Back
हाथरस में महाशिवरात्रि पर्व और कावड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Hathras, Uttar Pradesh
हाथरस में महाशिवरात्रि पर्व और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सिकंदराराऊ हाथरस मुख्य मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह मार्ग कांवड़ियों के आवागमन के लिए प्रमुख है। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सिकंदराराऊ-हाथरस रूट पर पंत चौराहा जाऊ नहर पुल, खारजा नहर पुल, सलेमपुर बाईपास कट और वाहनपुर जंक्शन बाईपास कट सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और कांवड़ियों को सामूहिक जत्थों में रवाना करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जगह-जगह कैंप बनाए जाएंगे, जहां विद्युत, पानी और अल्पाहार जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी ने एनएचएआई को टूटी हुई सड़कों की मरम्मत करने, पैचिंग कराने और जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां रोड सेफ्टी साइनेज लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक करने, कांवड़ यात्रियों के लिए सड़क किनारे फुटपाथ बनाने, संकरे मार्गों को चौड़ा करने और रात्रि में आवागमन हेतु सड़क पर रिफ्लेक्टर लगाने तथा बैरिकेडिंग कराने के भी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य चौराहों पर कांवड़ियों के आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यकतानुसार चौबीस घंटे पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से बरेली-कासगंज-मथुरा मार्ग पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कांवड़ियों के मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने, ड्यूटियों की समय-समय पर जांच करने और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowJan 31, 2026 13:23:180
Report
WJWalmik Joshi
FollowJan 31, 2026 13:21:240
Report
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 31, 2026 13:20:360
Report
ASAVNISH SINGH
FollowJan 31, 2026 13:20:130
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowJan 31, 2026 13:19:480
Report
PVPankaj Verma
FollowJan 31, 2026 13:19:290
Report
NSNaresh Sethi
FollowJan 31, 2026 13:19:140
Report
YSYeswent Sinha
FollowJan 31, 2026 13:18:390
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 31, 2026 13:18:220
Report
KMKuldeep Malwar
FollowJan 31, 2026 13:18:020
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 31, 2026 13:17:480
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowJan 31, 2026 13:17:320
Report
APAnand Priyadarshi
FollowJan 31, 2026 13:17:140
Report