Back
मेयर शंभू पासवान को क्षेत्रवासियों का समर्थन, कांग्रेस नेता की निंदा!
Rishikesh, Uttarakhand
टॉप : ऋषिकेश
रिपोर्टर : अमित कंडियाल
सलग : मेयर और कांग्रेसी नेता के बीच की खींचतान, क्षेत्रवासियों ने की कांग्रेसी नेता की निंदा
एंकर : मेयर शंभू पासवान और कांग्रेस नेता दीपक जाटव के बीच हुए विवाद के बाद चार वार्ड के निवासी मेयर के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने क्षेत्र में विकास होने की बात कहते हुए मेयर को सम्मानित किया है। मेयर ने भी विवाद को नेतागिरी चमकाने के लिए बेवजह तूल देने की बात कही है।
वी.ओ : वार्ड नंबर 19, 20, 21 और 22 के निवासी एकत्रित होकर नगर निगम पहुंचे। लोगों ने मुलाकात करने के बाद मेयर शंभू पासवान को सम्मानित किया। कहा कि मेयर शंभू पासवान क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य कर रहे हैं। इसके लिए सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की जानी बेहद ज्यादा जरूरी है। बीते रोज शांति नगर के पास जो सड़क को लेकर विवाद हुआ उसकी वह निंदा करते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि वाटर लेवल के हिसाब से शांति नगर के पास की सड़क का निर्माण कार्य भी हो रहा है। मेयर शंभू पासवान ने सम्मान पाकर लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीते रोज उन्हें शांति नगर की स्थिति को दिखाने के लिए मौके पर निवेदन कर बुलाया गया। लेकिन जिस प्रकार मौके पर उनके साथ व्यवहार किया गया उससे वह दुखी हैं। कोई भी मेयर अपनी जेब में वर्क आर्डर लेकर नहीं घूमता है। वर्क आर्डर देखने के लिए नगर निगम आना पड़ता है। बाकी जब विकास होता है तो दिक्कतों का सामना कुछ समय के लिए लोगों को करना पड़ता है। उसके बाद जो सुविधा मिलती है वह लंबे समय तक लाभदायक होती है। मौके पर दर्जनों भाजपाइयों ने मेयर को क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि विकास कार्य में जो भी अड़ंगा लगाएगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बाइट : दीपक बिष्ट ( पार्षद प्रतिनिधि )
बाइट : एकांत गोयल ( स्थानीय )
बाइट : शंभू पासवान ( मेयर, ऋषिकेश )
8
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement