icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
342011
RKRakesh Kumar Bhardwaj6 Mar 2026, 05:32 pm

Mount Abu में अवैध निर्माण पर HC आदेश; अगली सुनवाई 24 मार्च 2026

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने माउंट आबू क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कोर्ट की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने सिरोही जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान यह अहम आदेश दिया। सिरोही जिले के आबू रोड निवासी नितिन जैन, मनोज चौरसिया और जयंतीलाल उपाध्याय की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता राजेश शाह ने अदालत को बताया कि माउंट आबू क्षेत्र में झीलों और वन क्षेत्रों के आसपास बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसके समर्थन में अदालत के समक्ष फोटो और गूगल लोकेशन भी प्रस्तुत किए गए। याचिका में आरोप लगाया गया कि पर्यावरणीय नियमों और पूर्व प्रतिबंधों के बावजूद कई स्थानों पर बहुमंजिला इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। याचिका में विशेष रूप से गांव दानव, गांव उमरनी, शांतिवन-मनमोहिनी कॉम्प्लेक्स के आसपास और आनंद सरोवर क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माण की शिकायतें उठाई गई हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े कुछ परिसरों में भी पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। मामले की सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि माउंट आबू एक संरक्षित वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र है, जहां पहले से कई वैधानिक प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में अनियंत्रित निर्माण गतिविधियां क्षेत्र की पारिस्थितिकी के लिए खतरा बन सकती हैं। हाईकोर्ट ने मामले में वन विभाग के अधिकारियों और संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा अदालत ने सिरोही जिला कलेक्टर, आबू रोड के उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को अगली सुनवाई पर अदालत में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि माउंट आबू क्षेत्र में अदालत की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीवान में पूर्व MLC मनोज सिंह के रिश्तेदारों पर गोलीबारी का वीडियो सामने

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:सीवान में पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता मनोज सिंह के रिश्तेदारों पर हुए गोलीबारी मामले में वारदात से जुड़ा एक वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे घटनााक्रम को साफ कर दिया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार से पहुंचे बदमाश किस तरह बेखौफ होकर बीच सड़क पर गोलीबारी कर रहे हैं। बीती रात नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के पास बदमाशों ने पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह और भांजे हर्ष कुमार को गोली मारी थी, जिसमें हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घायल चंदन सिंह का इलाज पटना में चल रहा है जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि फुटेज में एक हमलावर हाफ टी-शर्ट और हाफ पैंट में हाथ में पिस्टल लिए नजर आ रहा है। घटना से पहले हमलावरों और पीड़ित पक्ष के बीच बहस भी होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान अचानक बदमाश गोली चलाना शुरू कर देते हैं। आसपास मौजूद लोग इस घटना को देखकर दहशत में इधर-उधर भागते नजर आते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर आराम से मौके से फरार होते भी वीडियो में कैद हुए हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
0
0
Report

लखनऊ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:पिछले कई दिनों से पढ़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है आज राजधानी लखनऊ में मौसम सुहाना हो गया है.मौसम विभाग ने आज कई जिलो को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र। यहां है झोंकेदार हवा (गति 40-50 किमी/घंटा) की आशंका बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, कन्नीज, कानपुर देहात, कानपुर नगर व आस पास के क्षेत्र।
0
0
Report
Advertisement

लातेहार के औरंगा पुल के अस्तित्व पर संकट, मरम्मत जरूरी

Latehar, Jharkhand:लातेहार जिला मुख्यालय में औरंगा नदी पर बना पुल संकट में आ गया है। पुल का एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले भविष्य में पुल के अस्तित्व पर भी प्रश्न चिन्ह लगा सकता है। यदि पुल क्षतिग्रस्त हुआ तो जवाहर नवोदय विद्यालय ,कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आदि में पढ़ने वाले बच्चों के अलावे विभिन्न गांव में रहने वाले हजारों लोगों का रास्ता भी रुक जाएगा। लातेहार जिला मुख्यालय के चाणक्य नगरी छठ घाट के पास औरंगा नदी पर लगभग एक दशक पूर्व पुल का निर्माण कराया गया था। पुल के निर्माण होने के बाद सदर प्रखंड के सीसी और धनकारा पंचायत के दर्जनों गांव लातेहार जिला मुख्यालय से सीधे जुड़ गया। इसके अलावा लातेहार जिला मुख्यालय के जवाहर नवोदय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से हो गया। परंतु वर्तमान समय में इस उपयोगी पुल के अस्तित्व पर ही संकट छा गया है। पुल का एक पिलर काफी जर्जर हो गया है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले बरसात में जब नदी में बाढ़ आएगी तो पुल के अस्तित्व पर भी संकट आ जाएगा। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रसाद उर्फ बुट्टा जी ने बताया कि बालू माफियाओं द्वारा पुल के आसपास से ही भारी मात्रा में बालू का उठाव किया गया। जिस कारण पुल के आसपास बालू पूरी तरह हट गया। इससे पुल की अस्तित्व पर ही संकट छा गया है। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो जाएगा। इधर सामाजिक कार्यकर्ता और विधायक प्रतिनिधि सिकेश्वर राम ने बताया कि यह पुल लातेहार जिला मुख्यालय के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को मुख्यालय से जोड़ने के लिए यह एकमात्र रास्ता है। इसके अलावा इस रास्ते से 5000 से अधिक लोग सीधे तौर पर जिला मुख्यालय से जुड़े हुए हैं। यदि पुल क्षतिग्रस्त हुआ तो हजारों लोग मुख्यालय से कट जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत कर दी जाए तो काफी बेहतर होगा। इधर इस संबंध में लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मामले को लेकर संबंधित विभाग को पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी वह खुद जांच भी करेंगे और प्रयास होगा कि जल्द ही इसकी मरम्मत कर दी जाए
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज: हाईकोर्ट अवमानना नोटिस जारी, SDM सदर के खिलाफ अगली सुनवाई अगले महीने

