icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
471311
NarendrkumardixitNarendrkumardixitFollow6 Mar 2026, 05:30 pm

आस्था जैन हुईं असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित

Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग -आस्था जैन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुई चयनित 40 वीं रैंक हासिल कर बड़ामलहरा का बढ़ाया मान एंकर -बड़ामलहरा नगर की प्रतिभाशाली बेटी आस्था जैन ने प्रथम प्रयास में ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होकर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में 40वीं रैंक प्राप्त कर नगर और समाज का नाम रोशन किया है। आस्था जैन, श्री जय कुमार जैन (मलगुवां वालों) की सुपुत्री हैं। आस्था जैन ने अपनी शिक्षा के दौरान टीकमगढ़ के अवंतीबाई कॉलेज में अस्थायी रूप से सेवाएं भी दी हैं। वर्तमान में वह डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं। पीएचडी अध्ययन के दौरान ही उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भाग लिया और प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोधपुर में निजी कंपनियों के शोषण के विरोध पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रदर्शन

Jodhpur, Rajasthan:देश में निजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कर्मचारियों के साथ कथित शोषण और दबाव की घटनाओं को लेकर विभिन्न संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। इसी क्रम में नासिक स्थित एक आईटी कंपनी से जुड़े कथित मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रव्यापी विरोध के आह्वान के तहत जोधपुर में भी प्रदर्शन किया। जोधपुर महानगर में पावटा चौराहा पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कॉर्पोरेट सेक्टर में कर्मचारियों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की मांग उठाई तथा आरोपित घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष डॉ. राम गोयल ने कहा कि किसी भी कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ जबरन दबाव, शोषण या भेदभाव की घटनाएं चिंताजनक हैं और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पारदर्शी जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

अक्षय तृतीया पर 20 अप्रैल को दान, 19 अप्रैल को विवाह का शुभ संयोग

Ujjain, Madhya Pradesh:अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को — दान का महापर्व, लेकिन 19 अप्रैल को होंगे अधिकतर विवाह अक्षय तृतीया पर आम के साथ कुंभ दान का विशेष महत्व — ऋतु फल से मिलता है अक्षय पुण्य रोहिणी नक्षत्र के संयोग में किया गया दान देता है अक्षय पुण्य अबूझ मुहूर्त के चलते बिना मुहूर्त के होंगे विवाह, 19 अप्रैल को रहेगा शुभ संयोग अक्षय तृतीया को सनातन परंपरा में सबसे शुभ और फलदायी पर्वों में माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया हर दान और पुण्य कार्य अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला फल देता है। इस बार 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया का विशेष संयोग बन रहा है, जब रोहिणी नक्षत्र और तृतीया तिथि का मेल दान के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। वहीं एक दिन पहले यानी 19 अप्रैल को विवाह के लिए विशेष संयोग बन रहा है, जिसके चलते अधिकतर शादियां उसी दिन संपन्न होंगी। क्या है इसका धार्मिक आधार और इस दिन किन कार्यों का विशेष महत्व है, आइए सुनते हैं… बाइट (ऋषि सांदीपनि वंशज अक्षत व्यास – ज्योतिषाचार्य) धर्मशास्त्र के अनुसार अगर दूसरे दिन तृतीया तीन मुहूर्त से अधिक समय तक रहे और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बने, तो वह दिन दान के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसलिए इस बार अक्षय तृतीया का दान 20 अप्रैल को किया जाएगा। इस दिन किया गया हर पुण्य कर्म अक्षय होता है, यानी उसका फल कभी समाप्त नहीं होता। चाहे देवताओं के लिए पूजन-पाठ हो, या पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण — इसका फल सदा बना रहता है। इस दिन श्राद्ध, तर्पण और कुंभ दान का विशेष महत्व है। कुंभ दान में मिट्टी के घड़े में जल, गंध, पुष्प और ऋतु फल जैसे आम डालकर दान किया जाता है, जिससे पितृ और देवता दोनों तृप्त होते हैं। अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त होता है, जिसमें किसी भी प्रकार का दोष नहीं माना जाता। इसलिए इस दिन बिना मुहूर्त के सभी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। विवाह की दृष्टि से देखें तो अधिकतर लग्न गोधूलि बेला में होते हैं, और इस बार 19 अप्रैल को गोधूलि बेला से पहले ही तृतीया लग जाएगी, इसलिए अधिकतर विवाह 19 अप्रैल को ही संपन्न होंगे।
0
0
Report
Advertisement

