Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
Mirwaiz की घर में नजरबंदी पर चिंता, कश्मीर में क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका
FWFAROOQ WANI
Mar 06, 2026 10:31:19
Srinagar,
Mirwaiz-e-Kashmir Dr. Moulvi Muhammad Umar Farooq, who has been placed under house arrest, today expressed deep concern over the continued restrictions in the Valley, particularly on a Friday in the holy month of Ramzan. In a post on X, Mirwaiz said that in these greatly blessed days, when thousands of people come to mosques seeking blessings and guidance, the pulpit of the historic Jamia Masjid remains silent while all lanes and by-lanes leading to the mosque have been barricaded. He described the situation as “very sad and unfortunate.” Mirwaiz said that the sorrow being felt in Kashmir today is not only because of these restrictions but also due to the grave developments unfolding in the region. He noted that Muslims across the world are deeply aggrieved and anxious over Israeli and American aggression in the region. He stated that Israel and the United States appear intent on reshaping the region to suit their interests, and in pursuit of this objective are willing to go to any extent. Referring to the killing of a head of state and prominent spiritual leader Ayatullah Khamenei and the attack on the sovereign nation of Iran, Mirwaiz said these developments have plunged the entire region into crisis and grief. Mirwaiz noted that people across Jammu and Kashmir, from the Valley to Jammu, Ladakh and Kargil have expressed strong condemnation of this aggression and have voiced solidarity beyond divisions, standing together as one Ummah. “The Ummah cannot be divided in moments like this. When injustice is inflicted upon one part, the pain is felt by the entire body,” he said. Expressing solidarity, Mirwaiz said he stands with the people of Iran, the Palestinians, and all those bearing the brunt of aggression in the region and beyond. Emphasizing that every human life is precious, he said wars and violence are man-made catastrophes that lead to the loss of countless innocent lives. Mirwaiz prayed that Allah protect all people, grant patience to those who mourn, and bring swift justice to the oppressors while granting liberation to the oppressed.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 06, 2026 17:32:37
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने माउंट आबू क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कोर्ट की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने सिरोही जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान यह अहम आदेश दिया। सिरोही जिले के आबू रोड निवासी नितिन जैन, मनोज चौरसिया और जयंतीलाल उपाध्याय की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता राजेश शाह ने अदालत को बताया कि माउंट आबू क्षेत्र में झीलों और वन क्षेत्रों के आसपास बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसके समर्थन में अदालत के समक्ष फोटो और गूगल लोकेशन भी प्रस्तुत किए गए। याचिका में आरोप लगाया गया कि पर्यावरणीय नियमों और पूर्व प्रतिबंधों के बावजूद कई स्थानों पर बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। याचिका में विशेष रूप से गांव दानव, गांव उमरनी, शांतिवन-मनमोहिनी कॉम्प्लेक्स के आसपास और आनंद सरोवर क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायतें उठाई गई हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े कुछ परिसरों में भी पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। मामले की सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि माउंट आबू एक संरक्षित वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र है, जहां पहले से कई वैधानिक प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में अनियंत्रित निर्माण गतिविधियां क्षेत्र की पारिस्थितिकी के लिए खतरा बन सकती हैं। हाईकोर्ट ने मामले में वन विभाग के अधिकारियों और संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा अदालत ने सिरोही जिला कलेक्टर, आबू रोड के उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को अगली सुनवाई पर अदालत में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि माउंट आबू क्षेत्र में अदालत की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 06, 2026 17:32:20
