Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pratapgarh312605

दलोट नगर में संत शंभू राम महाराज का चातुर्मास, भव्य शोभायात्रा का आयोजन!

HITESH UPADHYAY
Jul 07, 2025 07:30:51
Pratapgarh, Rajasthan
Slug : 0707ZRJ_PRTP_RAM_KGR_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हितेष उपाध्याय, 9079154796 हेडर/हेडलाईन : दलोट नगर में संत श्री 108 शंभू राम महाराज का चातुर्मास प्रारंभ, भव्य शोभायात्रा निकाली गई एंकर/इंट्रो : अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा पीठ के भंडारी, संत शंभू राम महाराज का इस वर्ष का चातुर्मास दलोट नगर में आयोजित किया जा रहा है। चातुर्मास के शुभारंभ अवसर पर संत का नगर में प्रवेश हुआ, जिसके उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा दलोट के मुख्य बाजार से होती हुई नगर भ्रमण पर निकली। शोभायात्रा में नगरवासियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और चरण पूजन कर श्रद्धालुओं ने संतश्री का भावपूर्ण स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि, भक्ति संगीत और ध्वज पताकाओं से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में नगर का हर कोना आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया। समाजसेवी हेमन्त सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शोभायात्रा रामस्नेही भक्तों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सम्पन्न हुई। संत शंभू राम महाराज का चातुर्मास आगामी 3 अक्टूबर तक दलोट नगर में रहेगा। इस अवधि में प्रतिदिन सत्संग, प्रवचन, भजन-संध्या, साधना और अन्य धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top