अनुप्रिया पटेल: 131वां संशोधन बिल न पास होने से लोकतंत्र पर बहस तेज

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, "यह काला दिन NDA के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए है, यह काला दिन देश की आधी आबादी के लिए है। संविधान (131वां संशोधन) विधेयक को सरकार ने पेश किया ताकि 2023 में जो महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास किया गया था, उसको लागू किया जाए और 2029 से महिलाओं की भागीदारी का रास्ता साफ किया जाए...उन्हें(विपक्ष) अच्छे से पता है कि देश की आबादी बढ़ चुकी है...सीटों को बढ़ाना जरूरी है...इस बिल को ना लागू करने के तमाम बहाने बनाए जा रहे हैं और वो जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं...
0
0
Report

विश्व विरासत दिवस पर जल दुर्ग गागरोन संगोष्ठी, संग्रहालय बनाकर विरासत संजोने की पहल

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को विश्व विरासत दिवस पर विश्व धरोहर जलदुर्ग गागरोन परिसर में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में इतिहासकार ललित शर्मा ने बताया कि 21 जून 2013 में जल दुर्ग गागरोन विश्व धरोहर में शामिल हुआ था। इसका निर्माण 12वीं सदी में हुआ था। इसमें 14 युद्ध तथा 2 जौहर हुए थे। इसकी प्राकृतिक संरचना भी सुन्दर है, जिसे हजारों पर्यटक देखने आते है। यदि जिला प्रशासन द्वारा यहां एक संग्रहालय बनाया जाये, तो पर्यटक द्वारा दुर्ग के साथ-साथ संग्रहालय को भी देखा जा सकेगा तथा यहां की विरासत, संस्कृति एवं मूर्तिकला व कोटा शैली चित्रांकन परम्परा से रू-ब-रू हो सकेगा। दुर्ग की ऐतिहासिक जानकारी के शिलालेख भी लगाये जाये। समिति संयोजक ओम पाठक ने कहा कि विश्व धरोहर जलदुर्ग गागरोन पर हमें गर्व है। झालावाड़ जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर पर्यटक स्थलों को सुधारने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। लेकिन जल दुर्ग गागरोन में जौहर कुण्ड को सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व विरासत दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देशभर की सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
0
0
Report

झांसी के पटोरिया मोहल्ले में शराबी बाइक सवार की पिटाई वीडियो वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पटोरिया मोहल्ले से पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। जहां शराब के नशे में धुत बाइक सवार एक युवक को गाली देना भारी पड़ गया। इसके बाद राहगीर ने बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक पर 13 सेकंड में 10 बार लात और थप्पड़ों की बौछार कर दी। हद तो तब हो गई युवक के नीचे गिरने के बाद भी दबंग राहगीर युवक को लगातार तब तक थप्पड़ मारता जब वह बेहोश हो गया तो उसे छोड़कर चला गया, वहीं पीटने के डर से साथी ने भी उसे नहीं बचाया, इस दौरान कई लोग तमाशबीन बन कर पिटाई देखते रहे, लेकिन हिम्मत दिखाकर किसी स्थानीय शख्स ने सड़क पर हो रही पिटाई का वीडियो बनाकर Viral कर दिया। वहीं वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पिटाई करने वाले की तलाश शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

शहडोल में 24 घंटे बिजली के दावे खोखले, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में बिजली संकट