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, प्रयागराज एसडीएम सदर को अवमानना नोटिस जारी, आदेश का अनुपालन नहीं करने पर हाईकोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, हाईकोर्ट ने प्रथमदृष्ट्या एसडीएम सदर को अवमानना का दोषी माना है, हाईकोर्ट ने पूर्व में तीन महीने में आदेश के पालन का आदेश दिया था, कोर्ट के आदेश के बावजूद पालन नहीं होने पर याची ने अवमानना याचिका दाखिल की, याची बासदेव ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा एयरपोर्ट अथॉरिटी को बेच दिया था, 2025 में जमीन का कुछ हिस्सा सड़क चौड़ीकरण में ले लिया गया, शेष जमीन पर याची ने चहारदीवारी बनाकर अपने कब्जे में ले लिया, जनवरी 2025 में मोहम्मद आसिफ ने जमीन की बाउंड्री तोड़कर गेट लगा लिया, तहसील के कर्मियों की मिलीभगत से एक फर्जी बैनामा भी करवा लिया, याची ने मामले की शिकायत प्रयागराज के डीएम और मंडलायुक्त से की, डीएम ने एसडीएम सदर को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो याची ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की, हाइकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए डीएम और मंडलायुक्त के आदेशानुसार एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया, हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं हुआ तो याची ने अवमानना याचिका दाखिल की, जिस पर हाईकोर्ट ने एसडीएम सदर को अवमानना नोटिस जारी किया, एक महीने के बाद अब मामले में अगली सुनवाई होगी。
0
0
Report
Advertisement

बक्सर में आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से यातायात बाधित

Buxar, Bihar:एंकर - बक्सर में कल आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। अचानक बदले मौसम ने शहर और आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए। जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। आंधी पानी में पेड़ गिरने से बिजली सेवा भी बाधित हो गई। रात में कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रहा। रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर एक बड़े पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि किसी बड़ी अनहोनी की सूचना नहीं है। वहीं बक्सर स्टेशन रोड पर आंधी के कारण दो पेड़ उखड़कर पास की दुकानों पर गिर पड़े, जिससे दुकानों को नुकसान पहुंचा।कलेक्ट्रेट रोड पर भी एक पेड़ गिरने की चपेट में एक ई-रिक्शा आ गया, जिसमें सवार दो से तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा बक्सर-चौसा मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ों को हटाकर किसी तरह यातायात को सुचारू कराया।
0
0
Report

सीकर जीणमाता पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया

Sikar, Rajasthan:सीकर: जीणमाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरबी ग्रुप का सक्रिय बदमाश देशी कट्टे व कारतूस सहित गिरफ्तार सीकर जिले के जीणमाता थाना पुलिस ने आर्म एक्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरबी ग्रुप के एक सक्रिय बदमाश को एक देशी कट्टे व दो जिंदा कारतूस के साथ डिटेन कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है। जीण माता थानाधिकारी राकेश कुमार के अनुसार पुलिस टीम 29 अप्रैल को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना इलाके के बासड़ी गांव के आगे मुख्य सड़क से मोहनपुरा जाने वाली ग्रेवल सड़क पर जोहड़ी में एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल के लिए खड़ा है, उसके पास अवैध हथियार हो सकता है जो किसी वारदात को करने की फिराक में है। सूचना जीण माता थाना अधिकारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को डिटेन कर पूछताछ की गई। युवक की तलाश लेने पर एक अवैध देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस मिले, जिन्हें पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत जप्त कर आरोपी युवक रेवासा निवासी दिलीप वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी दिलीप वर्मा के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जीणमाता थानाधिकारी राकेश कुमार के अनुसार आरोपी दिलीप वर्मा जीणमाता थाना इलाके के आरबी ग्रुप का सक्रिय बदमाश है जिस पर पहले भी 6 संगीन धाराओं में मामले न्यायालय में विचाराधीन है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है, वहीं पुलिस बदमाश युवक दिलीप वर्मा की अलग से हिस्ट्रीशीट खोलकर अन्य मामलों में भी पूछताछ करेगी।
0
0
Report
Advertisement

मोकामा मरांची में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल; पुलिस ने नियंत्रण किया

Barh, Bihar:मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सभी घायल लोगों का इलाज मरांची PHC में चल रहा है। सूचना मिलते ही मरांची थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर हालात को किसी तरह कंट्रोल किया। मारपीट की घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। मरांची के शेरपुर चौक के पास से शादी की रस्म के दौरान डीजे की धुन पर लोग नाच रहे थे। पास में ही लोग पटाखा छोड़ रहे थे। पटाखे की चिंगारी स्थानीय लोगों के घरों में जाने के बाद अचानक हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने लगी और देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। दोनों पक्षों में काफी देर तक मारपीट हुई, जिसमें कई लोग चोटिल हुए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस घटनास्थल पर तैनात है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top