Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Aligarh202001

सफाई कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर किया हमला, मामला बढ़ा!

MSManish Sharma
Jul 13, 2025 05:05:46
Aligarh, Uttar Pradesh
अपडेट.... एंकर। अलीगढ़ सासनी गेट चौराहे पर सुकमा कंपनी के सफाई कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मारपीट करने के मामले में नगर निगम कर्मचारी लोक कल्याण संघ के पदाधिकारी ने कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग कार्रवाई नहीं किए जाने पर नगर निगम लोक कल्याण संघ द्वारा आंदोलन किए जाने की दी चेतावनी, नगर निगम के अधिकारियों ने थाना सासनी गेट में आरोपियों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज। वीओ।1 नगर निगम द्वारा दो जोन की सफाई व्यवस्था का ठेका सुकमा कंपनी को दिया गया है। शनिवार सुबह सुकमा कंपनी के ठेका सफाई कर्मचारियों ने कंपनी के अधिकारियों द्वारा शोषण करने के विरोध में रोड जाम कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद ज्यादा ना बढ़े, इसलिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। तो सुकमा कंपनी के ठेका सफाई कर्मचारियों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। इस घटना की जितनी कड़ी निंदा की जाए वह कम है हमारी मांग है कि इस मामले में सुकमा कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, अगर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो नगर निगम लोक कल्याण संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा। बाइट। संजय सक्सेना अध्यक्ष नगर निगम लोक कल्याण संघ। बाइट। मानवेंद्र प्रताप बघेल महामंत्री नगर निगम लोक कल्याण संघ। वीओ।2 अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा दो जनों की सफाई कार्य के लिए सुकमा कंपनी को ठेका दिया गया है। सुकम कंपनी द्वारा ठेका कर्मचारियों से सफाई कार्य कराया जाता है। इससे नगर निगम का कोई मतलब नहीं है। शनिवार को ठेका सफाई कर्मचारियों ने कंपनी के विरुद्ध सासनी गेट चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। तो दोनों पक्षों के बीच विवाद ज्यादा ना बढ़े इसलिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे ।तो ठेका सफाई कर्मचारियों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। इस संबंध में थाना सासनी गेट में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। बाइट। राकेश कुमार अपर नगर आयुक्त नगर निगम अलीगढ़।
13
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top