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं… 24 घंटे बिजली देने की बात कही जाती है… लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है… ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र… हर जगह लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं… और भीषण गर्मी के बीच हालात और भी बदतर हो चुके हैं… हमारी टीम ने जब इस दावे की पड़ताल की… तो जो सच्चाई सामने आई… वो चौंकाने वाली है… विक्षी-शहडोल जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के सैकड़ों उदाहरण जमीन पर देखे जा सकते हैं…जहां एक ओर 24 घंटे बिजली देने के दावे किए जा रहे हैं… वहीं हकीकत ये है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मुश्किल से 5 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है… ग्रामीण इलाकों की स्थिति तो और भी गंभीर है…यहां 24 घंटे में अगर 10 से 12 घंटे बिजली आती भी है… तो वो इतनी कम वोल्टेज की होती है कि किसान मोटर तक नहीं चला पा रहे… नतीजा-खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं…टमाटर और हरी सब्जियां बर्बाद हो रही हैं…किसान परेशान हैं… और उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है… किसानों का कहना है कि जो बिजली आती भी है… वो इतनी “डिम” रहती है कि सिंचाई करना संभव ही नहीं है…जिससे उनकी पूरी फसल चौपट हो रही है… अगर शहर की बात करें… तो यहां भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं…लोगों का कहना है कि 24 घंटे बिजली का दावा सिर्फ कागजों में है…असल में 16 से 17 घंटे ही बिजली मिलती है…और उसमें भी करीब 8 घंटे लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है…जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं… भीषण गर्मी के इस दौर में… बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है…लोग बिजली ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं… लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है… कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आता… अब सवाल ये उठता है कि आखिर कब तक लोग इस तरह की समस्याओं से जूझते रहेंगे…?क्या बिजली विभाग सिर्फ दावे ही करता रहेगा… या फिर जमीनी स्तर पर भी सुधार देखने को मिलेगा…?फिलहाल शहडोल की जनता इंतजार में है… राहत का… और ठोस कार्रवाई का… ब्यौहारी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, कागजों में लगाया मीटर 75 हजार का बिल थमाया शाहडोल जिले के व्यौहारी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 3 में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्वर्गीय मुबारक खान के निवास पर वर्ष 1995 में एक मीटर लगा था, लेकिन वर्ष 2020 में विभाग द्वारा एक और मीटर लगाए जाने का दावा किया गया। हैरानी की बात यह है कि दूसरा मीटर मौके पर मौजूद ही नहीं मिला, जबकि कागजों में उसे दर्ज कर दिया गया। विभाग ने इसी कथित मीटर के आधार पर लगभग 75 हजार रुपये का बिल उपभोक्ता पर थोप दिया और कनेक्शन तक काट दिया गया। मामला सामने आने पर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद जांच की गई, जिसमें मौके पर दूसरा मीटर नहीं पाया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर बिल का निराकरण किया जाएगा। वहीं, इस घटना से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

निलंबित होमगार्ड जवान उमेश यादव की हत्या से गांव में दहशत

Katihar, Bihar:निलंबित होमगार्ड जवान की निर्मम हत्या कटिहार में सोते समय गला रेतकर हत्या से गांव में सनसनी निलंबित होमगार्ड जवान उमेश यादव की उनके ही घर में सोते समय चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त उमेश यादव पिछले करीब दो वर्षों से निलंबित चल रहे थे और अपने घर पर ही रह रहे थे गांव के ही सुनील यादव ने पुराने जमीनी विवाद को लेकर अचानक उन पर हमला कर दिया, ऐसा आरोप है ..... पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी मृतक की पत्नी ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कटिहार जिला के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कावर पंचायत के लक्ष्मीपुर झाड़ी टोला में देर रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। निलंबित होमगार्ड जवान उमेश यादव की उनके ही घर में सोते समय चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश यादव पिछले करीब दो वर्षों से निलंबित चल रहे थे और अपने घर पर ही रह रहे थे। देर रात जब वे घर में सो रहे थे, तभी गांव के ही सुनील यादव ने पुराने जमीनी विवाद को लेकर अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने सीधे गले पर चाकू से वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद पत्नी विमली देवी ने बताया कि अचानक चीख सुनकर वे मौके पर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील यादव मौके से भाग रहा था। शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई。 सूचना मिलते ही सेमापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。 पुलिस के अनुसार, प्रारम्भिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, मृतक की पत्नी ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report