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर--राजस्थान हाईकोर्ट ने एक नाबालिग लड़की को बालिग होने तक बालिका गृह में रहने की अनुमति देते हुए उसके पिता की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निपटारा कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बालिग होने के बाद लड़की अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी रहने के लिए स्वतंत्र होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ के समक्ष हुई। याचिका में पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है और उसे उनके पास लौटाया जाए। सुनवाई के दौरान जब लड़की को अदालत के सामने पेश किया गया तो उसने साफ तौर पर अपने माता-पिता के साथ घर लौटने से इनकार कर दिया। लड़की ने कहा कि उसे अपने माता-पिता द्वारा प्रताड़ित किए जाने का डर है। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता कुछ अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। अदालत ने परामर्शदाताओं की रिपोर्ट और लड़की के बयान को ध्यान में रखते हुए पाया कि उसे काउंसलिंग और मार्गदर्शन की जरूरत है। इसके बाद अदालत ने निर्देश दिया कि लड़की को बालिग होने तक बालिका गृह में रखा जाए, जहां उसे आवश्यक देखभाल और परामर्श मिल सके।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 06, 2026 17:31:56
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान ने राज्य सरकार की आबकारी एवं मद्यनिषेध नीति 2025–2029 को वैध ठहराते हुए शराब दुकानों के नवीनीकरण से जुड़ी 70 प्रतिशत शर्त और क्लस्टर प्रणाली को संवैधानिक माना है। कोर्ट ने कहा कि शराब का व्यापार मौलिक अधिकार नहीं है और इस क्षेत्र में नीति बनाना तथा लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया तय करना राज्य सरकार का विशेषाधिकार है। जस्टिस डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी व जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने बांदमेर निवासी जमना और अन्य की ओर से दायर याचिकाओं को खारिज करते हुए सरकार की आबकारी नीति में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। मामले के अनुसार राज्य सरकार ने 29 जनवरी 2025 को नई आबकारी नीति लागू की थी। इसके तहत राज्य की 7665 शराब दुकानों को पहली बार क्लस्टर प्रणाली में समूहित किया गया। नीति के अनुसार एक क्लस्टर में एक से पांच तक दुकानों को शामिल किया जा सकता है और दुकानों का नवीनीकरण तभी संभव होगा जब जिले में कम से कम 70 प्रतिशत लाइसेंसधारक नवीनीकरण के लिए आवेदन करें। याचिकाकर्ता जमना, जो बारमेर जिले में देशी शराब और आईएमएफएल की खुदरा दुकान की लाइसेंसधारक थीं, ने समय पर नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। लेकिन उनके क्लस्टर की एक दुकान का नवीनीकरण नहीं होने पर आबकारी विभाग ने पूरे क्लस्टर को ई-नीलामी के लिए प्रस्तावित कर दिया और उनका आवेदन निरस्त हो गया। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि नीति की कुछ धाराएं मनमानी और भेदभावपूर्ण हैं तथा यह संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन करती हैं। वहीं राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता महावीर विश्नोई ने अदालत को बताया गया कि शराब का व्यापार राज्य का विशेषाधिकार है और लाइसेंस का नवीनीकरण किसी का अधिकार नहीं है। खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि आबकारी नीति बनाना कार्यपालिका का अधिकार है और जब तक नीति स्पष्ट रूप से मनमानी या असंवैधानिक न हो, तब तक अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती। इसी आधार पर कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज कर दिया और नीति की विवादित धाराओं को वैध माना।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 06, 2026 17:31:28
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के रामपुर गांव में होली की तीज पर लगने वाला करीब 100 साल पुराना वीर बंबो मेला इस बार भी चर्चा का केंद्र बन गया। मेले में आस्था और परंपरा के नाम पर एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। गांव के एक बुजुर्ग को करीब 40 फीट ऊंची लकड़ी की मचान पर बांधकर हवा में कई बार घुमाया गया, जबकि नीचे खड़े ग्रामीण “वीर बंबो” के जयकारे लगाते रहे। इस पारंपरिक उत्सव में सैकड़ों ग्रामीणों ने शिरकत की। ग्रामीणों की मान्यता है कि वीर बंबो बाबा के प्रति यह समर्पण गांव को विपदाओं से बचाता है और समृद्धि लाता है, लेकिन इस तरह का जोखिम भरा करतब किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकता था। बताया जा रहा है कि करीब 60 साल के बुजुर्ग को पहले दूल्हे की तरह सजाया गया और गांव में जुलूस निकालते हुए एक घर से दूसरे घर ले जाया गया। इसके बाद लोहे की सीढ़ियों के सहारे उन्हें करीब 40 फीट ऊंची लकड़ी की मचान पर चढ़ाया गया। मचान पर पहुंचने के बाद बुजुर्ग के पेट में कपड़ा बांधकर उन्हें लकड़ी से कसकर बांधा गया। इसके बाद नीचे खड़े लोगों ने रस्सी पकड़कर उन्हें हवा में तेजी से घुमाया। बुजुर्ग भी आकाश में घूमते हुए करतब दिखाते रहे और मौके पर मौजूद ग्रामीण “वीर बंबो” के जयकारे लगाते रहे। आयोजकों के अनुसार यह मेला करीब एक सदी पुरानी परंपरा का हिस्सा है और इसका मुख्य उद्देश्य गांव की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करना है। हालांकि इस तरह के खतरनाक करतब को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं कि आस्था के नाम पर इस तरह के जोखिम कितने सुरक्षित हैं।
