলেন খগেন মুর্মুর প্রথম পক্ষের স্ত্রী স্বামীর দল বিজেপির বিরুদ্ধে লড়বো প্রার্থী করলে প্রার্থী হব কলকাতা থেকে মালদা টাউন স্টেশনে নেমেই দাবী তৃণমূলে যোগ দেওয়া খগেন মুর্মুর দ্বিতীয় পক্ষের স্ত্রী অরুনা মার্ডির। ওই একই স্টেশনে দিল্লি যাওয়ার পথে অরুণা মার্ডির বিরুদ্ধে একরাশ ক্ষোভ উগুরে আমরা বিজেপির হয়ে লড়বো স্বামীর পাশে থাকব। ও পরিবারের সাথে বেইমানি করেছে।ওর বিরুদ্ধে লড়বো দাবি খগেন মুর্মুর প্রথম পক্ষের স্ত্রী মঞ্জু কিস্কুর। শনিবার কলকাতা হলদিবাড়ি এক্সপ্রেসে খগেন মুর্মুর দ্বিতীয় শ্রী অরুনা মার্ডি মালদা টাউন স্টেশনে আসেন।তাকে ফুল দিয়ে অভ্যর্থনা জানাতে জেলা তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি আব্দুর রহিম বকশী সহ তৃণমূল নেতৃত্ব উপস্থিত ছিলেন। অরুনা মার্ডি মালদায় পৌঁছানোর ঠিক পাঁচ মিনিট আগে সাইরান আনন্দ বিহার রাজধানী এক্সপ্রেসে দিল্লির উদ্দেশ্যে রওনা হলেন খগেন মুর্মুর প্রথম পক্ষের স্ত্রী মঞ্জু কিসকু। বর্তমানে মালদা উত্তরের বিজেপি সাংসদ দিল্লিতেই রয়েছেন। তৃণমূলে যোগদানের পর মালদায় ফিরে মালদা উত্তরের বিজেপি সাংসদ খগেন মুর্মুর দ্বিতীয় পক্ষের শ্রী অরুনা মার্ডি বলেন,মমতা দিদি ও অভিষেক ব্যার্জীর কাজে অনুপ্রাণিত হয়ে তৃণমুল দলে এসেছি।শাসকদল যদি প্রার্থী করে তাহলে নির্বাচনে প্রতিদ্বন্দ্বিতা করবেন বলেন তিনি। মুখ্যমন্ত্রীর আদর্শে অনুপ্রাণিত হয়ে তিনি এসেছেন।স্বামীর দলের বিরুদ্ধে লড়বেন।তবে পারিবারিক সম্পর্ক যেমন আছে তেমন থাকবে। অন্যদিকে দিল্লি যাওয়ার পথে প্রথম পক্ষের স্ত্রী মঞ্জু কিসকু বলেন, আমরা বিজেপির সাথে আছি।আমরা বিজেপির হয়ে লড়বো। ও পরিবারের সাথে বেইমানি করেছে। ওর সাথে পরিবারের কোনো সম্পর্ক নেই। খগেন মুর্মুকে ম্যালাইন করার চেষ্টা করছে। জেলা তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি আব্দুর রহিম বক্সি বলেন, অরুনা মার্ডি আমাদের দলে এসেছেন। তাকে দল প্রার্থী করবে কিনা সেটা দল বলতে পারবে। তবে তাকে আদিবাসী এলাকায় আমরা কাজে লাগাবো। এই রাজনৈতিক দেউলিয়া পোনা তৃণমূলের পক্ষে সম্ভব।আজ রহিম বক্সি যেভাবে ফুল দিয়ে স্টেশনে পৌঁছলেন তা রাজনৈতিক দেউলিয়া পোনা।দাবি বিজেপির জেলা মুখপাত্র অমলান ভাদুড়ীর。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top