Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Prayagraj211002

संगम नगरी में गंगा-यमुना का रौद्र रूप, श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें!

MGMohd Gufran
Jul 13, 2025 13:37:38
Prayagraj, Uttar Pradesh
संगम नगरी में गंगा और यमुना का रौद्र रूप, लेटे हनुमान मंदिर की सीढ़ियों के नजदीक पहुंचा गंगा का जलस्तर,, दोनों नदियों के बढ़ते जलस्तर से संगम क्षेत्र हुआ खाली, संगम क्षेत्र से तीर्थ पुरोहित, घाटिए और नाविकों ने किया पलायन, सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए मजबूर हुए पुरोहित और नाविक। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना उफान पर हैं। दोनों नदियों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है। संगम जाने का संपर्क मार्ग भी डूब गया है, गंगा का जलस्तर अब लेटे हनुमान मंदिर परिसर की तरफ बढ़ने लगा है, हनुमान मंदिर की सीढ़ियों तक गंगा का जलस्तर पहुंच गया है। गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने संगम क्षेत्र में रहने वाले घाटिए, पुरोहित और नाविकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, संगम क्षेत्र में रहने वाले लोग अपने सामान को समेट कर सुरक्षित स्थान की तरफ बढ़ रहे हैं। तमाम स्नानार्थी जो संगम स्नान के लिए पहुंचे हैं उन्हें भी बाढ़ के चलते दूर से ही संगम निहारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गंगा और यमुना के विकराल रूप धारण करने से कई घाट भी डूब गए हैं। जिस रफ्तार से दोनों नदियां बढ़ रहीं हैं, इससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वॉक थ्रू... संगम क्षेत्र से बाइट -- तीन श्रद्धालुओं की
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top