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 17:30:43
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 17:30:21
Shergarh, Uttar Pradesh:बरेली। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत थाना शेरगढ़ की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र की बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस टीम ने बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में वे बिना झिझक पुलिस की मदद ले सकती हैं। टीम ने 1090, 1098, 112 और 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने मोबाइल में सेव रखने की सलाह दी। पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी गलत घटना का विरोध करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और पुलिस टीम ने उनका समाधान किया। मिशन शक्ति टीम ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि महिलाएं और बालिकाएं खुद को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सकें।
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 17:30:20
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग -आस्था जैन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुई चयनित 40 वीं रैंक हासिल कर बड़ामलहरा का बढ़ाया मान एंकर -बड़ामलहरा नगर की प्रतिभाशाली बेटी आस्था जैन ने प्रथम प्रयास में ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होकर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में 40वीं रैंक प्राप्त कर नगर और समाज का नाम रोशन किया है। आस्था जैन, श्री जय कुमार जैन (मलगुवां वालों) की सुपुत्री हैं। आस्था जैन ने अपनी शिक्षा के दौरान टीकमगढ़ के अवंतीबाई कॉलेज में अस्थायी रूप से सेवाएं भी दी हैं। वर्तमान में वह डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं। पीएचडी अध्ययन के दौरान ही उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भाग लिया और प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 17:24:42
Chandausi, Uttar Pradesh:जनपद संभल में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापेमारी कर दुकान पर ताला डाल दिया यह कार्रवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निस्तारण के बाद की गई। मामला तहसील चंदौसी के सीएससी नरौली क्षेत्र के गांव पतरूआ का है, जहां झोलाछाप कई वर्षों से अवैध रूप से इलाज कर रहा था। बताया जाता है कि पहले भी स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉक्टर विश्वास ने कार्रवाई कर क्लिनिक को सील किया था, लेकिन आरोपी ने सील तोड़कर दोबारा दुकान चला ली थी। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फिर छापेमारी कर क्लिनिक शुक्रवार शाम 5:30 बजे की करीब ताला डाल दिया है जबकि इस मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी संभल डॉक्टर तरुण पाठक से ली गई तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने का हवाला दिया जबकि रिपोर्ट आने के बाद जानकारी देने को कहा और नोडल से बात कर जानकारी लेने की बात की है
0
comment0
Report
Mar 06, 2026 17:21:31
Kurh Zannarda Urf Dhumnagar, Uttar Pradesh:थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव पैगा रफातपुर में दो पक्षों के बीच जमकर वृहस्पतिवार शाम 8 बजे के करीब मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कुढ फतेहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज भी हुई, जिसका वीडियो शुक्रवार दोपहर 4 बजे के करीब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हुआ है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 🚨📹
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 06, 2026 17:18:26
Noida, Uttar Pradesh:Vishnu Sharma, Jaipur: जयपुर भट्टा बस्ती मस्जिद हादसे के घायलों से मिले हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य भट्टा बस्ती क्षेत्र में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने की घटना में घायल लोग विधायक बालमुकुंद आचार्य ने एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है और घायलों की सरकार की ओर से यथासंभव मदद की जाएगी। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 06, 2026 17:18:07
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top