रामगढ़ में ऋतुराज ने 15वें उपायुक्त पदभार संभाला; मुकेश लूनायत नए एसपी

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर --वीओ ---रामगढ़ सम्हारनालय मे भारतीय प्रशासनिक सेवा के ऋतुराज ने रामगढ़ जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा। दूसरी ओर जिले नये एसपी मुकेश कुमार लूनायत ने 16 वे पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदभार ग्रहण किया পদभार ग्रहण के उपरांत रामगढ़ जिला पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी रहा है तथा यहां औद्योगिक इकाइयां भी बड़ी संख्या में है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं समन्वित विकास हेतु कार्य करेगा। जिले के नये एसपी ने आम नागरिकों से दोस्ताना सम्बद्ध बनाने और अपराध पर अंकुश लगाने कि बात कही --बाईट --मुकेश कुमार लूनायत ( एसपी रामगढ़ )
0
0
Report
Advertisement

पटना में ATM चोरी: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, DVR और औजार बरामद

Patna, Bihar:पटना राजधानी में एक ATM चोरी के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला سلطانगंज थाना क्षेत्र के महेंदु मोड़ स्थित ATM से जुड़ा है, जहां 17 अप्रैल 2026 को ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार महेंदु इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ATM का ताला तोड़कर बैटरी चोरी की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। अनुसंधान के दौरान यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी ने बैंक ऑफ इंडिया के अशोक राजपथ स्थित ATM रूम का ताला तोड़कर DVR भी चोरी किया था, इस तरह वह एक से अधिक ATM चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने एक दवरा, एक मोटरसाइकिल, एक मास्टर की और ATM मशीन खोलने में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहा है। उपरोक्त जानकारी के अनुसार परिचय कुमार नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी पटना ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य संभावित घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

बैतूल में ट्रांसफार्मर हटने से सिंचाई बंद, किसानों की फसल डूबने की कगार पर

Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बिजली विभाग की मनमानी एक बार फिर सवालों के घेरे में है. भीषण गर्मी के इस दौर में किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं. चिचोली ब्लॉक के गोधना गांव में बिजली विभाग के अधिकारियों ने किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर निकाल लिया. किसानों ने अपने खेतों में मूंग की बोनी कर रखी है. लेकिन ट्रांसफार्मर हटने के बाद अब सिंचाई ठप पड़ गई है. नतीजा फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है. किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग उन पर जबरन अस्थाई कनेक्शन लेने का दबाव बना रहा है. किसान सिर्फ दो महीने के लिए सिंचाई करनी है, विभाग तीन महीने का अस्थाई कनेक्शन लेकर मोटी रकम जमा कराने की बात कर रहा है. आरोप ये भी है कि जिन्होंने कनेक्शन नहीं लिया उनके खिलाफ अवैध कनेक्शन के केस बना दिए गए और ट्रांसफार्मर तक निकाल कर ले जाया गया. किसान माने तो हमारा स्थाई कनेक्शन होने के बावजूद ट्रांसफार्मर निकाल लिया, अब फसल बर्बाद हो रही है. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसानों और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच तीखी बहस और झड़प भी देखने को मिली. मामला और गरमा गया है. जहां एक तरफ बिजली विभाग किसानों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा रहा है, तो वहीं किसान अधिकारियों पर प्रताड़ना और मनमानी के गंभीर आरोप लगा रहे हैं. बड़ा सवाल ये है क्या भीषण गर्मी में किसानों की फसल बचाने की बजाय विभाग वसूली और एफआईआर में जुटा है और आखिर कब तक किसान ऐसे ही सिस्टम के करंट से झुलसते रहेंगे. वहीं बैतूल जिले में बिजली बिलों की बात करें तो बैतूल जिले में बिजली उपभोक्ता मनमाने बिजली बिल वसूलने के आरोप लगा रहे है पहले जीने उपभोक्ता को 12 सौ रूपए बिजली बिल आ रहे थे वह अब बढ़कर 25 सौ के आस-पास पहुँच रहे हैं. उपभोक्ता बिजली के अधिकारियों पर मनमाने बिजली बिल वसूलने और अभद्रता करने के आरोप भी लगा रहे हैं.
0
0
Report

