icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
342011
RKRakesh Kumar Bhardwaj6 Mar 2026, 05:31 pm

राजस्थान: आबकारी नीति 2025–2029 संवैधानिक, क्लस्टर नवीनीकरण पर अदालत का फैसला स्पष्ट

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान ने राज्य सरकार की आबकारी एवं मद्यनिषेध नीति 2025–2029 को वैध ठहराते हुए शराब दुकानों के नवीनीकरण से जुड़ी 70 प्रतिशत शर्त और क्लस्टर प्रणाली को संवैधानिक माना है। कोर्ट ने कहा कि शराब का व्यापार मौलिक अधिकार नहीं है और इस क्षेत्र में नीति बनाना तथा लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया तय करना राज्य सरकार का विशेषाधिकार है। जस्टिस डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी व जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ ने बांदमेर निवासी जमना और अन्य की ओर से दायर याचिकाओं को खारिज करते हुए सरकार की आबकारी नीति में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। मामले के अनुसार राज्य सरकार ने 29 जनवरी 2025 को नई आबकारी नीति लागू की थी। इसके तहत राज्य की 7665 शराब दुकानों को पहली बार क्लस्टर प्रणाली में समूहित किया गया। नीति के अनुसार एक क्लस्टर में एक से पांच तक दुकानों को शामिल किया जा सकता है और दुकानों का नवीनीकरण तभी संभव होगा जब जिले में कम से कम 70 प्रतिशत लाइसेंसधारक नवीनीकरण के लिए आवेदन करें। याचिकाकर्ता जमना, जो बारमेर जिले में देशी शराब और आईएमएफएल की खुदरा दुकान की लाइसेंसधारक थीं, ने समय पर नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। लेकिन उनके क्लस्टर की एक दुकान का नवीनीकरण नहीं होने पर आबकारी विभाग ने पूरे क्लस्टर को ई-नीलामी के लिए प्रस्तावित कर दिया और उनका आवेदन निरस्त हो गया। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि नीति की कुछ धाराएं मनमानी और भेदभावपूर्ण हैं तथा यह संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन करती हैं। वहीं राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता महावीर विश्नोई ने अदालत को बताया गया कि शराब का व्यापार राज्य का विशेषाधिकार है और लाइसेंस का नवीनीकरण किसी का अधिकार नहीं है। खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि आबकारी नीति बनाना कार्यपालिका का अधिकार है और जब तक नीति स्पष्ट रूप से मनमानी या असंवैधानिक न हो, तब तक अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती। इसी आधार पर कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज कर दिया और नीति की विवादित धाराओं को वैध माना।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

कांग्रेस ने बीजेपी पर महिला आरक्षण और महंगाई मुद्दे पर निशाना साधा

Raipur, Chhattisgarh:पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में हुई बैठकों के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने विधायकों, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की तीन अहम बैठकें लीं। बैठकों में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया, वहीं ब्लॉक अध्यक्षों के काम की सराहना भी की गई। दीपक बैज ने बीजेपी पर महिला आरक्षण को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर बीजेपी को बेनकाब करेगी। इसके साथ ही उन्होंने जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर भी बीजेपी को घेरा और कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को जमीन पर उतरकर लड़ेगी। महंगाई के मुद्दे पर भी कांग्रेस हमलावर रही। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है, जिससे आने वाले समय में 20 से 30 फीसदी तक महंगाई बढ़ सकती है और आम जनता का बजट बिगड़ने वाला है। उन्होंने राज्य सरकार से वैट में छूट देकर जनता को राहत देने की मांग की। साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ अधिकारियों को नसीहत देने के बजाय मंत्रियों को जनता की समस्याएं सुननी चाहिए। दीपक बैज ने ‘सुशासन तिहार’ को भी लेकर सवाल उठाए और कहा कि लाखों आवेदन आने के बावजूद समाधान नहीं हुआ, जिससे जनता में नाराजगी है। पेयजल संकट पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि जल जीवन मिशन पूरी तरह फेल हो चुका है। गांवों में जलस्तर गिरने से लोग हैंडपंप और कुओं के पानी पर निर्भर हैं, जबकि सरकार इस मुद्दे पर मौन बनी हुई है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

55 विश्वा जमीन विवाद: अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला ने आत्मदाह की कोशिश, वीडियो वायरल

