Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Satna485005

चित्रकूट में बाढ़ के बाद राहत कार्य शुरू, कलेक्टर ने लिया जायजा!

SLSanjay Lohani
Jul 18, 2025 16:37:42
Satna, Madhya Pradesh
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में बीती रात आई भीषण बाढ़ अब धीरे-धीरे थम रही है। जलस्तर कम होने के साथ ही स्थानीय लोग राहत की सांस ले रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सफाई कार्य में जुट गए हैं। इस बीच, सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। मंदाकिनी आरती स्थल पर पहुंचकर उन्होंने नाविकों से नुकसान की जानकारी ली और अधिकारियों को सोमवार तक सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, बाढ़ से प्रभावित विकास कार्यों की भी जांच होगी ताकि नुकसान का सटीक आकलन हो सके। स्थानीय नाविक बबली निषाद ने बताया कि बाढ़ ने उनकी आजीविका को बुरी तरह प्रभावित किया है, और वे प्रशासन से शीघ्र मदद की उम्मीद कर रहे हैं। बाइट:–1 डॉ. सतीश कुमार एस, कलेक्टर, सतना बाइट:–2 बबली निषाद, नाविक, चित्रकूट
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top