गर्मी के साथ मंदसौर में बिजली खपत तेज, लोड बढ़ने से कटौती के संकेत

Mandsaur, Madhya Pradesh:गर्मी की शुरुआत, बिजली खपत बढ़ी मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में गर्मी की शुरुआत के साथ ही अचानक बिजली खपत काफी बढ़ गई है। आधुनिक संसाधनों, सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता, बढ़ते एसी कूलर के चलते यह खपत बड़ी है। फरवरी में शहर में जहां लगभग 45 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी वहीं मंदसौर शहर में ही मार्च में 62 लाख यूनिट की खपत हुई है, बढ़ती खपत बढ़ते लोड की वजह से रखरखाव की समस्या अभी बढ़ गई है, जिसके परिणाम स्वरूप लोगों को अनचाही कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकारी इसे मेंटेनेंस के लिए की गई कटौती बता रहे हैं। आने वाले दिनों में फिलहाल कोई राहत की खबर नहीं आ रही है, अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में यह खपत लगभग दुगनी होगी; जाहिर है कि खपत ज्यादा बढ़ने की वजह से विद्युत की कमी और मेंटेनेंस के चलते लोगों को कटौती का सामना करना ही पड़ेगा। वहीं उपभोक्ता बढ़ते हुए बिलों से भी परेशान हैं; परेशान उपभोक्ता विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में चक्कर काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। छोटा सा घर रहने वाले जाकिर जिसका बिल महज 100 रुपए आता था इस बार ₹1600 का बिल मिलने से परेशान दिखाई दे रहा है; वह समझ ही नहीं पा रहा है कि एक पंखा और एक लाइट चलने से इतना बिल आखिर कैसे आ गया। जाकिर जैसा हाल कई उपभोक्ताओं का दिखाई दे रहा है। वहीं मंदसौर शहर विद्युत वितरण केंद्र के अधिकारी अमित कोचट्टा बताते हैं कि अभी फरवरी से मार्च में 30% सेल्ड यूनिट बढ़े हैं, और इस सप्ताह अगले हफ्ते तक लगभग 50% और बढ़ जाएगी, डबल हो जाएगी इसकी। इसलिए हमने एमपीईबी द्वारा जो पावर ट्रांसफार्मर हैं, उनकी क्षमता 5 KV से बढ़ाकर 10 MVA तक कर दी गई है, ताकि गर्मी में सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई प्रदान की जा सके। इसके लिए 11 KV का मेन्टेनेंस कार्य भी किया जा रहा है जो 21, 22, 23 तारीख तक संपन्न हो जाएगा, जिससे आगामी गर्मियों को देखते हुए कम से कम कटौती हो और विद्युत सुचारू रूप से उपभोक्ताओं को मिले। रिपोर्टर: अभी कहीं कुछ कटौती करनी पड़ रही है? अमित: अभी तो केवल मेन्टेनेंस के दौरान कटौती हो रही है, इसके अलावा अन्य कोई कटौती नहीं की जा रही है। रिपोर्टर: डिमांड क्या बढ़ने के लिए आपने ऊपर सूचित किया है? क्या डिमांड की है? अमित: डिमांड के हिसाब से ही वो पावर ट्रांसफार्मर की वृद्धि क्षमता हेतु पावर ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं। रिपोर्टर: पिछले महीने और इस महीने के यूनिट्स में कुछ अंतर आया है? बताएंगे आप? अमित: हाँ लगभग-लगभग 30% सोल्ड हुआ जब बढ़ोतरी ज्यादा हुई है। फरवरी में लगभग 50 लाख यूनिट सोल्ड हुए थे और अभी मार्च में लगभग 62 लाख यूनिट के लगभग सोल्ड हुए हैं। बाइट जाकिर उपभोक्ता बाइट अमित कोचट्टा विद्युत वितरण अधिकारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top