Bhind, Madhya Pradesh:9890 0205ZMP_BHIND_VIRAL_R heder- 55 विश्वास जमीन का विवाद बना बवाल अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। एंकर:- चंबल अंचल की माटी में जमीन के विवाद नए-नए, यहां पर जमीन के विवादों में कई खूनी इवारतें लिखी जा चुकी है, भिंड के डिडी गांव मैं जो हुआ उसने कानून और व्यवस्थाओं के दावों की धज्जियां उड़ा दी है, मामला भिंड जिले के देहात थाना अंतर्गत आने वाले डिडी गांव मैं जमीन विवाद ने उसे वक्त गंभीर रूप ले लिया जब अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, मामला 55 विश्वा जमीन के बंटवारे से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक पूरा विवाद सुदामा यादव और विद्याराम यादव के परिवार के बीच का है लेकिन बंटवारे में कागजों में ऐसी बाजीगरी हुई कि विद्याराम परिवार के हिस्से सिर्फ 21 विश्वा जमीन और सुदामा यादव 44 बिस्बा ले गया साढ़े छ: बिस्बा की लड़ाई कई वर्षों तक कोर्ट में चली और हेरफेर करने वाले सुदामा की विजय हुई तो प्रशासन कब्जा हटवाने पहुंच गया जिसमें घर से निकलने के लिए विद्याराम के परिजनों ने सड़क बना ली थी जिसमें अब दो परिवार लंबी कानून लड़ाई के बाद आमने-सामने है राजस्व और पुलिस की टीम जैसे ही जेसीबी लेकर अतिक्रमण बाला रास्ता हटाने के लिए पहुंची वैसे ही कब्जा धारी पक्ष की महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया देखते ही देखते माहौल तनाब पूर्ण हो गया और भीड़ ईखट्टा हो गई इसी दौरान प्रियंका यादव ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। पुलिस के जवान फुर्ती ना दिखाते तो आज एक घर का आंगन राख हो गया था, पुलिस ने महिला और उसके पति को हिरासत में लेकर अतिक्रमण हटवाया और देर शाम सभी को छोड़ दिया है, प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के आदेश के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हुई है। डिडी गांव का मामला तो आज पुलिस ने शांत करा लिया है, अब देखना होगा कि प्रशासन इस जमीनी पेच को सुलझाता है या फिर किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करता है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

Zee हेल्पलाइन ने चार साल बाद आगरा की गली में सड़क बनवा दी

Agra, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: आगरा. Zee Helpline के जरिये एक पुराना शिकायत मामला सुट गया है। शिकायतकर्ता प्रेम गिरि ने बताया कि उनकी गली में खड़ंजा डालने के लिए विधायक डॉ. जीएल धर्मेंश, सांसद प्रो. एस पी सिंह बघेल व नगर निगम से कई बार प्रकटन किया गया, पर चार साल गाइडलाइन के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ था। लगभग 12 लाख 30 हजार रुपए के स्टीमेट बन चुके थे, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। Zee हेल्पलाइन ने मामले को संचारित करने के बाद अधिकारियों से बातचीत कर समाधान निकाला, और अनुसार एक माह के अंदर सड़क निर्माण शुरू करने की बात कही गई। विवाद के दौरान शिकायतकर्ता के अनुसार लगभग 500 से 600 लोग प्रभावित थे; बाद में विधायक ने आश्वासन दिया कि कार्य जल्द पूरा कर दिया जाएगा। शो के लिए रिपोर्टर को भेजा गया और विधायक के बयान भी कैमरे पर लिये गए ताकि वास्तविक निष्कर्ष सामने आ सके। इसके बाद कहा गया कि सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है और यह स्टोरी सफल हो चुकी है।
0
0
Report

उदयपुर के सायरा में चोरों ने घर से 7 किलो चांदी और 80 हजार चोरी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र से चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहा बदमाशों ने उमरोद गांव में बीती रात एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, उमरोद निवासी पुनाराम गमेती पूर्णिमा पर्व के चलते मंदिर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी और नीचे के हिस्से में सो रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने मकान के दूसरी मंजिल पर बने कमरे के दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अलमारी को तोड़ कर सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। चोर अलमारी में रखे करीब 7 किलो चांदी के आभूषण और करीब 80 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता सुबह चलने पर गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुनावली के उप सरपंच योगेश पालीवाल को सूचना दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सायरा पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और मौका मुआयना कर रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top